• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

तेज प्रताप यादव के सरकारी आवास में चोरी, पीए पर लगा आरोप

Writer D by Writer D
23/06/2026
in क्राइम, बिहार, राष्ट्रीय
0
Tej Pratap Yadav

Tej Pratap Yadav

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ( Tej Pratap Yadav) ने अपने करीबी और निजी सहायक (पीए) मोतीलाल राय के खिलाफ पटना के सचिवालय थाना में चोरी की शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने आरोप लगाया है कि उनके सरकारी आवास से करीब 20 लाख रुपये नकद समेत कई कीमती सामान गायब हो गए हैं।

तेज प्रताप यादव (Tej Pratap Yadav) के मुताबिक, 22 जून को जब उन्होंने अपने कमरे की अलमारी की जांच की, तब उन्हें चोरी की जानकारी मिली। इसके बाद उन्होंने पुलिस को लिखित शिकायत देकर मामले की जांच की मांग की।

नकदी के साथ कई कीमती सामान गायब होने का दावा

शिकायत में तेज प्रताप यादव ( Tej Pratap Yadav) ने बताया है कि अलमारी से लगभग 20 लाख रुपये नकद, दो तोला सोने की चेन, एक सोने की अंगूठी, चार नए ड्रोन, दो हार्ड डिस्क, एक आईपैड, एक मैकबुक, एक लेनोवो लैपटॉप और चार आईफोन 17 प्रो मैक्स मोबाइल फोन गायब मिले हैं।

उन्होंने दावा किया है कि चोरी हुई नकदी पार्टी फंड की राशि थी।

पीए मोतीलाल राय पर लगाया आरोप

तेज प्रताप यादव ने अपने निजी सहायक मोतीलाल राय पर इस पूरी घटना को अंजाम देने का आरोप लगाया है। शिकायत में कहा गया है कि घटना वाली रात करीब 11:30 बजे दो लोगों ने मोतीलाल राय को एक बैग के साथ आवास की बाउंड्री फांदकर बाहर जाते हुए देखा था।

तेज प्रताप ने इन दोनों लोगों को मामले का प्रत्यक्षदर्शी गवाह बताया है और पुलिस से उनके बयान दर्ज करने की भी मांग की है।

पुलिस ने शुरू की जांच

शिकायत मिलने के बाद सचिवालय थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आवेदन में लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

तेज प्रताप यादव ( Tej Pratap Yadav) ने पुलिस से प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी, चोरी गए नकद और सामान की बरामदगी तथा मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

हालांकि, अब तक शिकायत में लगाए गए आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

Tags: bihar newsNational news
Previous Post

बठिंडा में भाजपा नेता के क्लीनिक पर पेट्रोल बम फेंका, मचा हड़कंप

Next Post

लखनऊ अग्निकांड: SIT ने संभाली कमान, फोरेंसिक जांच शुरू

Writer D

Writer D

Related Posts

Khan Global Classes sealed after Lucknow fire
Main Slider

लखनऊ अग्निकांड के बाद प्रयागराज में बड़ी कार्रवाई, खान ग्लोबल क्लासेस सील

23/06/2026
Consensus reached on Yamuna water dispute
राजनीति

पानी के मुद्दे पर हरियाणा-राजस्थान में बनी सहमति

23/06/2026
CM Dhami
राजनीति

राष्ट्रवाद के मजबूत स्तंभ थे डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी: CM धामी

23/06/2026
Mussoorie Municipality Office
Main Slider

उत्तराखंड में हड़कंप, मसूरी नगर पालिका और CM आवास को बम से उड़ाने की धमकी

23/06/2026
Bulldozers to be used on Lucknow fire tragedy building
Main Slider

लखनऊ अग्निकांड: 15 मौतों के बाद जागा LDA, अब ध्वस्त होगी मौत की इमारत

23/06/2026
Next Post
Lucknow fire tragedy

लखनऊ अग्निकांड: SIT ने संभाली कमान, फोरेंसिक जांच शुरू

यह भी पढ़ें

post office recruitment

डाक विभाग का कमाल : फतेहगढ़ से मेरठ तक पहुंचने में पत्र को लग गए 31 साल

31/07/2020
Savita Pandey

कांग्रेस प्रत्याशी सविता पांडे बीजेपी में शामिल, बोलीं- योगी सरकार में महिलाएं सुरक्षित

07/02/2022

श्रेयांश को मिला सीएम योगी का सहारा, किडनी इलाज में मदद करेगी सरकार

05/04/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version