• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अफजाल अंसारी को हाईकोर्ट से राहत, शस्त्र लाइसेंस मामले में गिरफ्तारी पर रोक

Writer D by Writer D
03/08/2026
in उत्तर प्रदेश, गाजीपुर
0
Afzal Ansari

Afzal Ansari

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गाजीपुर: समाजवादी पार्टी के गाजीपुर सांसद अफजाल अंसारी (Afzal Ansari) को शस्त्र लाइसेंस से जुड़े मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। कोर्ट ने उनके खिलाफ दर्ज एफआईआर पर सुनवाई करते हुए फिलहाल गिरफ्तारी पर अंतरिम रोक लगा दी है। हालांकि अदालत ने जांच या अन्य कानूनी कार्रवाई पर रोक नहीं लगाई है। मामले की अगली सुनवाई 10 अगस्त को होगी।

यह मामला गाजीपुर में दर्ज उस एफआईआर से जुड़ा है, जिसमें अफजाल अंसारी समेत कई लोगों पर शस्त्र लाइसेंस के दुरुपयोग, लाइसेंस से संबंधित मूल पत्रावली गायब कराने और कथित तौर पर फर्जी पते के आधार पर लाइसेंस हासिल करने के आरोप लगाए गए हैं। यह मुकदमा कोतवाली थाना, गाजीपुर में दर्ज किया गया था।

एफआईआर रद्द करने की मांग लेकर पहुंचे हाईकोर्ट

एफआईआर दर्ज होने के बाद अफजाल अंसारी ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर इसे निरस्त करने की मांग की। सुनवाई के दौरान उनके अधिवक्ता उपेंद्र उपाध्याय ने पक्ष रखा, जिसके बाद जस्टिस सिद्धार्थ वर्मा और जस्टिस अचल सचदेव की खंडपीठ ने गिरफ्तारी पर अंतरिम रोक लगाने का आदेश दिया।

सुनवाई के दौरान राज्य सरकार की ओर से जवाब दाखिल करने के लिए समय मांगा गया, जिसे अदालत ने स्वीकार करते हुए अगली सुनवाई 10 अगस्त तय की।

जांच में कई लोगों पर दर्ज हुए मुकदमे

पुलिस की जांच में बाहुबली मुख्तार अंसारी के गैंग और उससे जुड़े लोगों के शस्त्र लाइसेंसों में कथित अनियमितताओं की बात सामने आने के बाद अफजाल अंसारी, मुख्तार अंसारी की पत्नी अफशा बेगम, गैंग से जुड़े अन्य लोगों तथा तत्कालीन शस्त्र लिपिकों और अधिकारियों के खिलाफ पांच अलग-अलग मुकदमे दर्ज किए गए थे।

पुलिस का दावा है कि जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय, गाजीपुर से कई शस्त्र लाइसेंसों की मूल फाइलें और हथियारों की खरीद-बिक्री से जुड़े रिकॉर्ड गायब मिले हैं। जांच एजेंसियों का आरोप है कि इन दस्तावेजों को कथित मिलीभगत से हटाया गया, ताकि हथियारों के इस्तेमाल और लाइसेंस से जुड़े तथ्यों को छिपाया जा सके।

Tags: Afjal Ansari
Previous Post

2036 ओलंपिक मेजबानी के संकल्प के साथ कांवड़ यात्रा पर रेखा आर्या

Next Post

ग्रेटर नोएडा में पिटबुल के हमले से महिला घायल, पार्क में मची अफरा-तफरी

Writer D

Writer D

Related Posts

Uttar Pradesh tops with milk production of 38.8 million metric tons
उत्तर प्रदेश

देश में अव्वलः 38.8 मिलियन मीट्रिक टन दुग्ध उत्पादन के साथ उत्तर प्रदेश शीर्ष पर

05/08/2026
Matru Vandana Yojana
उत्तर प्रदेश

मातृ वंदना योजना में उत्तर प्रदेश ने बनाया नया कीर्तिमान, लक्ष्य से अधिक हुआ पंजीकरण

05/08/2026
Farmer Registry
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की किसान रजिस्ट्री में बड़ी उपलब्धि, टॉप-10 में पहुंचा उत्तर प्रदेश

05/08/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार का हर पात्र महिला को स्वयं सहायता समूह से जोड़ने के लिए घर-घर अभियान शुरू

05/08/2026
Excise Department
उत्तर प्रदेश

यूपी में आबकारी विभाग का नया कीर्तिमान, 4 माह में 20,862 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व

05/08/2026
Next Post
Pitbull

ग्रेटर नोएडा में पिटबुल के हमले से महिला घायल, पार्क में मची अफरा-तफरी

यह भी पढ़ें

Coronavirus

कोरोनामुक्त हो रहे लोगों के अंगो पर पड़ रहा संक्रमण का असर : वैज्ञानिक प्रो. राम शंकर

01/09/2020
Defending champion MI beat Rajasthan by 7 wickets to win the match

डिफेंडिंग चैंपियन मुंबई इंडियंस ने राजस्थान को 7 विकेट से हराकर मैच अपने नाम किया

29/04/2021
जर्मनी में बाढ़ का कहर, मरने वालो की संख्या बढ़कर 156 पहुंची

जर्मनी में बाढ़ का कहर, मरने वालों की संख्या बढ़कर 156 पहुंची…

18/07/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version