• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

प्रदेश सरकार शिक्षकों के सम्मान और कल्याण के लिए प्रतिबद्ध: ए. के. शर्मा

Writer D by Writer D
08/07/2026
in उत्तर प्रदेश, मऊ
0
AK Sharma

AK Sharma

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए. के. शर्मा (AK Sharma) ने आज मऊ जनपद के प्रधान समिति सभागार में आयोजित मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने बड़ी संख्या में उपस्थित शिक्षकों एवं शिक्षा कर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षकों के सम्मान, सुरक्षा और कल्याण के लिए निरंतर संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना इसी दिशा में एक ऐतिहासिक और जनकल्याणकारी पहल है, जो शिक्षकों तथा उनके परिवारों को बेहतर स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान करेगी।

श्री शर्मा (AK Sharma) ने कहा कि शिक्षा समाज और राष्ट्र निर्माण की आधारशिला है। शिक्षक नई पीढ़ी का निर्माण करते हैं और उनके योगदान को ध्यान में रखते हुए सरकार ने उनके स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में यह महत्वपूर्ण कदम उठाया है। उन्होंने कहा कि मा. मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार शिक्षकों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है और यह योजना शिक्षकों को स्वास्थ्य संबंधी चिंताओं से काफी हद तक राहत प्रदान करेगी।

ऊर्जा मंत्री ने जानकारी दी कि  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा वाराणसी से मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ किया जा रहा है। योजना के अंतर्गत पात्र शिक्षकों एवं उनके आश्रित परिवार के सदस्यों को सूचीबद्ध अस्पतालों में कैशलेस उपचार की सुविधा उपलब्ध होगी। इससे गंभीर बीमारियों के उपचार में आने वाले आर्थिक बोझ को कम करने के साथ-साथ गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाओं तक उनकी पहुंच सुनिश्चित होगी।

उन्होंने कहा कि योजना का लाभ बेसिक शिक्षा विभाग एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग के पात्र कर्मचारियों को प्राप्त होगा। इसके अंतर्गत बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक, शिक्षामित्र, विशेष शिक्षक (सीडब्ल्यूएसएन), अनुदेशक, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाएं, वार्डन, रसोइये तथा अन्य पात्र कार्मिक शामिल किए गए हैं। इनके आश्रित परिवार के सदस्य भी योजना के तहत कैशलेस उपचार की सुविधा का लाभ उठा सकेंगे।श्री शर्मा ने कहा कि स्वस्थ शिक्षक ही बेहतर शिक्षा व्यवस्था का आधार होते हैं। सरकार का उद्देश्य केवल शिक्षा की गुणवत्ता को बढ़ाना ही नहीं, बल्कि शिक्षकों और उनके परिवारों के जीवन को अधिक सुरक्षित और सम्मानजनक बनाना भी है। मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना इसी सोच का परिणाम है, जो लाखों शिक्षकों एवं शिक्षा कर्मियों के लिए वरदान सिद्ध होगी। इस अवसर पर ऊर्जा मंत्री श्री एक शर्मा ने मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना के अंतर्गत पात्र लाभार्थियों को प्रतीकात्मक रूप से प्रमाण पत्र वितरित किए। इनमें प्रमोद सिंह (माध्यमिक शिक्षक), हरी लाल यादव (शिक्षामित्र), बिना सिंह (शिक्षामित्र), तथा अरुण सिंह (अनुदेशक) शामिल रहे।

कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी, जिलाध्यक्ष,जिला विद्यालय निरीक्षक , बेसिक शिक्षा अधिकारी, शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारी तथा बड़ी संख्या में शिक्षक एवं शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

Tags: ak sharma
Previous Post

मुख्य सचिव बोले- दूरस्थ इलाकों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना प्राथमिकता

Next Post

मुख्यमंत्री ने आषाढ़ में ‘शिक्षा परिवार’ पर की ‘समृद्धि की बारिश’

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi-Nitin Gadkari
Main Slider

उत्तर प्रदेश में विश्वस्तरीय सड़क संपर्क विकसित करना हमारी प्राथमिकता: नितिन गडकरी

13/07/2026
CM Yogi-Nitin Gadkari
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी और नितिन गडकरी ने की यूपी की सड़क परियोजनाओं की समीक्षा की

13/07/2026
Three people died in a horrific road accident
उत्तर प्रदेश

कानपुर में रफ्तार का कहर: खड़े ट्रक से टकराई स्कॉर्पियो, 3 ने तोड़ा दम

13/07/2026
Transfer
उत्तर प्रदेश

यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, एक साथ 182 पीसीएस अधिकारियों का ट्रांसफर

13/07/2026
Bomb Threat
Main Slider

नोएडा डीएम ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां जांच में जुटीं

13/07/2026
Next Post
CM Yogi

मुख्यमंत्री ने आषाढ़ में ‘शिक्षा परिवार’ पर की ‘समृद्धि की बारिश’

यह भी पढ़ें

तेजस्वी प्रसाद यादव

तेजस्वी का नितीश सरकार पर तंज, कहा- उनको इतिहास के बासी पन्ने मुबारक

04/08/2020
Karni Sena files case against Yash Raj Films and Aditya Chopra

करणी सेना ने यश राज फिल्म्स और आदित्य चोपड़ा के खिलाफ कराया केस दर्ज

02/06/2021
14 नवंबर से चलेगी नई पूजा New Pooja special train will run from 14 November स्पेशल ट्रेन

रेलवे बोर्ड के चेयरमैन ने बताया कि कब होंगी शुरू रेगुलर ट्रेन?

15/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version