• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

हर सर्वश्रेष्ठ SMC को मिलेगा 10 लाख का इनाम, CM ने लॉन्च किया SACH पोर्टल

Writer D by Writer D
21/07/2026
in Main Slider, राष्ट्रीय, हरयाणा
0
CM Nayab Singh Saini

CM Nayab Singh Saini

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

हरियाणा के प्रत्येक खंड में सबसे बेहतर काम करने वाली विद्यालय प्रबंधन समिति (एसएमसी) को 10 लाख रुपये का पुरस्कार मिलेगा। यह राशि स्कूल के विकास कार्यों पर खर्च की जाएगी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (CM Nayab Saini) ने रविवार को सरकारी स्कूलों की विद्यालय प्रबंधन समितियों के साथ राज्य स्तरीय संवाद के दौरान यह घोषणा की।

मुख्यमंत्री (CM Nayab  Saini) ने इस अवसर पर सरकारी स्कूलों के मूल्यांकन के लिए सच (स्कूल असेसमेंट एंड चेकिंग हब) पोर्टल लॉन्च किया। इसी पोर्टल से विद्यालय प्रबंधन समितियों के कामकाज का आकलन होगा और उत्कृष्ट समितियों का चयन किया जाएगा।

सरकार ने विद्यालय प्रबंधन समितियों के अधिकार भी बढ़ा दिए हैं। अब स्कूलों में पेयजल टैंक की मरम्मत, शौचालय, चहारदीवारी और अन्य छोटे जरूरी कार्यों के लिए समितियां एक लाख रुपये तक स्वयं खर्च कर सकेंगी। यदि किसी बड़े विकास कार्य की आवश्यकता होगी तो अतिरिक्त उपायुक्त (एडीसी) की स्वीकृति के बाद 25 लाख रुपये तक की राशि खर्च की जा सकेगी।

मुख्यमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से हर जिले के एक सरकारी स्कूल की विद्यालय प्रबंधन समिति से सीधे संवाद किया। उन्होंने स्कूलों में स्वच्छता, पेयजल, शौचालय, खेल सुविधाएं, विद्यार्थियों की संख्या, बोर्ड परीक्षा परिणाम, सुपर-100 और बुनियाद कार्यक्रम, आईआईटी-आईआईएम में चयन, राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय खेल उपलब्धियों, पीटीएम और समिति की बैठकों की जानकारी ली। साथ ही उन्होंने सभी स्कूलों में पौधरोपण अभियान चलाने और छात्रों को एक पेड़ मां के नाम लगाने के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया। साथ ही अधिकारियों को सरकारी स्कूलों का नियमित निरीक्षण करने के निर्देश दिए।

शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा ने कहा कि विद्यालय प्रबंधन समितियां केवल निगरानी तक सीमित न रहें, बल्कि स्कूल मुखियाओं के साथ मिलकर समस्याओं के समाधान में सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने इस वर्ष सरकारी स्कूलों के बेहतर बोर्ड परीक्षा परिणाम पर विद्यार्थियों, शिक्षकों और विद्यालय प्रबंधन समितियों को बधाई भी दी।

Tags: harayana news
Previous Post

मुख्यमंत्री ने नन्हे-मुन्नों को दुलारा-पुचकारा, साथ में फोटो खिंचवाई

Next Post

राज्य सरकार पत्रकारों के कल्याण और सम्मान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध : बंशीधर

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

Karwa Chauth 2026: आज जरूर पढ़ें करवा चौथ की ये 3 व्रत कथाएं

29/10/2026
Main Slider

योगी सरकार ने बदले चरित्र प्रमाणपत्र के नियम, अब हिंसा में शामिल युवाओं को नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी

29/10/2026
क्राइम

बालाजी धाम से लौट रहे परिवार पर टूटा कहर, कार बस में घुसी; तीन की मौत

29/10/2026
उत्तराखंड

उत्तराखंड में मौसम का यू-टर्न, चारों धाम बर्फ से ढके; मसूरी में बढ़ी ठिठुरन

29/10/2026
Main Slider

‘सीटें मांगें तो जीरो याद दिलाइएगा’, कांग्रेस के साथ गठबंधन को लेकर राजभर ने अखिलेश को दी सलाह

29/10/2026
Next Post
Banshidhar Tiwari

राज्य सरकार पत्रकारों के कल्याण और सम्मान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध : बंशीधर

यह भी पढ़ें

पापांकुशा एकादशी का व्रत दिलाता हैं यमलोक में मिलने वाली यातनाओं से मुक्ति, जानें पूजन विधि

11/10/2024
Road Accident

सड़क हादसा, दिल्ली जा रहे किसानों की ट्रैक्टर ट्रॉली को ट्रक ने मारी टक्कर, एक किसान की मौत

27/11/2020

इन्टीग्रेटेड कमाण्ड एण्ड कन्ट्रोल सेन्टर को सुचारु ढंग से संचालित किया जाये : सीएम योगी

27/02/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version