• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बकरीद पर गेस्ट को परोसे ये कूल-कूल डेजर्ट, खाते ही जुबान पर घुल जाएगी मिठास

Writer D by Writer D
28/05/2026
in फैशन/शैली
0
Bakrid Dessert

Bakrid Dessert

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

ईद-उल-अजहा यानी बकरीद (Bakrid) का त्योहार सिर्फ कुर्बानी का नहीं बल्कि घर में मीठे पकवान का भी होता है. रिश्तेदार और दोस्त जब घर आते हैं तो उनके सामने स्वादिष्ट डेजर्ट परोसे जाते हैं. लेकिन हर बार की तरह सिर्फ सेवईयां या फिर शीर खुरमा ही काफी नहीं है. इस चिलचिलाती गर्मी में अगर ठंडे-ठंडे डेजर्ट मिल जाएं तो बकरीद का मजा ही दोगुना हो जाए. ये न सिर्फ जुबान पर मिठास घोलेंगे बल्कि गर्मी से भी राहत दिलाने में मदद करेंगे.

अगर आप भी इस बकरीद (Bakrid) अपने मेहमानों और परिवार के लिए कुछ अलग और रिफ्रेशिंग बनाना चाहते हैं, तो ठंडे-ठंडे डेजर्ट बेस्ट ऑप्शन हो सकते हैं. चलिए आपको भी बताते हैं ऐसे ही 4 यूनिक बकरीद स्पेशल डेजर्ट के बारे में. साथ ही इन्हें कैसे बना सकते हैं इसकी पूरी रेसिपी भी.

केसर-पिस्ता शाही फिरनी कप

सामग्री

1 लीटर दूध
4 बड़े चम्मच भीगे हुए चावल
4 बड़े चम्मच चीनी
1/2 छोटा चम्मच इलायची पाउडर
केसर के धागे
कटे हुए पिस्ता और बादाम
गुलाब की सूखी पंखुड़ियां
बनाने की विधि

भीगे हुए चावल को हल्का दरदरा पीस लें. अब दूध को कढ़ाही में गर्म करें और उसमें चावल का पेस्ट डाल दें. धीमी आंच पर लगातार चलाते हुए गाढ़ा होने तक पकाएं. फिर इसमें चीनी, केसर और इलायची डालें. तैयार फिरनी को छोटे मिट्टी के कुल्हड़ या ग्लास में डालकर फ्रिज में ठंडा करें. ऊपर से पिस्ता और गुलाब की पंखुड़ियों से सजाकर सर्व करें.

2. खजूर-चॉकलेट मटका मूस

सामग्री

10 बिना बीज वाले खजूर
1 कप व्हिपिंग क्रीम
1/2 कप डार्क चॉकलेट
1 बड़ा चम्मच कोको पाउडर
कटे हुए ड्राई फ्रूट्स
बनाने की विधि

खजूर को गर्म दूध में 10 मिनट भिगोकर पीस लें. डार्क चॉकलेट को पिघलाकर उसमें खजूर का पेस्ट मिलाएं. अब व्हिपिंग क्रीम डालकर अच्छे से फोल्ड करें. तैयार मिक्सचर को छोटे मटकों में भरें और 2 घंटे के लिए फ्रिज में रखें. ऊपर से ड्राई फ्रूट्स डालकर ठंडा-ठंडा सर्व करें.

रूह अफजा फालूदा ट्राइफल

सामग्री

2 बड़े चम्मच रूह अफजा
उबले हुए फालूदा सेव
वनीला आइसक्रीम
भीगे हुए सब्जा सीड्स
ठंडा दूध
जेली क्यूब्स
कटे हुए फल
बनाने की विधि

एक लंबे ग्लास में सबसे पहले रूह अफजा डालें. फिर फालूदा सेव, सब्जा सीड्स और जेली की लेयर लगाएं. इसके ऊपर ठंडा दूध डालें और फिर आइसक्रीम रखें. आखिर में कटे हुए फल और ड्राई फ्रूट्स से सजाएं. यह डेजर्ट गर्मी में बेहद रिफ्रेशिंग लगता है.

मलाई कुल्फी चीज़केक जार

सामग्री

1 कप मलाई
1/2 कप कंडेंस्ड मिल्क
4 इलायची बिस्किट
1/2 कप क्रीम चीज़
कटे हुए पिस्ता
केसर सिरप
बनाने की विधि

बिस्किट को क्रश करके जार के नीचे सेट करें. अब मलाई, कंडेंस्ड मिल्क और क्रीम चीज़ को अच्छी तरह फेंट लें. इस मिश्रण को जार में डालें और ऊपर से केसर सिरप डाल दें. 3 से 4 घंटे के लिए फ्रिज में ठंडा करें. सर्व करने से पहले पिस्ता डालें. इसका स्वाद कुल्फी और चीज़केक दोनों का मजा देता है.

Tags: Bakrid DessertBakrid Recipe
Previous Post

गृह क्लेश से है परेशान, तो इन उपायों से करें समाधान

Next Post

आज बनाइए पाइनएपल लस्सी, पीकर हो जायेंगे मदहोश

Writer D

Writer D

Related Posts

Paneer Tikka Roll
Main Slider

घर पर आसानी से बनाये लाजवाब ‘पनीर टिक्का रोल’, झटपट नोट करें इसकी रेसिपी

28/08/2026
Facial
फैशन/शैली

घर पर ही करें फेशियल, मिलेगा पार्लर जैसा निखार

28/08/2026
Rakhi
Main Slider

रक्षाबंधन के बाद राखी कब उतारनी चाहिए? जानिए नियम और परंपरा

28/08/2026
Raksha Bandhan
Main Slider

रक्षाबंधन पर करें ये उपाय, धन से भर जाएगा भाई का घर

28/08/2026
Pets
फैशन/शैली

ऐसे करें अपने पालतू की देखभाल, लापरवाही पड़ सकती है भारी

28/08/2026
Next Post
Try home-made delicious pineapple lassi, you will get drunk after drinking

आज बनाइए पाइनएपल लस्सी, पीकर हो जायेंगे मदहोश

यह भी पढ़ें

कांग्रेस नगर अध्यक्ष समेत दो की मौत Two including Congress city president died

मेरठ : मकान में तेज धमाके से कांग्रेस नगर अध्यक्ष समेत दो की मौत

29/10/2020
Jayant Choudhary

मैं पलटा नहीं बल्कि पटक रहा हूं : जयंत चौधरी

11/04/2024
Snake Dreams

जानें सपने में सांप देखने का मतलब

04/09/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version