• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बठिंडा में भाजपा नेता के क्लीनिक पर पेट्रोल बम फेंका, मचा हड़कंप

Writer D by Writer D
23/06/2026
in Main Slider, पंजाब
0
Petrol bomb hurled at BJP leader's clinic

Petrol bomb hurled at BJP leader's clinic

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बठिंडा शहर में सोमवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया जब वार्ड नंबर 47 स्थित हैनीमैन होम्योपैथिक क्लीनिक पर दो अज्ञात मोटरसाइकिल सवार युवकों ने पेट्रोल बम (Petrol Bomb) फेंक दिया। क्लीनिक में मौजूद स्टाफ की सूझबूझ से आग पर तुरंत काबू पा लिया गया, जिससे किसी बड़े जान-माल के नुकसान से बचाव हो गया।

हमले का निशाना बना यह क्लीनिक समाजसेवी एवं भाजपा नेता डॉ. तरसेम गर्ग का है। तरसेग गर्ग पहले आम आदमी पार्टी पंजाब के पूर्व वरिष्ठ नेता रह चुके हैं। उनकी पत्नी हाल ही में हुए नगर निगम चुनाव में भाजपा की उम्मीदवार भी रही थी। जिस जगह पैट्राेल बम (Petrol Bomb) फेंंका गया है उसके ठीक सामने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का केंद्र है।

जानकारी के अनुसार रात करीब दस बजे दो युवक मोटरसाइकिल पर सवार होकर क्लीनिक के बाहर पहुंचे और ज्वलनशील पदार्थ से भरी बोतल फेंककर मौके से फरार हो गए। क्लीनिक के कर्मचारियों ने तत्काल आग पर काबू पाया और पुलिस को सूचना दी।

घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। एसएसपी डॉ. ज्योति यादव, एसपी सिटी नरेंद्र सिंह, सीआईए टीमों तथा फोरेंसिक विशेषज्ञों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

डॉ. तरसेम गर्ग ने कहा कि उनकी किसी के साथ कोई निजी रंजिश नहीं है। उन्होंने आशंका जताई कि यह किसी शरारती तत्व की करतूत या डराने-धमकाने की कोशिश हो सकती है। उन्होंने कहा कि पुलिस जांच के बाद सच्चाई सामने आ जाएगी प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हमलावरों ने अपने चेहरे ढंके हुए थे और मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए थे। कुछ प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक घटना को अंजाम देने के बाद आरोपित तुरंत मौके से फरार हो गए और वाहन का नंबर भी स्पष्ट रूप से नहीं देखा जा सका।

एसपी सिटी नरेंद्र सिंह ने बताया कि थाना कोतवाली में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है और जल्द ही आरोपितों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि फिलहाल किसी विशेष कारण या धमकी से जुड़ी कोई पुष्टि नहीं हुई है।

Tags: National newsPunjab News
Previous Post

ये फूल बढ़ाता है खूबसूरती, ऐसे करें इस्तेमाल

Next Post

तेज प्रताप यादव के सरकारी आवास में चोरी, पीए पर लगा आरोप

Writer D

Writer D

Related Posts

Hair Wash
Main Slider

इस दिन नहीं धोने चाहिए बाल, घर में आती है दरिद्रता

27/09/2026
Main Slider

UPITS में दूसरे दिन 4,700 बी2बी बैठकें, 412 समझौते

26/09/2026
Main Slider

सीएम धामी ने उत्तराखण्ड विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार नीति-2026 और GEP की तकनीकी रिपोर्ट का किया विमोचन

26/09/2026
Main Slider

भारी बारिश से प्रभावितों को तत्काल मिले राहत, सीएम योगी ने दिए सख्त निर्देश

26/09/2026
Main Slider

आज एक बड़ी बिजनेस अपॉर्चुनिटी बन सकता है वेस्ट मैनेजमेंट: ए.के. शर्मा

26/09/2026
Next Post
Tej Pratap Yadav

तेज प्रताप यादव के सरकारी आवास में चोरी, पीए पर लगा आरोप

यह भी पढ़ें

The man cut the tongue with the blade

पुलिस हिरासत में लिए गए संदिग्ध शख्स ने थाने में ब्लेड से काटी जीभ, मचा हड़कंप

09/04/2021
Qamar Javed Bajwa

पाकिस्तान सेना के पूर्व प्रमुख कमर जावेद बाजवा की मौत

29/03/2026
store room

इस दिशा में होना चाहिए स्टोर रूम, इन उपायों से दूर करें दोष

17/10/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version