• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

काशीपुर में विकास परियोजनाओं पर मुख्य सचिव का फोकस, अधिकारियों को दिए निर्देश

Writer D by Writer D
28/06/2026
in राष्ट्रीय, उत्तराखंड, राजनीति
0
Anand Bardhan

Anand Bardhan

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

काशीपुर। Anand Bardhan ने रविवार को अपने एक दिवसीय काशीपुर दौरे के दौरान क्षेत्र में चल रही महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण कर अधिकारियों को कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने State Infrastructure and Industrial Development Corporation of Uttarakhand Limited (सिडकुल) के अंतर्गत निर्माणाधीन एरोमा पार्क, इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर (EMC), हेमपुर नेपा फार्म, काशीपुर-रामनगर फोर लेन राष्ट्रीय राजमार्ग तथा काशीपुर बाईपास रिंग रोड परियोजनाओं की प्रगति का जायजा लिया।

सिडकुल क्षेत्र के निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मुख्य सचिव (Anand Bardhan) को बताया कि 133 एकड़ क्षेत्र में विकसित हो रहा इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर 177 करोड़ रुपये की लागत का प्रोजेक्ट है। यहां कुल 56 प्लॉट विकसित किए जा रहे हैं, जिनमें से 22 प्लॉट आवंटित हो चुके हैं जबकि शेष के लिए प्रक्रिया जारी है। परियोजना का निर्माण कार्य पेयजल निगम द्वारा कराया जा रहा है और शेष 45 करोड़ रुपये की धनराशि शासन से मांगी गई है। धनराशि उपलब्ध होते ही कार्य जल्द पूरा कर लिया जाएगा। निरीक्षण के दौरान मुख्य सचिव ने परिसर में पौधारोपण भी किया।

इसके बाद मुख्य सचिव (Anand Bardhan) ने सिडकुल की हेमपुर नेपा फार्म स्थित 803 एकड़ भूमि का निरीक्षण कर प्रस्तावित औद्योगिक विकास योजनाओं की जानकारी ली।

दौरे के दौरान उन्होंने काशीपुर-रामनगर फोर लेन राष्ट्रीय राजमार्ग और काशीपुर बाईपास रिंग रोड परियोजना का भी निरीक्षण किया। अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजना के तहत 18.26 किलोमीटर फोर लेन सड़क को स्वीकृति मिल चुकी है, जिसकी कुल लागत 494.45 करोड़ रुपये है। परियोजना का टेंडर पूरा हो चुका है, जबकि भूमि मुआवजा वितरण और वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया जारी है। केंद्र सरकार से अंतिम स्वीकृति मिलते ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

मुख्य सचिव (Anand Bardhan) ने परियोजनाओं की प्रगति पर संतोष जताते हुए संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि सभी विकास कार्यों को तय समयसीमा के भीतर गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए, ताकि क्षेत्र में औद्योगिक विकास और बेहतर कनेक्टिविटी को गति मिल सके।

निरीक्षण के दौरान जिला विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष जय किशन, मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी, अपर जिलाधिकारी कौस्तुभ मिश्र, अपर पुलिस अधीक्षक स्वप्न किशोर, उप जिलाधिकारी अभय प्रताप सिंह सहित सिडकुल, राष्ट्रीय राजमार्ग, पेयजल निगम और राजस्व विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

Tags: Anand Bardhan
Previous Post

फायर एनओसी की वैधता समाप्त होने से पहले ही जारी करें नोटिस, जनसुरक्षा से कोई समझौता नहीं : मुख्यमंत्री योगी

Next Post

डिमांड बिजली आपूर्ति में उत्तर प्रदेश नंबर-1, योगी सरकार में लगातार टूट रहे रिकॉर्ड

Writer D

Writer D

Related Posts

Keshav Maurya
Main Slider

‘राष्ट्रीय ग्रामीण विकास सम्मेलन’ में उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य हुए शामिल

29/06/2026
Nitin Gadkari
राजनीति

गडकरी ने उत्तराखंड में 4,026 किमी राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की समीक्षा की

29/06/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

कांग्रेस के पापाें के कारण पाकिस्तान और बांग्लादेश बना: योगी आदित्यनाथ

29/06/2026
Karnataka Governor Thaawarchand Gehlot met CM Vishnudev Sai.
राजनीति

मुख्यमंत्री साय से कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने की सौजन्य भेंट

29/06/2026
CM Dhami
राजनीति

स्वस्थ उत्तराखंड ही समर्थ, आत्मनिर्भर और विकसित उत्तराखंड का मुख्य आधार: मुख्यमंत्री

29/06/2026
Next Post
Power Supply

डिमांड बिजली आपूर्ति में उत्तर प्रदेश नंबर-1, योगी सरकार में लगातार टूट रहे रिकॉर्ड

यह भी पढ़ें

राहुल गांधी Rahul Gandhi

राहुल गांधी बोले- पार्टी जो भी जिम्मेदारी देगी, मैं उसे निभाऊंगा

19/12/2020
CM Vishnudev Sai

ज्योतिरादित्य सिंधिया को मातृशोक, सीएम साय ने दी श्रद्धांजलि

15/05/2024
Father's Day

आई लव यू डैडी से पापा कहते तक, ये गाने फादर्स डे को बनाते है और भी यादगार

21/06/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version