• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

‘नवीन मंत्र’ से उत्तराखंड भाजपा का मनोबल ऊंचा

Writer D by Writer D
01/06/2026
in उत्तराखंड, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Nitin Nabeen

Nitin Nabeen

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन (Nitin Nabeen) के ‘नवीन मंत्र’ से उत्तराखंड में पार्टी का मनोबल ऊंचा है। वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में जीत की हैट्रिक के लिए भाजपा के प्रयास अब और गति पकडे़ंगे। उत्तराखंड भाजपा ऐसे मौके पर वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव को भी याद कर रही है, जबकि उसने सत्ता में वापसी से जुडे़ मिथक को तोड़ दिया था। पार्टी के आंतरिक सर्वे की रिपोर्ट और चुनावी तैयारियों में बढ़त उत्तराखंड भाजपा को संजीवनी दे रही है।

अपेक्षाकृत नए होने के बावजूद नितिन नवीन (Nitin Nabeen) ने उत्तराखंड में अपने तीन दिवसीय प्रवास के दौरान जिस सांगठनिक क्षमता का परिचय दिया है, वह कमाल का है। उत्तराखंड से संबंधित कोई सांगठनिक दायित्व नितिन नवीन पर पहले कभी नहीं रहा। वह निजी यात्राओं पर उत्तराखंड आते रहे हैं, लेकिन संगठन के किसी कार्यक्रम में उनका आना नहीं रहा। बावजूद इसके, अलग-अलग बैठकों में जिस तरह से बूथवार उन्होंने अपनी क्षमता साबित की, उससे हर कोई प्रभावित हुआ । वह जिम्मेदार पदाधिकारियों से लेकर सामान्य कार्यकर्ताओं से बेहदआत्मीय ढंग से पेश आए, लेकिन संगठन की मजबूती के लिए खरी बात करने से भी नहीं चूूके। नितिन नवीन के नवीन मंत्रों में खामियों को दूर करने, बेहतर समन्वय बनाने और दृढ़ इच्छा शक्ति के सहारे जीत का परचम फहराने की बातें शामिल हैं।

भाजपा ने अपने चिर-परिचित अंदाज में इस बार भी चुनाव पूर्व आंतरिक सर्वे कराया है। सूत्रों के अनुसार- कुछ दिन पूर्व कराए गए इस सर्वे की रिपोर्ट से भाजपा उत्साहित है, क्योंकि इससे अनुसार पार्टी की हैट्रिक में कोई खास अड़चन नहीं है। हालांकि इस सर्वे रिपोर्ट में भाजपा के एक दर्जन सिटिंग विधायकों के प्रदर्शन को खराब बताया गया है। माना जा रहा है कि विधानसभा चुनाव में टिकट वितरण से पहले पार्टी फिर से सर्वे का सहारा लेगी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) के नेतृत्व में वर्ष 2022 के चुनाव में भाजपा ने सत्ता में वापसी करके इतिहास रचा था। इससे पहले, राज्य के इतिहास में कोई भी सत्तारूढ़ दल वापसी नहीं कर पाया था। एंटी इनकंबेंसी का डर तब भाजपा को सता रहा था, लेकिन पार्टी ने इस डर से उबरकर जीत हासिल की और सत्ता में वापसी से जुडे़ मिथक को भी तोड़ दिया। इन पांच वर्षों में समान नागरिक संहिता लागू करने से लेकर कई अन्य ऐसे मामले रहे हैं, जिससे पूरे देश में उत्तराखंड सुर्खियों में रहा। कुछ एक मामलों में सरकार को विरोध झेलना पड़ा है, लेकिन फिर भी एंटी इनकंबेंसी की प्रचंडता कहीं दिखाई नहीं देती।

इसके अलावा, चुनावी तैयारियों में भाजपा प्रमुख विरोधी दल कांग्रेस के मुकाबले कहीं आगे बना हुआ है। ये सारी बातें भाजपा के लिए किसी खुराक से कम नहीं हैं। नितिन नवीन के दौरे ने उत्तराखंड भाजपा के मनोबल को नवीन ऊंचाइयों पर पहुंचा दिया है।

Tags: National newsnitin nabeenUttarakhand News
Previous Post

छत्तीसगढ़ में लोकतंत्र का महापर्व, त्रिस्तरीय पंचायत और निकाय चुनावों के लिए मतदान जारी

Next Post

JEE Advanced रिजल्ट जारी, शुभम कुमार बने ऑल इंडिया टॉपर

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

CM धामी का ऐलान, PRD जवानों को मिलेगी बढ़ी हुई आर्थिक सौगात

31/10/2026
उत्तराखंड

सरदार पटेल ने रियासतों का एकीकरण कर रखी अखंड भारत की मजबूत नींव: CM धामी

31/10/2026
Main Slider

पंजाब चुनाव के लिए AAP का पहला दांव, भगवंत मान फिर धुरी से आजमाएंगे किस्मत

31/10/2026
उत्तराखंड

13 नवंबर को होगा तीसरा प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन, युवाओं की भागीदारी पर रहेगा विशेष जोर

30/10/2026
उत्तराखंड

ऊर्जा क्षेत्र में उत्तराखंड को बड़ी कामयाबी, त्यूणी-प्लासू प्रोजेक्ट को मिली वन स्वीकृति

30/10/2026
Next Post
JEE Advanced result declared, Shubham Kumar becomes All India topper

JEE Advanced रिजल्ट जारी, शुभम कुमार बने ऑल इंडिया टॉपर

यह भी पढ़ें

Annu Rani

गोल्डन गर्ल अन्नु रानी पहुंचीं थाने, इस मामले में पुलिस को दी तहरीर

07/10/2023
Bablu Srivastava

25 साल बाद जेल से बाहर आएगा यूपी का डॉन

12/08/2023
gold recovered

बाबतपुर एयरपोर्ट पर शारजाह से आये यात्री के पास से 33 लाख लाख का सोना बरामद

06/04/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version