• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बेतवा नदी पर मौत का तांडव: निर्माणाधीन पुल अचानक जमींदोज, 6 मजदूरों ने गंवाई जान

Writer D by Writer D
29/05/2026
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, हमीरपुर
0
Under-Construction Bridge Collapses

Under-Construction Bridge Collapses

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में बड़ा हादसा हो गया। बेतवा नदी पर निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा अचानक ढह (Under-Construction Bridge Collapses) गया, जिससे वहां सो रहे कई मजदूर मलबे में दब गए। हादसे में अब तक छह मजदूरों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि कुछ अन्य लोगों के अभी भी मलबे में फंसे होने की आशंका है। राहत और बचाव कार्य लगातार जारी है।

यह हादसा कुरारा थाना क्षेत्र में मोरकंदर परसानी से नैथी गांव तक बन रहे पुल पर शुक्रवार तड़के करीब तीन बजे हुआ। बताया जा रहा है कि तेज आंधी और बारिश के दौरान पुल की सटरिंग, स्लैब और कोठी अचानक भरभराकर गिर (Under-Construction Bridge Collapses) गई। हादसे के समय कई मजदूर पुल के नीचे ही सो रहे थे, जिसके चलते उन्हें संभलने का मौका तक नहीं मिला।

स्थानीय लोगों ने तेज धमाके जैसी आवाज सुनकर मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया। बाद में सूचना मिलने पर पुलिस, प्रशासन और SDRF की टीम भी मौके पर पहुंच गई। जेसीबी और अन्य मशीनों की मदद से मलबा हटाने का काम जारी है। घटनास्थल पर एसडीएम, सीओ समेत कई थानों की पुलिस फोर्स तैनात की गई है।

हादसे में जान गंवाने वालों में बांदा जिले के चिल्ला थाना क्षेत्र निवासी लोकेंद्र निषाद, कुलदीप निषाद, भूरागढ़ निवासी सावंत यादव, सभाजीत, हमीरपुर के ललपुर थाना क्षेत्र के स्वासा खुर्द निवासी पुष्पेंद्र सिंह चौहान और अचपुरा निवासी राजेश पाल शामिल हैं।

घटना के बाद निर्माण कार्य में सुरक्षा मानकों और लापरवाही को लेकर सवाल उठने लगे हैं। प्रशासन ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं। अधिकारियों का कहना है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है और मृतकों के परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Tags: under-construction bridge collapses
Previous Post

लखनऊ में महिला दरोगा से रेप, चौकी इंचार्ज पर लगा सुनवाई न करने का बड़ा आरोप

Next Post

हमीरपुर हादसे पर सीएम योगी ने जताया शोक, मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख की आर्थिक मदद का ऐलान

Writer D

Writer D

Related Posts

Relief operations for flood victims
उत्तर प्रदेश

बाढ़ प्रभावितों के लिए योगी सरकार का राहत अभियान युद्ध स्तर पर जारी, भोजन से लेकर सुरक्षित ठिकाने तक का इंतजाम

31/08/2026
DM Mayur Dixit
Main Slider

शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: DM मयूर दीक्षित

31/08/2026
CM Dhami
Main Slider

विदेशों में रोजगार की संभावनाओं के अनुरूप राज्य के युवाओं को दिया जाए कौशल एवं भाषा प्रशिक्षण : मुख्यमंत्री

31/08/2026
OP Rajbhar-Akhilesh
उत्तर प्रदेश

अंकित बालियान एनकाउंटर के बाद अखिलेश पर बरसे राजभर, बोले- अब खबर मिल गई ना?

31/08/2026
Mayawati
उत्तर प्रदेश

मायावती ने की मतदाताओं से अपील- वादों और विश्वासघात से बचें, निष्पक्ष होकर करें वोट

31/08/2026
Next Post
CM Yogi

हमीरपुर हादसे पर सीएम योगी ने जताया शोक, मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख की आर्थिक मदद का ऐलान

यह भी पढ़ें

weight gain

अपने दुबलेपन से है परेशान, तो करें ये काम

24/04/2026
indian army- file photo

पाकिस्तान ने फिर की भीषण गोलीबारी, दहल उठी घाटी, एक जवान शहीद

21/11/2020
petrol-diesel

रविवार को नहीं हुआ पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बदलाव नहीं, चेक करें आज का रेट

11/07/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version