• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

हांसी में दिनदहाड़े जिम संचालक की हत्या, युवती भी घायल

Writer D by Writer D
11/06/2026
in क्राइम, राष्ट्रीय, हरयाणा
0
Murder

Murder

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

हांसी। राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित फव्वारा चौक के समीप गुरुवार सुबह युवाओं को जिम करवा रहे जिम संचालक पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा कर हत्या (Murder) कर दी गई। हमले में उसके साथ मौजूद एक युवती भी घायल हो गई। वारदात के बाद हमलावर युवक बाइक पर सवार होकर मौके से फरार हो गए। हत्या की वारदात से इलाके में दहशत फैल गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए।

मृतक की पहचान हांसी की शांति निकेतन कॉलोनी में रह रहे जींद जिले के गांव डाडम निवासी 25 वर्षीय कपिल के रूप में हुई है। हमलावर युवकों द्वारा कपिल पर की गई फायरिंग के दौरान छर्रे लगने से वहां एक्सरसाइज कर रही शिखा नामक युवती भी घायल हो गई और उसे उपचार के लिए हिसार के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। सूचना मिलने पर शहर थाना पुलिस व फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंच घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचाया।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतक की कुछ दिन पहले ही लव मैरिज हुई थी, जिसके चलते पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जिम संचालक कपिल फव्वारा चौक पर लड़के-लड़कियों को अभ्यास करवा रहा था कि इसी दौरान बाइक सवार हमलावर वहां पहुंचे और उन्होंने कपिल पर पीछे से अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी।

हमलावरों ने करीब 10 राउंड फायर किए। गोलियां युवक की पीठ और सिर में लगीं, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। युवती को भी गोली लगने से चोटें आईं। दोनों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। हांसी में तड़के ही हुए इस हत्याकांड ने हांसी में कानून-व्यवस्था को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं। सरेआम हुई इस वारदात से शहर में भय और आक्रोश का माहौल बना हुआ है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस उपाधीक्षक सहित वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। एफएसएल टीम ने मौके से गोलियों के खोल और अन्य साक्ष्य जुटाए। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मृतक ने हाल ही में प्रेम विवाह किया था। ऐसे में पुलिस ऑनर किलिंग, पारिवारिक रंजिश और पुरानी दुश्मनी सहित विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है। हालांकि अभी तक हत्या के पीछे के कारणों का आधिकारिक खुलासा नहीं हुआ है।

वारदात के बाद मृतक के परिजनों और स्थानीय लोगों में भारी रोष है। लोगों ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग करते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस युवती के बयान के आधार पर हमलावरों तक पहुंचने का प्रयास करेगी।

Tags: crime newsHaryana newsNational news
Previous Post

सोना-चांदी की चमक हुई फीकी, जानें आज के रेट

Next Post

TMC को एक और झटका, राज्यसभा सांसद ने दिया इस्तीफा

Writer D

Writer D

Related Posts

Assam Flood
Main Slider

असम में बाढ़ से हाहाकार: मृतकों का आंकड़ा पहुंचा 87, 1.28 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित

04/08/2026
DMK leader Udhayanidhi Stalin arrested.
Main Slider

डीएमके नेता उदयनिधि स्टालिन गिरफ्तार, तमिलनाडु में सियासी बवाल

04/08/2026
CM Nayab Saini met the Governor.
राष्ट्रीय

हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र की तैयारी तेज, मुख्यमंत्री ने राज्यपाल से की मुलाकात

03/08/2026
CM Dhami launches Oho Radio 89.2 FM.
Main Slider

सीएम धामी ने ओहो रेडियो 89.2 एफएम का किया शुभारंभ

03/08/2026
cm helpline 1076
छत्तीसगढ़

सीएम हेल्पलाइन 1076 से मजबूत हो रहा सुशासन, शिकायतों के त्वरित समाधान से बढ़ा लोगों का भरोसा

03/08/2026
Next Post
Prakash Chik Baraik

TMC को एक और झटका, राज्यसभा सांसद ने दिया इस्तीफा

यह भी पढ़ें

अफगानिस्तान में खत्म हुआ 20 साल लंबा सैन्य अभियान, वतन पहुंचे ब्रिटिश सैनिक

29/08/2021

आज 77वीं ‘विक्ट्री दिवस’ मना रहा है रूस, पुतिन कर सकते हैं बड़ा ऐलान

09/05/2022
आरंगुटान

जब आरंगुटान ने की इंसान की ऐसी नकल, नहीं रोक पाएंगे हंसी

19/07/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version