• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

युवाओं के भविष्य के साथ किसी को भी खिलवाड़ नहीं करने दिया जाएगा: केशव मौर्य

Writer D by Writer D
23/07/2026
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
Keshav Maurya

Keshav Maurya

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Maurya) ने आज लखनऊ में कहा कि देश और दुनिया भर में यह माना जाता है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सदैव युवाओं को भारत की सबसे बड़ी शक्ति बताया है। प्रधानमंत्री का स्पष्ट मानना है कि भारत युवाओं का देश है, युवाओं की ऊर्जा ही राष्ट्र की ताकत है और युवा ही देश, प्रदेश तथा प्रत्येक परिवार के उज्ज्वल भविष्य के आधार हैं। आज भारत का युवा आत्मविश्वास से परिपूर्ण है और विकसित भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

श्री मौर्य ने कहा कि नीट परीक्षा में अनियमितताओं की शिकायतें सामने आने के बाद केंद्र सरकार ने अत्यंत गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ तत्काल कार्रवाई की है। मामले की जांच के आदेश दिए जा चुके हैं तथा इस प्रकरण में कई आरोपियों की गिरफ्तारी भी की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट की व्यवस्था की गई है ताकि अपराधियों को शीघ्र एवं कड़ी से कड़ी सजा मिल सके। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि देश के युवाओं के भविष्य के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा। छात्र शक्ति ही राष्ट्र शक्ति है और सरकार उनके हितों की रक्षा के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है।

श्री मौर्य ने राज्यसभा में सदन के नेता एवं केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा के संदर्भ में कहा कि वे केंद्र सरकार के वरिष्ठ मंत्रियों में से एक हैं। जब सरकार किसी मंत्री को सदन में अपनी बात रखने के लिए अधिकृत करती है, तो वह सरकार का अधिकृत पक्ष प्रस्तुत करता है। यदि किसी विषय पर व्यक्तिगत अथवा सामूहिक निर्णय की आवश्यकता होती है, तो वह मंत्रिपरिषद एवं संबंधित पक्षों से विचार-विमर्श के बाद ही लिया जाता है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव स्वयं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रह चुके हैं, इसलिए उन्हें भली-भांति ज्ञात होना चाहिए कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में मुख्यमंत्री अथवा सरकार का कोई भी निर्णय मंत्रिपरिषद की सामूहिक सलाह एवं संवैधानिक प्रक्रिया के अनुसार लिया जाता है, न कि किसी एक व्यक्ति द्वारा।

उप मुख्यमंत्री ने कांग्रेस, समाजवादी पार्टी तथा आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि यह दल छात्रों के हित में नहीं है। विपक्ष छात्रों और युवाओं की वास्तविक समस्याओं के समाधान के बजाय उन्हें राजनीतिक लाभ का माध्यम बनाने का प्रयास कर रहा है। कभी किसानों को ढाल बनाया जाता है, तो कभी युवाओं और छात्रों को आगे कर देश का माहौल खराब करने का प्रयास किया जाता है। इस प्रकार की राजनीति न तो लोकतंत्र के लिए हितकारी है और न ही युवाओं के भविष्य के लिए।

श्री मौर्य ने कहा कि संसद लोकतांत्रिक विमर्श और जनहित के मुद्दों पर चर्चा का सर्वोच्च मंच है। यदि किसी विषय पर मतभेद या सुझाव हैं, तो उन्हें संसद के भीतर संवैधानिक एवं लोकतांत्रिक तरीके से रखा जाना चाहिए। प्रधानमंत्री आवास के बाहर जिस प्रकार विरोध प्रदर्शन किया गया, वह लोकतांत्रिक मर्यादाओं और संसदीय परंपराओं के अनुरूप नहीं कहा जा सकता। पूर्व में श्री राहुल गाँधी जिस प्रकार से विदेश में देश की छवि को ख़राब करते रहे हैं, इस घटना को दिखा कर वह युवाओं सहित देश की साख पर बट्टा लगा रहे है।

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने पुनः दोहराया कि केंद्र और प्रदेश सरकार युवाओं के हितों की रक्षा, पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था तथा प्रतिभाशाली छात्रों के भविष्य को सुरक्षित बनाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि दोषियों के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई होगी तथा ईमानदार एवं मेहनती छात्रों के अधिकारों की हर स्तर पर रक्षा की जाएगी।

Tags: Keshav maurya
Previous Post

नूंह की समस्याओं पर मुख्यमंत्री से मिले जाकिर हुसैन, किया मंथन

Next Post

विपक्ष ने युवाओं को भडक़ाया, सवाल उठाने वाले अपने गिरेबां में झांके: मुख्यमंत्री

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
उत्तर प्रदेश

पेपर लीक के मामलों में सरकार किसी भी दोषी को बख्शने वाली नहीं: मुख्यमंत्री

25/07/2026
CM Yogi laid the foundation stone for 125 development projects in Fatehpur.
उत्तर प्रदेश

सपा-कांग्रेस की देन हैं नकल माफिया, इनकी जगह जेल या जहन्नुम : योगी आदित्यनाथ

25/07/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश में 2047 तक सपा की सरकार नहीं आने वाली : केशव प्रसाद मौर्य

25/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

पेपर लीक वाले नकल माफिया मिट्टी में मिला दिए जाएंगे: सीएम योगी

25/07/2026
Crowds of devotees in the Parikrama of Girirajji
उत्तर प्रदेश

गिरिराजजी की परिक्रमा में श्रद्धालुओं का रेला, प्रशासन हाई अलर्ट पर

25/07/2026
Next Post
CM Nayab Saini

विपक्ष ने युवाओं को भडक़ाया, सवाल उठाने वाले अपने गिरेबां में झांके: मुख्यमंत्री

यह भी पढ़ें

हलषष्ठी

हलषष्ठी की इस तरह से करें पूजा, जानें क्या है शुभ मुहूर्त

09/08/2020
CM Yogi

सीएम योगी का बड़ा फैसला, टीचर्स की डिजिटल अटेंडेंस पर लगाई रोक

16/07/2024
रिश्ते सुधारने के उपाय

रिश्तों को बनाना है मजबूत तो दूसरों की बातें सुनना सीखें

18/07/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version