• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पंजाब में सबसे बड़ा संकट नशा, सरकार बनते ही करेंगे खात्मा: नायब सैनी

Writer D by Writer D
28/06/2026
in राजनीति, राष्ट्रीय, हरयाणा
0
CM Nayab Saini

CM Nayab Saini

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ( CM Nayab Saini) ने कहा कि आज पंजाब में सबसे बड़ा संकट बढ़ता नशा है। नशे से अनेक घर बर्बाद और माताओं की गोद सूनी हो गई। जो युवा देश की सबसे बड़ी ताकत होता है, वह आज नशे की गिरफ्त में फंसता जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार बनेगी उसी दिन से नशा का कारोबार करने वाले पंजाब छोडक़र चले जाएगें।

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ( CM Nayab Saini) रविवार को लुधियाना में धानक समाज द्वारा संत कबीर के 628वें प्रकट दिवस पर आयोजित राज्य स्तरीय सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने लुधियाना में संत कबीर भवन बनाने का ऐलान करते हुए 11 लाख रुपए की राशि देने की घोषणा की।

मुख्यमंत्री ( CM Nayab Saini) ने संत शिरोमणि कबीरदास महाराज के चरणों में कोटि-कोटि नमन करते हुए उनके प्रकट दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि जब हमारा समाज अंधविश्वास, पाखंड, छुआछूत और रूढि़वादिता के गहरे अंधकार में डूबा हुआ था।

ऐसे में संत कबीर महाराज का जन्म ज्योतिस्वरूप हुआ जिन्होंने अपनी ओजस्वी वाणी से पूरे समाज को नई राह दिखाई।

मुख्यमंत्री ( CM Nayab Saini) ने कहा कि संत कबीर दास समरसता, बराबरी, इन्सानियत के संदेश को घर घर पहुंचाने वाली मुहिम है। वह भारत की रूह और बड़े समाज सुधारक हुए हैं जिन्होंने समाज को जोडऩे का रास्ता और इन्सानियत का मंत्र दिया है। उनका जीवन सत्य की खोज और असत्य के निर्भिक खंडन में व्यतीत हुआ और उन्होंने सभी धर्मों की कुरीतियों और रूढियों पर कड़ा प्रहार किया।

उनके क्रांतिकारी विचार आज भी समाज के मार्गदर्शक है। गुरु ग्रन्थ साहिब में भी संत कबीर की वाणी को सम्मान किया गया है। नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा सरकार संत कबीर की वाणी को साकार करने का कार्य कर रही है। हर जिला स्तर पर संत प्रकाश पर्व मनाया जा रहा है।

मुख्यमंत्री( CM Nayab Saini) ने कहा कि संत कबीर का दिया हुआ समूचे कल्याण, बराबरी का संदेश तथा अंतिम व्यक्ति के विकास का मंत्र पं. दीन दयाल उपाध्याय ने अपनाया। भाजपा उसे आगे बढ़ाने का कार्य कर रही है।

हरियाणा में कांग्रेस के कार्यकाल में प्लाट के नाम पर मिले केवल कागज को वर्तमान सरकार ने 20 हजार गरीब लोगों को कब्जा दिलवाने का काम किया है।

उन्होंने कहा कि पंजाब में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार बनते ही संत कबीर दास के दिखाए मार्ग पर चलकर कानून व्यवस्था दुरूस्त करने तथा युवाओं को रोजगार देने का कार्य करेगी।

उन्होंने कहा कि भाजपा की नीति, नीयत साफ है और राष्ट्र प्रथम की नीति से कार्य करते हैं। संत कबीर की विरासत को संवैधानिक रूप देने वाले भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर का स्वत: ही स्मरण हो आता है। संत कबीर ने जिस सामाजिक समानता की बात अपनी वाणी में कही, बाबा साहेब ने उसे भारत के पवित्र संविधान में पिरोकर हमें कानूनी अधिकार के रूप में सौंपा है।

इस अवसर पर सतीश खुंडिया, प्रो. जयनारायण, जिला अध्यक्ष रणजीत धीमान, प्रदेश महामंत्री अनिल सरीन, पूर्व सांसद स. अमरीक सिंह, राखी अग्रवाल, डा. कनिका जिन्दल सहित कई पार्टी पदाधिकारी एवं नागरिक उपस्थित रहे।

Tags: CM Nayab Saini
Previous Post

लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

Next Post

श्री अकाल तख्त के आदेश का अक्षरशः पालन करेंगे : भगवंत मान

Writer D

Writer D

Related Posts

जम्मू कश्मीर

बडगाम मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा का आतंकी मूसा ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी

30/09/2026
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री घोषणाओं पर मुख्य सचिव का सख्त रुख, 303 लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश

29/09/2026
Main Slider

विभिन्न राज्यों की संस्कृति, नवाचार और बेहतर कार्यप्रणालियों को जानें उत्तराखण्ड के युवा: मुख्यमंत्री

29/09/2026
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ की बेटी ने अपनी प्रतिभा और परिश्रम से देश-प्रदेश का मान बढ़ाया : मुख्यमंत्री साय

28/09/2026
पंजाब

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर अमृतसर में श्री दरबार साहिब में हुए नतमस्तक

28/09/2026
Next Post
CM Bhagwant Mann

श्री अकाल तख्त के आदेश का अक्षरशः पालन करेंगे : भगवंत मान

यह भी पढ़ें

CM Bhajanlal Sharma

प्रधानमंत्री मोदी ने पूरे देश का मिजाज बदला है: मुख्यमंत्री भजनलाल

03/04/2024
House

बिखरा हुआ घर करता है शर्मिंदा, इन तरीकों से बनाए इसे सुव्यवस्थित

18/10/2025
स्वतंत्रता दिवस समारोह

स्वतंत्रता दिवस : नहीं दिखेंगे स्कूली बच्चे, वीआईपी अतिथियों की संख्या भी होगी कम

08/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version