• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कैप्टन अजय पंत प्रकरण में CM धामी के अनुरोध पर लंदन स्थित भारतीय उच्चायोग लगातार सक्रिय

Writer D by Writer D
25/06/2026
in उत्तराखंड, राजनीति, राष्ट्रीय
0
CM Dhami

CM Dhami

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून। यूनाइटेड किंगडम में हिरासत में लिए गए उत्तराखंड निवासी कैप्टन अजय पंत के मामले में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) के अनुरोध पर लंदन स्थित High Commission of India, London लगातार सक्रिय भूमिका निभा रहा है। इस संबंध में भारतीय उच्चायोग ने मुख्यमंत्री को मामले की ताजा स्थिति और की जा रही कार्रवाई की विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराई है।

उच्चायोग के अनुसार कैप्टन अजय पंत वर्तमान में यूनाइटेड किंगडम की HM Prison Winchester में न्यायिक हिरासत में हैं। 19 जून 2026 को भारतीय उच्चायोग ने जेल की टेलीफोन व्यवस्था के माध्यम से उनसे संपर्क स्थापित किया था। बातचीत के दौरान कैप्टन पंत ने स्वयं को स्वस्थ बताया और कहा कि उन्हें जेल परिसर में उपलब्ध चिकित्सा सुविधाएं दी जा रही हैं। साथ ही वे अपनी पत्नी के साथ भी नियमित संपर्क में हैं।

मुख्यमंत्री को भेजी गई जानकारी में उच्चायोग ने बताया कि इस मामले को यूनाइटेड किंगडम के Foreign, Commonwealth and Development Office के समक्ष भी उठाया गया है, ताकि कैप्टन पंत को समयबद्ध कांसुलर सहायता उपलब्ध हो सके और उनकी सुरक्षा, स्वास्थ्य तथा कानूनी अधिकारों का पूर्ण संरक्षण सुनिश्चित किया जा सके।

भारतीय उच्चायोग कैप्टन पंत की पत्नी, उनके नियोक्ता Energios Maritime Private Limited, कानूनी प्रतिनिधियों तथा अन्य संबंधित पक्षों के साथ भी लगातार संपर्क बनाए हुए है। कंपनी की ओर से कैप्टन पंत को कानूनी सहायता और परिवार को आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया गया है।

उच्चायोग के अनुसार कैप्टन पंत को न्यायालय में पेश किए जाने के बाद न्यायिक हिरासत में भेजा गया है और मामले की अगली सुनवाई 16 जुलाई 2026 को निर्धारित की गई है। उच्चायोग ने स्पष्ट किया है कि कैप्टन पंत और उनके परिवार को आवश्यक कांसुलर सहायता एवं अन्य सहयोग लगातार उपलब्ध कराया जाता रहेगा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य सरकार अपने नागरिकों के हितों और सुरक्षा के प्रति पूरी तरह संवेदनशील है। उन्होंने कहा कि इस मामले में राज्य सरकार भारत सरकार, विदेश मंत्रालय और भारतीय उच्चायोग के साथ लगातार संपर्क बनाए हुए है। मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि सभी संबंधित एजेंसियां समन्वय के साथ कार्य करते हुए कैप्टन अजय पंत को हर संभव सहायता उपलब्ध कराएंगी।

Tags: cm dhamiUttarakhand News
Previous Post

आपातकाल भारतीय लोकतंत्र के इतिहास का एक काला अध्याय : CM धामी

Next Post

धामी सरकार की बड़ी सौगात: सिर्फ 3 लाख रुपये में मिलेगा आधुनिक फ्लैट, रुद्रपुर में तैयार हुई 1872 आवासों की बड़ी परियोजना

Writer D

Writer D

Related Posts

Anand Bardhan
उत्तराखंड

उत्तराखंड में सेब, कीवी और ड्रैगन फ्रूट की खेती को मिलेगा बढ़ावा, क्लस्टर आधारित उत्पादन पर जोर

11/08/2026
Haridwar Kanwar Mela
Main Slider

कांवड़ मेला 2026: करीब 5 करोड़ शिवभक्त पहुंचे हरिद्वार, CM धामी ने जताया आभार

11/08/2026
CM Dhami
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना-2026 , युवाओं को मिलेगी प्रतियोगी परीक्षाओं की निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग

11/08/2026
CM Dhami
उत्तराखंड

कर्मचारी संगठनों की मांगों पर CM धामी ने लिया संज्ञान, अधिकारियों को समाधान के निर्देश

11/08/2026
Chardham Yatra
Main Slider

चारधाम यात्रा ने पकड़ी रफ्तार, 114 दिनों में 47 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

11/08/2026
Next Post
Dhami government gave big relief to economically weak families

धामी सरकार की बड़ी सौगात: सिर्फ 3 लाख रुपये में मिलेगा आधुनिक फ्लैट, रुद्रपुर में तैयार हुई 1872 आवासों की बड़ी परियोजना

यह भी पढ़ें

समलैंगिक विवाह

समलैंगिक विवाह मामले में केंद्र सरकार को नोटिस, HC ने कहा- नागरिक के अधिकारों का सवाल है

14/10/2020
cm yogi

10 दिन में हुई 40 बच्चों की मौत, सीएम योगी करेंगे भर्ती बच्चों के परिजनों से मुलाकात

30/08/2021
negligence of hospital

शर्मनाक, इलाज की रकम न देने पर तीन साल की बच्ची को फटे पेट किया बाहर, मौत

06/03/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version