• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अमेरिकी और सऊदी सेना के हमले में मारे गए 20 इराकी लड़ाके

Writer D by Writer D
29/07/2026
in अंतर्राष्ट्रीय
0
20 Iraqi fighters killed in US-Saudi military strike.

20 Iraqi fighters killed in US-Saudi military strike.

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बगदाद। अमेरिका और सऊदी अरब की सेना ने इराक में पॉपुलर मोबिलाइजेशन फोर्सेज (पीएमएफ) पर हमला किया है। इस हमले में पीएमएफ के 20 लड़ाके मारे गए हैं। इस फोर्सेज को ईरान का समर्थन प्राप्त है। यह एकीकृत सैन्य कार्रवाई पिछले 30 दिनों में सऊदी अरब की तेल सुविधाओं पर हुए ड्रोन हमलों के जवाब में की गई है। अमेरिका ने यह भी दावा किया है कि एकीकृत सैन्य कार्रवाई से पहले ईरान ने जॉर्डन में उसके एक बेस पर बैलिस्टिक मिसाइलें दागी हैं।

अल जजीरा की रिपोर्ट के अनुसार, पीएमएफ ने बयान में स्वीकार किया है कि यह हमले सात प्रांतों में किए गए। अमेरिकी-सऊदी सेना के संयुक्त हमलों में उसके कम से कम 20 लड़ाके मारे गए और 32 अन्य घायल हो गए। पीएमएफ ने कहा कि हताहतों की यह संख्या शुरुआती है। इसमें बढ़ोतरी हो सकती है। शुरुआती खबरों में दावा किया गया था कि हमले के बाद इराक के उत्तरी निनवेह प्रांत और दक्षिणी बसरा प्रांत में कई स्थानों में आग लग गई। पीएमएफ ने सुबह स्वीकार किया था कि निनवेह में कम से कम आठ लोग मारे गए हैं।

पॉपुलर मोबिलाइजेशन फोर्सेज इराक का आधिकारिक सरकारी सुरक्षा बल है। इसकी स्थापना 15 जून 2014 को ईरान समर्थित शिया मिलिशिया समूहों को मिलाकर की गई थी। कहने को तो यह पीएमएफ इराकी प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्रालय के साथ समन्वय में काम करता है, लेकिन व्यावहारिक रूप से इस पर ईरान का गहरा प्रभाव माना जाता है। संगठन के बयान में कहा गया कि इन हमलों में बगदाद, वासित, निनवे, बसरा, किरकुक, कर्बला और दियाला प्रांतों में पीएमएफ के ठिकानों को निशाना बनाया गया। इन हमलों से इमारतों, गाड़ियों और सैन्य उपकरणों को नुकसान पहुंचा है।

यमन के ईरान समर्थित आतंकी समूह हूती ने पीएमएफ पर हमले की निंदा की है। हूती ने अल-मसीराह टीवी पर जारी बयान में कहा कि यह इराक की संप्रभुता पर खुला हमला है। इस बीच खाड़ी सहयोग परिषद (जीसीसी) ने पूर्व में ईरान समर्थित समूहों के सऊदी अरब पर किए गए हमलों की निंदा की है। जीसीसी महासचिव जसीम मोहम्मद अल-बुदैवी ने कहा कि इराक का ईरान समर्थक मिलिशिया पिछले कुछ समय से सऊदी अरब पर आतंकवादियों की तरह हमले कर रहा है।

यह सऊदी अरब की संप्रभुता पर सीधा हमला है। सनद रहे खाड़ी सहयोग परिषद सऊदी अरब, यूएई, कतर, कुवैत, ओमान और बहरीन का राजनीतिक और आर्थिक संगठन है। अल -बुदैवी ने कहा कि जीसीसी देश सऊदी अरब के साथ खड़े हैं।

Tags: # world newsinternational Newsus iran war
Previous Post

प्रदेश में रासायनिक उर्वरकों की पर्याप्त मात्रा उपलब्ध : सूर्यप्रताप शाही

Next Post

सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के विरुद्ध जनभागीदारी से चलाना होगा प्रभावी अभियान : मुख्यमंत्री

Writer D

Writer D

Related Posts

अंतर्राष्ट्रीय

यूक्रेन में नाटो सैनिकों की तैनाती का मतलब रूस के साथ सीधी जंग : पुतिन

12/09/2026
Balochistan-army-vehicles-Firing
अंतर्राष्ट्रीय

बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सैन्य काफिले पर हमला, बड़ी संख्या में जवानों के मारे जाने का दावा

09/09/2026
Earthquake
अंतर्राष्ट्रीय

सुबह-सुबह हिली इस देश की धरती, लगे इतने तीव्रता के झटके

07/09/2026
Massive explosion at a military base in Bolivia.
अंतर्राष्ट्रीय

सैन्य बेस में भीषण धमाका, 10 लोगों की मौत; 62 घायल

05/09/2026
Tariq Rahman-Sheikh Hasina
अंतर्राष्ट्रीय

जन्माष्टमी पर तारिक रहमान का शेख हसीना पर हमला, बोले- ‘कंस जैसे शासन’ को जनता ने उखाड़ फेंका

04/09/2026
Next Post
CM Dhami

सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के विरुद्ध जनभागीदारी से चलाना होगा प्रभावी अभियान : मुख्यमंत्री

यह भी पढ़ें

Haji Babu

बसपा नेता की निर्मम हत्या, बोरे में मिला लहूलुहान शव

10/09/2023

हाई ब्लड प्रेशर के मरीज भूलकर भी डाइट में शामिल न करें ये 5 फूड्स

09/12/2021
A thursday

‘अ थर्सडे’में यामी गौतम की मेहनत बेकार , नहीं दिखा पाई पूरा सच

17/02/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version