• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

प्रधानमंत्री के नेतृत्व ने हरियाणा में विकास की परिभाषा को बदला: नायब सैनी

Writer D by Writer D
17/07/2026
in राष्ट्रीय, हरयाणा
0
CM Nayab Saini

CM Nayab Saini

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जींद। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी (CM Nayab Saini) ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने हरियाणा में विकास की परिभाषा को बदला है। हरियाणा को आज जहां 15000 करोड़ की नौ परियोजनाओं की सौगात मिली है वहीं इससे 71 हजार करोड़ की परियोजनाएं दी हैं। केंद्र से 12 वर्षों में सात लाख करोड़ से अधिक की विकास राशि दी है।

मुख्यमंत्री नायब सैनी शुक्रवार को जींद में रेलवे जंक्शन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा हाइड्रोजन ट्रेन का उद्घाटन करने के बाद हुडा ग्राऊंड में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि एक समय था जब दुनिया से भारत तकनीक मांगता था लेकिन आज विश्व भारत की तकनीक अपनाना चाहता है। पहले भारत अवसर खोजता था और आज विश्व भारत में अवसर खोज रहा है। पहले दुनिया पूछती थी कि क्या भारत कर पाएगा, आज दुनिया कहती है कि भारत आत्मविश्वास से भरा हुआ है। भारत हर क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित कर पूरी दुनिया के लिए नए मानक तय करता है।

प्रधानमंत्री ने देश की दिशा व दशा को बदलने का काम किया है। केवल विकास की इमारतें नही खड़ी की बल्कि आने वाली पीढिय़ों का भविष्य गढ़ा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की तस्वीर बदल चुकी है। आज देश के किसी भी कोने में चले जाओ वहां आधारभूत परियोजना या संरचना पर काम होता दिखाई देता है। चाहे एक्प्रेसवे हो, कॉरिडोर हो, पुल हो, बंदरगाह का विकास हो, देश का हर हिस्सा विकास का साक्षी बन रहा है। आज भारत विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है।

यह सब प्रधानमंत्री के नेतृत्व और विकास नीतियों का परिणाम है। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि हरियाणा भले ही आपकी जन्मभूमि न हो, बल्कि आपकी कर्मभूमि रही है। हरियाणा की जनता आपसे आत्मीयता का रिश्ता रखती है। जब भी प्रधानमंत्री हरियाणा में आते हैं तो यह केवल एक दौरा नही बल्कि परिवार के मुखिया का घर आना होता है।

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को 140 करोड़ भारत वासियों का सारथी तथा देश वासियों के सपनों का संरक्षक करार देते हुए कहा कि विकास की इमारतें नहीं खड़ी हैं बल्कि आने वाली पीढिय़ों का भविष्य गढ़ा है। यह सपने देखने वाला भारत नहीं है बल्कि संकल्प से सिद्धी हासिल करने वाला है।

नायब सैनी ने प्रधानमंत्री के भाजपा में हरियाणा प्रभारी रहते हुए दिनों का याद करके कहा कि आपने यहां की मिट्टी को अपने खून-पसीने से सींचा है। यह आपकी कर्मभूमि रही है। यहां की जनता आपके साथ आत्मीयता का रिश्ता रखती है।

Tags: Haryana news
Previous Post

कलेक्ट्रेट परिसर की 70 साल पुरानी मस्जिद हटाने के आदेश, जानें पूरा मामला

Next Post

शिकोहाबाद में एनकाउंटर, बच्चों को बंधक बनाने वाले दोनों बदमाश मिट्टी में मिले

Writer D

Writer D

Related Posts

Viksit Bharat
उत्तराखंड

चकराता में तीन दिन गूंजेगा ‘विकसित भारत’ अभियान

20/07/2026
Anand Bardhan
Main Slider

ग्रोथ सेंटर्स को बाजार और निजी साझेदारों से जोड़ें: मुख्य सचिव

20/07/2026
Dehradun-Mussoorie road caves in due to heavy rain
Main Slider

भारी बारिश में धंसा देहरादून-मसूरी मार्ग, अग्रिम आदेशों तक बंद

20/07/2026
Ganesh Joshi-Giriraj Singh
उत्तराखंड

हल्द्वानी में सिल्क पार्क की कवायद तेज, केंद्र से मिला सकारात्मक संकेत

20/07/2026
CM Vishnudev Sai
Main Slider

नई पीढ़ी का भविष्य संवारना ही हमारी सबसे बड़ी जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री साय

20/07/2026
Next Post
Two criminals killed in Shikohabad encounter

शिकोहाबाद में एनकाउंटर, बच्चों को बंधक बनाने वाले दोनों बदमाश मिट्टी में मिले

यह भी पढ़ें

Imprisonment

गैंगस्टर के दोषी को 10 वर्ष का कारावास

20/01/2023
Monkeys

बीजेपी नेता की पत्नी पर बंदरों ने बोला हमला, छत से गिरकर मौत

08/09/2021
Dussehra

दशहरे पर किए गए ये उपाय दिलाएंगे संकटों से निजात, मिलेगी समृद्धि

01/10/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version