• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

RO-ARO के 428 पदों पर जल्द जारी होगा नोटिफिकेशन, जानें पूरी डिटेल

Writer D by Writer D
01/07/2026
in शिक्षा
0
Notification for 428 RO-ARO posts will be issued soon.

Notification for 428 RO-ARO posts will be issued soon.

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) जल्द ही समीक्षा अधिकारी (RO) और सहायक समीक्षा अधिकारी (ARO) भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी करने की तैयारी में है। अलग-अलग सरकारी विभागों से खाली पदों का विवरण आयोग को मिल चुका है और विज्ञापन जारी करने की प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंच गई है। इस भर्ती में फिलहाल 428 पदों पर नियुक्ति की संभावना है। साथ ही, सीएम फेलोशिप से जुड़े नए नियम लागू होने के बाद भर्ती प्रक्रिया में आ रही प्रशासनिक बाधाएं भी समाप्त हो गई हैं।

428 पदों पर होगी भर्ती, विभागों से मिला अधियाचन

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग को समीक्षा अधिकारी और सहायक समीक्षा अधिकारी भर्ती के लिए अलग-अलग विभागों से रिक्त पदों की जानकारी प्राप्त हो चुकी है। सबसे अधिक पद उत्तर प्रदेश सचिवालय से मिले हैं। यहां समीक्षा अधिकारी के 92 और सहायक समीक्षा अधिकारी के 267 पदों सहित कुल 359 रिक्तियां भेजी गई हैं। इसके अलावा राजस्व परिषद ने भी 69 पदों का अधियाचन आयोग को भेजा है। इस तरह फिलहाल कुल 428 पदों पर भर्ती की तैयारी पूरी मानी जा रही है। अब आयोग इन रिक्तियों के आधार पर आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी करने की प्रक्रिया पूरी कर रहा है।

सीएम फेलोशिप नियम लागू होने से दूर हुई अड़चन

आरओ/एआरओ भर्ती का विज्ञापन कुछ समय से रुका हुआ था। इसकी वजह सीएम फेलोशिप योजना के अनुसंधानविदों को आयु सीमा में छूट और अतिरिक्त वेटेज देने से जुड़ी नई नियमावली का इंतजार था। अब सरकार ने इन नियमों को मंजूरी दे दी है और नई व्यवस्था लागू कर दी गई है। इसी आधार पर 25 जून को पीसीएस 2026 का नोटिफिकेशन भी जारी किया गया था। ऐसे में अब आरओ/एआरओ समेत अन्य भर्तियों के लिए भी सभी प्रशासनिक और कानूनी बाधाएं समाप्त हो चुकी हैं।

फिर टूट सकता है आवेदन का रिकॉर्ड

पिछली भर्ती में 419 पदों के लिए 10,76,004 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था, जो आयोग के इतिहास में किसी एक भर्ती के लिए सबसे अधिक आवेदन थे। वर्ष 2023 भर्ती का अंतिम परिणाम 5 अप्रैल 2026 को घोषित किया जा चुका है। माना जा रहा है कि इस बार भी बड़ी संख्या में उम्मीदवार आवेदन करेंगे और प्रतियोगिता पहले की तरह काफी कड़ी रहने वाली है।

Tags: #Government Jobsnaukri newsro/aro notificationvacancy alert
Previous Post

कांग्रेस काल में जनता की मजदूरी लूट का श्रोत था मनरेगा: केशव मौर्य

Next Post

SIR-2026 : मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भरा गणना फॉर्म, प्रक्रिया में भागीदारी का आह्वान

Writer D

Writer D

Related Posts

UPTET
उत्तर प्रदेश

UPTET-2026 की परीक्षा 2 से 4 जुलाई तक, 19.94 लाख से अधिक अभ्यर्थी होंगे शामिल

01/07/2026
OBC
उत्तर प्रदेश

ओबीसी युवाओं को डिजिटल ताकत दे रही योगी सरकार, ओ लेवल-सीसीसी प्रशिक्षण बना सहारा

29/06/2026
UPTET
शिक्षा

UPTET परीक्षा का एडमिट कार्ड जल्द, जानें डाउनलोड की पूरी प्रक्रिया

29/06/2026
Project Praveen
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार के ‘प्रोजेक्ट प्रवीण’ से संवरेगा युवाओं का भविष्य

27/06/2026
School
उत्तर प्रदेश

मजबूत अकादमिक मानव संसाधनों के दम पर सरकारी स्कूलों में गुणवत्ता की नई इबारत लिख रही योगी सरकार

27/06/2026
Next Post
CM Bhagwant Mann filled the Enumeration Form

SIR-2026 : मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भरा गणना फॉर्म, प्रक्रिया में भागीदारी का आह्वान

यह भी पढ़ें

Supreme Court - stray dogs

Stray Dogs: सुप्रीम कोर्ट की राज्यों को फटकार, मुख्य सचिवों को सशरीर पेश होने का आदेश

31/10/2025
Make jam from watermelon peel

तरबूज के छिलके से बनाएं स्वादिष्ट रेसिपी, बच्चों के साथ बड़ों को भी आएगा पसंद

06/06/2026
Lohia Law University

लोहिया लॉ यूनिवर्सिटी में छात्रा की संदिग्ध मौत, IPS की बेटी थी मृतका

01/09/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version