• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

चमोली को CM धामी की सौगात , ₹155.36 करोड़ की विकास योजनाओं का किया शिलान्यास और लोकार्पण

Writer D by Writer D
15/07/2026
in उत्तराखंड, राष्ट्रीय
0
CM Dhami

CM Dhami

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

चमोली। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने बुधवार को गोपेश्वर स्थित पुलिस मैदान में आयोजित ‘सेवा, सुशासन एवं समर्पण सेवा पखवाड़े’ के अंतर्गत ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ कार्यक्रम में चमोली जनपद को ₹155.36 करोड़ की 63 विकास योजनाओं की बड़ी सौगात दी। मुख्यमंत्री ने ₹113.99 करोड़ की 36 विकास योजनाओं का शिलान्यास तथा ₹41.37 करोड़ की 27 योजनाओं का लोकार्पण कर जनपद में विकास कार्यों को नई गति प्रदान की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य विकास की रोशनी अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि सड़क, पुल, शिक्षा, स्वास्थ्य, सिंचाई, बाढ़ सुरक्षा, पशुपालन, पर्यटन और आधारभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए राज्य सरकार निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने चमोली को धार्मिक, सांस्कृतिक और सामरिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण जनपद बताते हुए कहा कि इसके समग्र विकास के लिए सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।

मुख्यमंत्री ने जिन प्रमुख परियोजनाओं का शिलान्यास किया, उनमें जोशीमठ-नीति मार्ग पर जुग्जू में स्टील ट्रस पुल, लंगसी-द्वींग-तपोवन-लांजी-पोखनी मोटर मार्ग पर 78 मीटर लंबे लौह सेतु, विभिन्न मोटर मार्गों के निर्माण एवं विस्तार, पर्वतीय नहरों के पुनरोद्धार, बाढ़ सुरक्षा कार्य, मॉडल राजकीय पशु चिकित्सालय नंदप्रयाग, सामुदायिक भवन, पार्किंग, विद्यालय भवन, स्टील गर्डर सेतु तथा सड़क अवसंरचना से जुड़ी अनेक महत्वपूर्ण परियोजनाएं शामिल हैं।

इसके अलावा मुख्यमंत्री ने ₹41.37 करोड़ की 27 विकास योजनाओं का लोकार्पण भी किया। इनमें गैरसैंण में इंटरलॉकिंग टाइल्स कार्य, विभिन्न मोटर मार्गों का निर्माण एवं डामरीकरण, जिला चिकित्सालय और स्वास्थ्य इकाइयों में नए भवन, विद्यालयों में पुस्तकालय, विज्ञान प्रयोगशालाएं और आर्ट एंड क्राफ्ट कक्ष, गोपेश्वर स्पोर्ट्स स्टेडियम में बैडमिंटन हॉल, बैरागना ट्राउट इंडोर हैचरी, कल्पेश्वर पाथवे एवं आर्क ब्रिज, सहकारी समिति भवन तथा कई मोटर मार्गों के उन्नयन जैसी परियोजनाएं शामिल हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इन विकास कार्यों से चमोली जनपद में सड़क संपर्क, स्वास्थ्य सेवाएं, शिक्षा, खेल, पर्यटन, मत्स्य पालन और अन्य आधारभूत सुविधाओं को नई मजबूती मिलेगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ निर्धारित समयसीमा में पूरे किए जाएं ताकि आम जनता को इनका लाभ शीघ्र मिल सके।

कार्यक्रम में चमोली के प्रभारी मंत्री भरत सिंह चौधरी, थराली विधायक भूपाल राम टम्टा, कर्णप्रयाग विधायक अनिल नौटियाल, बदरीनाथ विधायक लखपत बुटोला, जिला पंचायत अध्यक्ष दौलत सिंह बिष्ट, विभिन्न स्थानीय जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Tags: Uttarakhand News
Previous Post

राम मंदिर चढ़ावा मामला: रवि किशन बोले- दोषियों को मिले सबसे कड़ी सजा

Next Post

वरुणा एलिवेटेड कॉरिडोर: वाराणसी को मिलेगी 43 किमी लंबी नई शहरी यातायात व्यवस्था

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Vishnudev Sai
छत्तीसगढ़

नक्सलवाद के अंत से बहनों को मिला सुरक्षा और विश्वास का सबसे बड़ा उपहार : मुख्यमंत्री साय

25/08/2026
One District-One River
Main Slider

‘एक जनपद-एक नदी’ के तहत गौड़ी नदी परियोजना के काम जल्द पूरे करने के निर्देश

25/08/2026
Dhami Cabinet
Main Slider

प्रदेशभर की सड़कों को दुरुस्त करने के संबंध में कैबिनेट बैठक में हुआ विस्तृत विचार-विमर्श

25/08/2026
BJP
Main Slider

पंजाब में BJP का बड़ा ऐलान, सभी 117 सीटों पर अकेले लड़ेगी विधानसभा चुनाव

25/08/2026
Dhami Cabinet
Main Slider

उत्तराखंड कैबिनेट : उपनल कर्मियों को समान काम का समान वेतन, 25 साल के लिए बिजली खरीद को मंजूरी

25/08/2026
Next Post
43.218 km long Varuna Elevated Corridor will be constructed

वरुणा एलिवेटेड कॉरिडोर: वाराणसी को मिलेगी 43 किमी लंबी नई शहरी यातायात व्यवस्था

यह भी पढ़ें

yogi government

योगी का बड़ा फ़ैसला, बिना टेंडर के सरकारी अस्पताल खरीद सकेंगे दवाइयां व उपकरण

16/04/2021

इस ठण्ड में तिल से बनाए स्वादिष्ट ही नही सेहतमंद, देखें रेसिपी

24/01/2022
Arrested

पुलिस मुठभेड़ में इनामी बदमाश गिरफ्तार

15/04/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version