• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सर्वाधिक कार्यकाल पूरा करने पर पूर्व विधायकों ने सीएम धामी को दी बधाई

Writer D by Writer D
11/07/2026
in उत्तराखंड, राष्ट्रीय
0
cm dhami

cm dhami

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) से शनिवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए पूर्व विधायकों ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान पूर्व विधायकों ने उत्तराखंड के मुख्य सेवक के रूप में सर्वाधिक कार्यकाल पूरा करने पर मुख्यमंत्री को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

भेंट के दौरान पूर्व विधायकों ने कहा कि मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड ने विकास, सुशासन और जनकल्याण के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने राज्य सरकार द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि आमजन के हितों को प्राथमिकता देते हुए लिए गए अनेक निर्णयों का सकारात्मक प्रभाव प्रदेशभर में दिखाई दे रहा है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने पूर्व विधायकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनप्रतिनिधियों का अनुभव और मार्गदर्शन राज्य के विकास में हमेशा महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार सुशासन, पारदर्शिता, जनसेवा और समग्र विकास के लक्ष्य के साथ निरंतर कार्य कर रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का उद्देश्य विकास योजनाओं का लाभ समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाना और उत्तराखंड को विकास के नए आयामों तक ले जाना है। उन्होंने विश्वास जताया कि सभी के सहयोग और सहभागिता से राज्य को देश के अग्रणी राज्यों की श्रेणी में स्थापित करने के प्रयास लगातार जारी रहेंगे।

इस अवसर पर पूर्व विधायकों ने राज्य के समग्र विकास, जनकल्याण और सुशासन के क्षेत्र में बीते वर्षों में हुई उपलब्धियों के लिए मुख्यमंत्री के नेतृत्व की सराहना की और उनके सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं।

शिष्टाचार भेंट करने वालों में पूर्व विधायक काशी सिंह ऐरी, दिनेश अग्रवाल, देशराज कर्णवाल, लाखीराम जोशी, पुष्पेश त्रिपाठी, धन सिंह नेगी, केदार सिंह रावत, राजकुमार, विजया बड़थ्वाल, सुरेश चंद्र आर्य और जोत सिंह गुनसोला शामिल रहे।

Tags: Uttarakhand News
Previous Post

जो युवाओं का रोजगार खा गए, वे अयोध्या-मथुरा-काशी के बारे में क्या सोचते: सीएम योगी

Next Post

सर्वाधिक कार्यकाल पूरा करने पर विभिन्न संगठनों ने सीएम धामी का किया अभिनंदन

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

CM धामी की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक आज, कई बड़े फैसलों पर रहेंगी नजरें

22/10/2026
पंजाब

जालंधर में अंतरराष्ट्रीय हॉकी का रोमांच, पंजाब सरकार बोली- खेल क्रांति की शुरुआत

22/10/2026
Main Slider

हरियाणा सरकार बिजली कर्मचारियों के साथ, निजी बिजली लाइसेंस के खिलाफ करेगी अपील

22/10/2026
उत्तराखंड

ग्रीन इण्डिया मिशन के तहत आजीविका संवर्धन एवं रोजगार सृजन पर विशेष जोर: प्रमुख सचिव

21/10/2026
Main Slider

संस्कारों से ही बनेगा सशक्त भारत: CM धामी

21/10/2026
Next Post
CM Dhami

सर्वाधिक कार्यकाल पूरा करने पर विभिन्न संगठनों ने सीएम धामी का किया अभिनंदन

यह भी पढ़ें

Monsoon

बारिश और आकाशीय बिजली का डबल अलर्ट, कई जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट

21/07/2026
seasonal fruit

सर्दियों में डाइट में करें इन 5 फलों को करें शामिल

02/11/2021
Pradosh Vrat

कब रखा जाएगा आषाढ़ माह का पहला प्रदोष व्रत, जानें क्या है सही तारीख

02/07/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version