• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बेंगलुरु के पास बड़ा हादसा! पत्थर खदान में चट्टान गिरी, 7 मजदूरों की मौत

Writer D by Writer D
02/07/2026
in क्राइम, नई दिल्ली, राष्ट्रीय
0
7 workers killed in rock fall at stone quarry

7 workers killed in rock fall at stone quarry

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बेंगलुरु। बेंगलुरु दक्षिण तालुक के मादपट्टण गांव के समीप स्थित कावेरी क्रशर पत्थर खदान (Stone Quarry) में गुरुवार को विशाल चट्टान गिरने से 7 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि 5 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को आरआर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है।

केंद्रीय परिक्षेत्र के आईजीपी गिरीश ने बताया कि मामले में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। उनके अनुसार लगभग 40 फीट ऊंचाई से एक विशाल चट्टान अचानक टूटकर नीचे काम कर रहे मजदूरों पर गिर गई। हादसे के समय खदान में उत्तर भारत के 10 से 15 मजदूर तथा 2 से 3 स्थानीय श्रमिक कार्य कर रहे थे। मृतकों की पहचान मध्य प्रदेश निवासी राजपाल सिंह, सत्यनारायण सिंह, रामअवतार सिंह, भुवनेश्वर सिंह और राजेंद्र प्रसाद, छत्तीसगढ़ निवासी नूहर तथा कर्नाटक निवासी रामु के रूप में हुई है।

स्थानीय विधायक एसटी सोमशेखर ने कहा कि 10 मजदूरों में से 7 की मौत होने की पुष्टि हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि खदानों की सुरक्षा को लेकर पहले भी चेतावनी दी गई थी, लेकिन लापरवाही बरती गई। उन्होंने स्थानीय पुलिस और वन विभाग के अधिकारियों के खिलाफ भी मामला दर्ज करने तथा हादसे के लिए जिम्मेदार लोगों को तत्काल गिरफ्तार कर सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की।

इस घटना पर मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने गहरा दुख व्यक्त किया है। सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर जारी संदेश में उन्होंने कहा कि बेंगलुरु दक्षिण तालुक के मादपट्टण में क्रशर खदान में चट्टान गिरने से सात मजदूरों की मृत्यु अत्यंत दुखद है। उन्होंने दिवंगत आत्माओं की शांति, शोकाकुल परिवारों को इस दुःख को सहने की शक्ति तथा घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि खदानों में कार्यरत मजदूरों की सुरक्षा सुनिश्चित करना खदान संचालकों की जिम्मेदारी है। उन्होंने चेतावनी दी कि सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने वाली खदानों के खिलाफ राज्य सरकार कड़ी कार्रवाई करेगी।

Tags: National news
Previous Post

ईरान जाएंगी महबूबा मुफ्ती, अयातुल्ला खामेनेई को देंगी श्रद्धांजलि

Next Post

अमरनाथ यात्रा का शुभारंभ, एलजी सिन्हा ने श्रद्धालुओं के पहले जत्थे को किया रवाना

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

देवभूमि की पहचान से खिलवाड़ नहीं होने देंगे: सीएम धामी

31/10/2026
जम्मू कश्मीर

‘कल एक नई यात्रा शुरू हुई’, निधि राजदान संग शादी के बाद बोले उमर अब्दुल्ला

31/10/2026
राष्ट्रीय

राष्ट्र सेवा के लिए समर्पण की मिसाल PM मोदी का सफर: मुख्यमंत्री नायब सैनी

31/10/2026
राष्ट्रीय

वरिष्ठ पत्रकार ओपी शर्मा का निधन, मुख्यमंत्री सैनी ने दी श्रद्धांजलि

31/10/2026
राष्ट्रीय

हरियाणा में ₹555 करोड़ से बनेगी नई फोरलेन सड़क, बिलासपुर से कुलाना का सफर होगा आसान

31/10/2026
Next Post
Amarnath Yatra

अमरनाथ यात्रा का शुभारंभ, एलजी सिन्हा ने श्रद्धालुओं के पहले जत्थे को किया रवाना

यह भी पढ़ें

Arun Govil took a dip in Sangam

‘राम’ ने संगम में लगाई आस्था की डुबकी, महा कुंभ में आएं भक्तों को बांटा प्रसाद

28/01/2025
Pencil

हर पेंसिल पर लिखा होता है HP, जानें इस शब्द का मतलब

22/12/2022
Babar Azam

लाहौर कलंदर्स को हराकर कराची किंग्स बना चैंपियन

18/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version