• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मुख्यमंत्री योगी आज से झांसी दौरे पर, विकास कार्यों व योग दिवस कार्यक्रम में होंगे शामिल

Writer D by Writer D
20/06/2026
in उत्तर प्रदेश, झाँसी, राजनीति
0
CM Yogi

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

झांसी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) का 20 और 21 जून को झांसी दौरा प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री अपने दो दिवसीय प्रवास के दौरान विकास कार्यों की समीक्षा, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि कार्यक्रम, कानून-व्यवस्था की बैठक तथा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मुख्य आयोजन में सहभागिता करेंगे।

जारी प्रोटोकॉल में निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री (CM Yogi) , आज (20 जून) को अपराह्न 2 बजकर 30 मिनट पर ललितपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा झांसी पुलिस लाइन पहुंचेंगे। इसके बाद कार से 2 बजकर 35 मिनट पर दीनदयाल उपाध्याय सभागार में आयोजित विकसित भारत संकल्प कार्यक्रम में शामिल होंगे। यहां वह लगभग एक घंटे तक उपस्थित रहेंगे।

इसके बाद मुख्यमंत्री (CM Yogi) 3 बजकर 40 मिनट पर मंडलायुक्त सभागार पहुंचकर प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि वितरण कार्यक्रम में सहभागिता करेंगे। यह कार्यक्रम शाम 4 बजकर 30 मिनट तक चलेगा। इसके उपरांत मुख्यमंत्री झांसी मंडल के जनपदों में लोक निर्माण विभाग के पुराने कार्यों की समीक्षा तथा नए विकास कार्यों की कार्ययोजना पर अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। यह समीक्षा बैठक शाम 4 बजकर 30 मिनट से 5 बजकर 30 मिनट तक प्रस्तावित है।

शाम 5 बजकर 45 मिनट से 6 बजकर 30 मिनट तक मुख्यमंत्री जनपद के विकास कार्यों एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा करेंगे। बैठक के बाद वह मंडलायुक्त सभागार से सर्किट हाउस के लिए रवाना होंगे। सायं 6 बजकर 35 मिनट पर सर्किट हाउस पहुंचकर नवीन भवन का लोकार्पण करेंगे। इसके बाद उनका समय रात्रि विश्राम के लिए आरक्षित रहेगा।

21 जून को मुख्यमंत्री (CM Yogi) प्रातः 5 बजकर 45 मिनट पर सर्किट हाउस से झांसी किला प्रांगण के लिए प्रस्थान करेंगे, जहां वह सुबह 6 बजे से 8 बजे तक आयोजित अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे। योग कार्यक्रम के बाद वह सर्किट हाउस लौटेंगे और जलपान करेंगे। इसके पश्चात सुबह 9 बजकर 45 मिनट पर सर्किट हाउस से पुलिस लाइन हेलीपैड के लिए रवाना होंगे तथा सुबह 10 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा महोबा के लिए प्रस्थान करेंगे।

मुख्यमंत्री (CM Yogi) के प्रस्तावित दौरे को लेकर प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। विभिन्न कार्यक्रम स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। साथ ही महानगर की यातायात व्यवस्था में रूट डायवर्जन भी लागू किया गया है।

Tags: cm yogi
Previous Post

मंत्र जाप के दौरान न करें ये गलतियां, भुगतना पड़ सकता है बुरा परिणाम

Next Post

सीएम योगी ने किया मां बगुलामुखी का दर्शन-पूजन

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’… दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश पर तीखा हमला

21/09/2026
Main Slider

यूपी को फिर बांटने की कोशिश कर रहे समाजवादी: नितिन नवीन

21/09/2026
उत्तर प्रदेश

वैश्विक पटल पर चमक बिखेरेगा गोरखपुर की माटी का शिल्प ‘टेराकोटा’

21/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS-2026: संभल के हॉर्न-बोन क्राफ्ट और सोनपापड़ी का दुनिया में बजेगा डंका, सात फर्मों को मिले स्टॉल

21/09/2026
उत्तर प्रदेश

गोशालाओं में हो सकेंगे मांगलिक कार्यक्रम, गो-पर्यटन से गांवों को मिलेगा कमाई का नया रास्ता

21/09/2026
Next Post
CM Yogi visited and worshipped Maa Baglamukhi

सीएम योगी ने किया मां बगुलामुखी का दर्शन-पूजन

यह भी पढ़ें

Explosion

दिल्ली-जयपुर नेशनल हाइवे पर केमिकल टैंकर में ब्लास्ट, कई किलोमीटर तक दिखीं आग की लपटें

16/01/2025
cm yogi

नए भारत के निर्माण में सरदार पटेल की बड़ी भूमिकाः सीएम योगी

15/12/2022
Suicide

घरेलू विवाद से तंग गर्भवती महिला ने लगा ली फांसी

21/01/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version