• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

ऊर्जा क्षेत्र में नया इतिहास, PM मोदी ने मेगा रिफाइनरी कॉम्प्लेक्स देश को किया समर्पित

Writer D by Writer D
04/07/2026
in राजस्थान, राष्ट्रीय
0
PM Modi inaugurates Greenfield Refinery-cum-Petrochemical Complex

PM Modi inaugurates Greenfield Refinery-cum-Petrochemical Complex

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) ने शनिवार को बाड़मेर के पचपदरा में देश की पहली ग्रीनफील्ड एकीकृत रिफाइनरी-कम-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स राष्ट्र को समर्पित किया। साथ ही, जयपुर मेट्रो फेज-2 सहित 1 लाख 5 हजार करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास भी किया। इस अवसर पर उन्होंने एलपीजी टैंकरों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। समारोह के दौरान उन्होंने राजकीय सेवा में नवनियुक्त युवाओं को अभिनंदन पत्र भी सौंपे।

इस अवसर पर जनसभा काे संबाेधित करते हुए उन्होंने तेल का संकट का जिक्र करते हुए कहा कि पश्चिमी एशिया में युद्ध की वजह से पूरी दुनिया हाहाकार मचा है। हर देश त्रस्त है, इस युद्ध ने 21वीं सदी के सबसे बड़े ऊर्जा संकट को जन्म दिया। बड़े-बड़े देश आज ईंधन की किल्लत से जूझ रहे हैं, 21वीं सदी के सबसे ऊर्जा संकट पर भारत के प्रयास भारी पड़े हैं। भारत ने हर स्तर पर सही फैसले लिए। संकट का समय रहते सटीक आकलन किया, प्रभावी रणनीति बनाई। भारत के संसाधनों का सही प्रयोग किया, तब जाकर भारत संकट से उबर पाया है।

राजस्थान रिफाइनरी के लोकार्पण पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि राजस्थान की इस धरती से भारत ने आत्मनिर्भर होने की दिशा में बहुत बड़ा कदम उठाया है। ये रिफाइनरी यहां हजारों लोगों के रोजगार का माध्यम बनेगी। आज का दिन साक्षी है कि भाजपा सरकारें परियोजनाओं को सिर्फ केवल शिलान्यास करके नहीं छोड़ती है। हम उन परियोजनाओं को पूरा करने के लिए दिन-रात एक कर देते हैं। दो महीने पहले यहां जो हादसा हुआ, उसके बाद इतनी तेजी से काम पूरा कर लेना परिश्रम की परिकाष्ठा का उदाहरण है। नया भारत अपने संकल्प से न पीछे हटता है और न ही अपनी रफ्तार कम करता है।

इससे पहले उन्होंने रिफाइनरी के मेन कंट्रोल यूनिट का अवलोकन कर शोधन प्रक्रिया, तकनीकों और उत्पादों की जानकारी ली और युवा कर्मियों से संवाद किया। उन्होंने श्रमिकों से बातचीत कर उनके साथ तस्वीरें भी खिंचवाई। प्रधानमंत्री ने एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत रिफाइनरी परिसर में खेजड़ी का पौधा रोपित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया।

इस अवसर पर राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागडे, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, केन्द्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी, डॉ. प्रेमचंद बैरवा सहित मंत्रीगण, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

Tags: jaipur newsNational newsrajasthan news
Previous Post

केंद्र का Telegram को अल्टीमेटम, पायरेसी पर कार्रवाई कर 15 दिन में दें रिपोर्ट

Next Post

ममता बनर्जी को बड़ा सियासी झटका, चंद्रिमा भट्टाचार्य ने पार्टी के सभी पदों से दिया इस्तीफा

Writer D

Writer D

Related Posts

Launch of the 'Jan-Jan ki Sarkar Jan-Jan ke Dwar' sewa pakhwada programme
उत्तराखंड

राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने ‘सेवा, सुशासन एवं समर्पण: जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम का किया शुभारंभ

04/07/2026
Renovation of Jalandhar Cantt Railway Station completed
पंजाब

जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन का नवीनीकरण पूरा, 13 जुलाई को PM मोदी कर सकते हैं उद्घाटन

04/07/2026
I-cards with Bhagwant Mann's photo removed at Golden Temple
पंजाब

गोल्डन टेंपल में भगवंत मान की फोटो वाले आईकार्ड उतरवाए गए

04/07/2026
Chandrima Bhattacharya
नई दिल्ली

ममता बनर्जी को बड़ा सियासी झटका, चंद्रिमा भट्टाचार्य ने पार्टी के सभी पदों से दिया इस्तीफा

04/07/2026
CM Dhami inaugurated the second phase of Seva Pakhwada
उत्तराखंड

सेवा पखवाड़ा का दूसरा चरण शुरू, CM धामी बोले- हर पात्र तक पहुंचे योजनाओं का लाभ

04/07/2026
Next Post
Chandrima Bhattacharya

ममता बनर्जी को बड़ा सियासी झटका, चंद्रिमा भट्टाचार्य ने पार्टी के सभी पदों से दिया इस्तीफा

यह भी पढ़ें

CM Yogi

अक्षय तृतीया पर योगी ने किया देवाधिदेव का रुद्राभिषेक

10/05/2024
sushmita sen

व्हाइट ड्रेस के साथ हाई हील में फैसला सुष्मिता का पैर, बोलीं- अरे बाप रे…..

13/10/2021
मास्क लगाना अनिवार्य

कोरोना का कहर: ब्रिटेन की सुपरमार्केट में अब मास्क लगाना किया गया अनिवार्य

24/07/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version