• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

UCF की नई पहल, 15 अगस्त से बाजार में उतरेगा ‘हिमाला जल’

Writer D by Writer D
15/07/2026
in Main Slider, उत्तराखंड, राष्ट्रीय
0
'Himala water' will be available in the market from August 15

'Himala water' will be available in the market from August 15

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून/हरिद्वार। उत्तराखंड राज्य सहकारी संघ (UCF) सहकारिता के क्षेत्र में अपनी व्यावसायिक गतिविधियों का विस्तार करते हुए अब पेयजल उद्योग में भी कदम रखने जा रहा है। संघ द्वारा हरिद्वार के जमालापुर में स्थापित किए जा रहे अत्याधुनिक मिनरल ड्रिंकिंग वाटर प्लांट का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। यूसीएफ का लक्ष्य आगामी 15 अगस्त से अपने नए ब्रांड ‘हिमाला जल’ (Himala Water) को बाजार में उतारने का है।

प्रबंध निदेशक आनंद शुक्ल के निर्देश पर संघ के वरिष्ठ प्रबंधक त्रिभुवन सिंह रावत ने बुधवार को निर्माणाधीन संयंत्र का स्थलीय निरीक्षण कर निर्माण कार्यों, मशीनरी स्थापना और उत्पादन तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान संबंधित कार्यदायी संस्था और तकनीकी अधिकारियों को सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा से पहले पूरा करने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के बाद वरिष्ठ प्रबंधक ने अपनी विस्तृत रिपोर्ट प्रबंध निदेशक को सौंप दी।

प्रबंध निदेशक आनंद शुक्ल ने कहा कि सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के मार्गदर्शन में उत्तराखंड राज्य सहकारी संघ लगातार नए व्यावसायिक क्षेत्रों में विस्तार कर रहा है। ‘हिमाला जल’ परियोजना इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसका उद्देश्य केवल उच्च गुणवत्ता वाला पेयजल उपलब्ध कराना ही नहीं, बल्कि सहकारिता के माध्यम से प्रदेश की आर्थिक गतिविधियों को नई गति देना भी है।

उन्होंने बताया कि यूसीएफ ने अपने वार्षिक कारोबार को 500 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 1000 करोड़ रुपये तक पहुंचाने का लक्ष्य तय किया है। इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए पेयजल, कृषि आधारित उत्पाद, खाद्य प्रसंस्करण और अन्य व्यावसायिक क्षेत्रों में योजनाबद्ध तरीके से विस्तार किया जा रहा है। उनके अनुसार ‘हिमाला जल’ इस महत्वाकांक्षी योजना का महत्वपूर्ण आधार बनेगा।

आनंद शुक्ल ने कहा कि हरिद्वार के जमालापुर में स्थापित यह आधुनिक वॉटर बॉटलिंग प्लांट स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन का बड़ा केंद्र साबित होगा। उत्पादन, पैकेजिंग, गुणवत्ता परीक्षण, परिवहन, विपणन और वितरण जैसे क्षेत्रों में बड़ी संख्या में स्थानीय युवाओं को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर मिलेंगे। इससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलने के साथ आत्मनिर्भर उत्तराखंड के लक्ष्य को भी नई गति मिलेगी।

उन्होंने कहा कि यूसीएफ का प्रयास देवभूमि उत्तराखंड के हिमालयी क्षेत्र के शुद्ध और प्राकृतिक जल को ‘हिमाला जल’ ब्रांड के माध्यम से देशभर तक पहुंचाना है। यह ब्रांड केवल एक पेयजल उत्पाद नहीं, बल्कि उत्तराखंड की गुणवत्ता, विश्वास और सहकारिता मॉडल का प्रतिनिधित्व करेगा।

वरिष्ठ प्रबंधक त्रिभुवन सिंह रावत ने बताया कि निर्माण कार्य तेजी से प्रगति पर है और निरीक्षण के दौरान गुणवत्ता, सुरक्षा मानकों, उत्पादन व्यवस्था तथा मशीनरी स्थापना का गहन परीक्षण किया गया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सभी कार्य समय से पहले पूर्ण करने के निर्देश दिए, ताकि 15 अगस्त तक संयंत्र का विधिवत शुभारंभ सुनिश्चित किया जा सके।

उन्होंने कहा कि ‘हिमाला जल’ उत्तराखंड राज्य सहकारी संघ की गुणवत्ता, नवाचार, विश्वास और सहकारिता आधारित आर्थिक सशक्तिकरण का प्रतीक बनेगा तथा आने वाले समय में प्रदेश के औद्योगिक विकास और रोजगार सृजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

Tags: Uttarakhand News
Previous Post

मोदी-योगी सरकार की नंदनी योजना बनी वरदान, प्रयागराज की शकुंतला देवी हुईं आत्मनिर्भर

Next Post

इस मौसम में ऐसे करें बालों की देखभाल

Writer D

Writer D

Related Posts

Anand Bardhan
Main Slider

उत्तराखंड में हवाई कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा विस्तार

15/07/2026
Preparations to hold simultaneous Lok Sabha and Assembly elections in 2029 intensified: PP Choudhary
Main Slider

2029 में लोकसभा व विधानसभा चुनाव साथ कराने की तैयारी तेज: पीपी चौधरी

15/07/2026
43.218 km long Varuna Elevated Corridor will be constructed
Main Slider

वरुणा एलिवेटेड कॉरिडोर: वाराणसी को मिलेगी 43 किमी लंबी नई शहरी यातायात व्यवस्था

15/07/2026
CM Dhami
उत्तराखंड

चमोली को CM धामी की सौगात , ₹155.36 करोड़ की विकास योजनाओं का किया शिलान्यास और लोकार्पण

15/07/2026
CM Yogi
Main Slider

यूपी में पहली बार कोई सरकार तीसरी बार लगातार रिपीट होगी : योगी आदित्यनाथ

15/07/2026
Next Post
Hair

इस मौसम में ऐसे करें बालों की देखभाल

यह भी पढ़ें

जन्माष्टमी

जन्माष्टमी पर इस विधि से करें बाल गोपाल की पूजा

12/08/2020
Sunscreen

सही सनस्क्रीन का चुनाव कैसे करें, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका

29/06/2026
Pitru Paksha

पितृ पक्ष में करें भगवान विष्णु के इन 108 नामों का जाप, मिलेगा पितरों का आशीर्वाद

14/09/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version