• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

शेयर बाजार में बाजार गुलजार, सेंसेक्स और निफ्टी ने पकड़ी रफ्तार

Writer D by Writer D
10/07/2026
in Business
0
Stock Market

Stock Market

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

घरेलू शेयर बाजार (Share Market) में आज शुरुआती कारोबार के दौरान तेजी का रुख बना हुआ नजर आ रहा है। आज के कारोबार की शुरुआत भी मजबूती के साथ हुई थी। बाजार खुलने के बाद बिकवाली का मामूली झटका भी लगा, लेकिन थोड़ी देर बाद ही खरीदारों ने लिवाली का जोर बना दिया, जिससे सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांक की चाल में तेजी आ गई। सुबह 10 बजे तक का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 1.09 प्रतिशत और निफ्टी 1.08 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे।

10 बजे तक का कारोबार होने के बाद स्टॉक मार्केट की दिग्गज कंपनियों में से जियो फाइनेंशियल, एचसीएल टेक्नोलॉजी, टेक महिंद्रा, विप्रो और जेएसडब्ल्यू स्टील के शेयर 3.59 प्रतिशत से लेकर 1.88 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे। दूसरी ओर, डॉ रेड्डीज लेबोरेट्रीज, भारती एयरटेल, एटरनल, मैक्स हेल्थकेयर और सन फार्मास्युटिकल्स के शेयर 2.42 प्रतिशत से लेकर 0.18 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार करते हुए नजर आ रहे थे।

अभी तक के कारोबार में स्टॉक मार्केट में 2,699 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हो रही थी। इनमें से 2,237 शेयर मुनाफा कमा कर हरे निशान में कारोबार कर रहे थे, जबकि 462 शेयर नुकसान उठा कर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। इसी तरह सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 27 शेयर लिवाली के सपोर्ट से हरे निशान में बने हुए थे। दूसरी ओर सिर्फ तीन शेयर बिकवाली के दबाव में लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। जबकि निफ्टी में शामिल 50 शेयरों में से 44 शेयर हरे निशान में और छह शेयर लाल निशान में कारोबार करते नजर आ रहे थे।

बीएसई का सेंसेक्स आज 653.81 अंक की मजबूती के साथ 77,395.63 अंक के स्तर पर खुला। कारोबार की शुरुआत होते ही बिकवाली का दबाव बन जाने पर यह सूचकांक फिसल कर 77,320.56 अंक तक आया। इसके तुरंत बाद खरीदारों ने लिवाली का जोर बना दिया, जिससे इस सूचकांक की चाल में तेजी आ गई। बाजार में लगातार जारी खरीद बिक्री के बीच सुबह 10 बजे तक का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 839.99 अंक की उछाल के साथ 77,581.81 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

सेंसेक्स की तरह ही एनएसई के निफ्टी ने आज 161.90 अंक उछल कर 24,124.70 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। बाजार खुलने के कुछ देर बाद ही खरीदारों ने लिवाली का जोर बना दिया, जिससे इस सूचकांक की चाल में और तेजी आ गई। हालांकि बीच-बीच में मुनाफा वसूली के चक्कर में बिकवाली के मामूली झटके भी लगते रहे, लेकिन लिवाली का जोर इतना अधिक था कि इस सूचकांक की चाल पर कोई विशेष असर नहीं पड़ा। बाजार में लगातार जारी लिवाली और बिकवाली के बीच सुबह 10 बजे तक का कारोबार होने के बाद निफ्टी 258.25 अंक की बढ़त के साथ 24,221.05 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

इसके पहले पिछले कारोबारी दिन गुरुवार को सेंसेक्स 238.22 अंक यानी 0.31 प्रतिशत की मजबूती के साथ 76,741.82 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी ने 80.75 अंक यानी 0.34 प्रतिशत की उछाल के साथ 23,962.80 अंक के स्तर पर गुरुवार के कारोबार का अंत किया था।

Tags: Business NewsniftysensexShare Market
Previous Post

इस्राइल का बड़ा दावा: ट्रंप की हत्या की साजिश रच रहा है ईरान?

Next Post

सोने ने पकड़ी रफ्तार, चांदी के दाम में बड़ी गिरावट

Writer D

Writer D

Related Posts

Business

ऑनलाइन सेल के नाम पर ठगी का जाल, Flipkart-Amazon के फर्जी लिंक से रहें अलर्ट

10/10/2026
Business

बाजार की मजबूत शुरुआत, सेंसेक्स-निफ्टी उछले

06/10/2026
Gold-Silver
Business

सोने की कीमत गिरी, चांदी के भाव स्थिर

30/09/2026
Business

बैंक हड़ताल के बीच रविवार को खुलेंगे बैंक, ग्राहकों को भेजा गया जरूरी मैसेज

26/09/2026
Stock Market
Business

हरे निशान पर खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 148 अंक उछला

25/09/2026
Next Post
Gold

सोने ने पकड़ी रफ्तार, चांदी के दाम में बड़ी गिरावट

यह भी पढ़ें

Xiaomi launches its new TV, the price will be surprised

भारत में लॉन्च हुई OnePlus की नई स्मार्ट एंड्रॉयड TV U1S, जाने फीचर्स

10/06/2021
Maha Kumbh moves towards the world record of cleanliness

महाकुंभ में बना वर्ल्ड रिकॉर्ड, सफाईकर्मियों ने रचा इतिहास

14/02/2025
masala omelette

इस ऑमलेट से करें दिन की शुरुआत, दिन भर रहेंगे एक्टिव

19/03/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version