• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

एडवेंचर स्पोर्ट्स की नई राजधानी बनेगा उत्तराखंड: धामी

Writer D by Writer D
13/06/2026
in उत्तराखंड, राजनीति, राष्ट्रीय
0
CM Dhami

CM Dhami

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

ऊधम सिंह नगर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर के खेल आयोजनों से उत्तराखण्ड को साहसिक खेलों और पर्यटन के वैश्विक केंद्र के रूप में नई पहचान मिलेगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य उत्तराखण्ड को खेलों के क्षेत्र में राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मजबूत पहचान दिलाना है और इसके लिए आधुनिक खेल अवसंरचना के विकास पर लगातार काम किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने शनिवार को ऊधम सिंह नगर जनपद के गदरपुर में आयोजित होने वाली अंतर्राष्ट्रीय क्याकिंग एवं कैनोइंग प्रतियोगिता की तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने आयोजन स्थल पर खिलाड़ियों के लिए की जा रही सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्था, तकनीकी प्रबंध, आवागमन, ठहरने की व्यवस्था और अन्य जरूरी तैयारियों का बारीकी से निरीक्षण किया।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां निर्धारित मानकों के अनुरूप तय समयसीमा में पूरी की जाएं। उन्होंने कहा कि देश-विदेश से आने वाले खिलाड़ी, प्रशिक्षक, निर्णायक और प्रतिभागियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें।

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने स्वयं भी वॉटर स्पोर्ट्स गतिविधियों का अनुभव लिया और कहा कि उत्तराखण्ड में एडवेंचर स्पोर्ट्स की अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने कहा कि राज्य की प्राकृतिक परिस्थितियां जल क्रीड़ा, पर्वतीय खेल और साहसिक खेलों के लिए बेहद अनुकूल हैं और सरकार इस दिशा में खेल सुविधाओं के विस्तार के साथ आधुनिक स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित करने पर निरंतर काम कर रही है।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि बड़े स्तर की खेल प्रतियोगिताएं प्रदेश के युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर देती हैं और उन्हें वैश्विक मंच तक पहुंचने के लिए प्रेरित करती हैं। उन्होंने कहा कि सरकार खेल प्रतिभाओं की पहचान कर उन्हें बेहतर प्रशिक्षण, आधुनिक सुविधाएं और आगे बढ़ने के लिए हरसंभव सहयोग उपलब्ध करा रही है।

धामी (CM Dhami) ने कहा कि इस प्रकार के अंतर्राष्ट्रीय आयोजनों से केवल खेल गतिविधियों को ही बढ़ावा नहीं मिलता, बल्कि राज्य में पर्यटन, स्थानीय व्यापार, रोजगार और आर्थिक गतिविधियों को भी नई गति मिलती है। इससे उत्तराखण्ड की पहचान एक प्रमुख साहसिक पर्यटन राज्य के रूप में और अधिक मजबूत होगी तथा देश-विदेश के पर्यटक यहां की प्राकृतिक सुंदरता के साथ खेल गतिविधियों से भी जुड़ेंगे।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रतियोगिता स्थल पर स्वच्छता, पेयजल, चिकित्सा सुविधा, सुरक्षा व्यवस्था और यातायात प्रबंधन जैसी सभी आवश्यक व्यवस्थाएं उच्च गुणवत्ता के साथ सुनिश्चित की जाएं, ताकि यह आयोजन उत्तराखण्ड की बेहतर कार्य संस्कृति और आतिथ्य का उदाहरण बन सके।

इस अवसर पर विधायक अरविंद पांडेय सहित संबंधित विभागों के अधिकारी और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Tags: Uttarakhand News
Previous Post

योगी सरकार में तेजी से आकार ले रहा गोरखपुर इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, पूर्वांचल को मिलेगी नई पहचान

Next Post

मोदी सरकार के 12 वर्ष: युवा शक्ति की सामर्थ्य को नई दिशा देने वाले वर्ष : केशव प्रसाद मौर्य

Writer D

Writer D

Related Posts

Chhattisgarh cabinet meeting on August 5
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में मंत्रिपरिषद की बैठक पांच अगस्त काे

04/08/2026
CM Dhami
Main Slider

प्रदेश सरकार बिना रुके, बिना थके अपने हर वादे को कर रही है पूरा: सीएम धामी

04/08/2026
CM Vishnu Dev Sai congratulated Gyaneshwari on her achievement.
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ की बेटियों के लिए प्रेरणा है ज्ञानेश्वरी: CM साय

04/08/2026
Arvind Kejriwal
Main Slider

E-20 पेट्रोल के मुद्दे पर केजरीवाल का प्रदर्शन, पीएम आवास मार्च से पहले पुलिस ने रोका

04/08/2026
Assam Flood
Main Slider

असम में बाढ़ से हाहाकार: मृतकों का आंकड़ा पहुंचा 87, 1.28 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित

04/08/2026
Next Post
Keshav Maurya

मोदी सरकार के 12 वर्ष: युवा शक्ति की सामर्थ्य को नई दिशा देने वाले वर्ष : केशव प्रसाद मौर्य

यह भी पढ़ें

cm yogi

राज्यपाल से सीएम योगी ने मुलाकात कर पुस्तक भेंट की

19/10/2022
CM Yogi

महिला विरोधी हैं कांग्रेस व सपा के कारनामे : मुख्यमंत्री

22/04/2026
Government's focus on all-round development of Surguja

सरगुजा के सर्वांगीण विकास पर सरकार का फोकस, 50 करोड़ के बजट को मंजूरी, 543 कार्य स्वीकृत

17/02/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version