• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पहाड़ों की ओर शिफ्ट होंगे आयुष्मान आरोग्य मंदिर, मैदानी इलाकों में होगा पुनर्गठन

Writer D by Writer D
05/08/2026
in Main Slider, उत्तराखंड, राष्ट्रीय
0
Anand Bardhan

Anand Bardhan

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून: उत्तराखंड सरकार शहरी क्षेत्रों में संचालित 114 अर्बन आयुष्मान आरोग्य मंदिरों के संचालन में बड़ा बदलाव करने जा रही है। अब इन स्वास्थ्य केंद्रों को प्राथमिकता के आधार पर पर्वतीय नगर निकायों में स्थापित किया जाएगा, जहां स्वास्थ्य सेवाएं अभी भी सीमित हैं। इसके लिए शासन स्वास्थ्य विभाग के साथ मिलकर आरोग्य मंदिरों का पुनर्निर्धारण करेगा।

मैदानी जिलों से पहाड़ों की ओर बढ़ेगा फोकस

अभी तक देहरादून और हरिद्वार जैसे मैदानी शहरों में भी कई आयुष्मान आरोग्य मंदिर संचालित हो रहे हैं, जबकि इन क्षेत्रों में पहले से पर्याप्त स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हैं। सरकार का मानना है कि इन केंद्रों का बेहतर उपयोग उन पर्वतीय नगर पंचायतों, नगर पालिकाओं और नगर निगमों में हो सकता है, जहां लोगों को प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं के लिए भी लंबी दूरी तय करनी पड़ती है।

नई एजेंसी को मिलेगी संचालन की जिम्मेदारी

पुरानी एजेंसी का अनुबंध समाप्त होने के बाद फिलहाल इन आरोग्य मंदिरों का संचालन अस्थायी रूप से नगर निकायों के माध्यम से कराया जा रहा है। कुछ निकायों में सेवाएं जारी हैं, जबकि कई स्थानों पर संचालन अभी शुरू नहीं हो पाया है।

सरकार ने स्थायी संचालन के लिए ब्रिडकुल का चयन किया है और उससे अनुबंध की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। केंद्र सरकार की ओर से इस योजना के लिए बजट भी उपलब्ध कराया जा चुका है।

स्वास्थ्य विभाग के साथ होगा पुनर्निर्धारण

शहरी विकास विभाग नए वित्तीय वर्ष से पहले स्वास्थ्य विभाग के साथ मिलकर सभी 114 आरोग्य मंदिरों की समीक्षा करेगा। समीक्षा के आधार पर तय किया जाएगा कि किन मैदानी क्षेत्रों से इन केंद्रों को हटाकर पर्वतीय निकायों में स्थानांतरित किया जाए।

शहरी विकास सचिव नितेश झा ने कहा कि सरकार का उद्देश्य स्वास्थ्य सुविधाओं का संतुलित वितरण सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि पहाड़ के कई नगर निकाय ऐसे हैं, जहां आयुष्मान आरोग्य मंदिर स्थानीय लोगों के लिए बेहद उपयोगी साबित हो सकते हैं। इसी सोच के तहत पुनर्निर्धारण किया जाएगा ताकि दूरस्थ क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं और मजबूत बन सकें।

Tags: Anand BardhanNational newsUttarakhand News
Previous Post

नेपाल के जनकपुरधाम में तेहला पोखरी में डूबा भारतीय श्रद्धालु, मौत

Next Post

श्रीराम जन्मभूमि विषय पर बोलने का नैतिक अधिकार सपा ने खो दिया : उप मुख्य्मंत्री

Writer D

Writer D

Related Posts

Bomb Threat
पंजाब

पंजाब में फिर बम धमकी, मानसा के बाद मोहाली कोर्ट भी निशाने पर

21/09/2026
छत्तीसगढ़

माँ का सम्मान हमारी संस्कृति और संस्कारों का आधार : विष्णु देव साय

21/09/2026
Main Slider

एम-पैक्स मजबूत होंगे तो गांव मजबूत होंगे और समृद्ध बनेगा उत्तराखंड: सीएम धामी

21/09/2026
Main Slider

मां नंदा के दरबार में पहुंचे धामी, चाचणी नृत्य में भी हुए शामिल

21/09/2026
Main Slider

छोटी घटनाएं बड़ी न बनें, डीएम-एसपी रखें नजरः मुख्यमंत्री

21/09/2026
Next Post
Keshav Maurya

श्रीराम जन्मभूमि विषय पर बोलने का नैतिक अधिकार सपा ने खो दिया : उप मुख्य्मंत्री

यह भी पढ़ें

cm yogi

नवनियुक्‍त शिक्षकों के वेतन में लेटलतीफी पर होगी कार्रवाई : योगी

29/05/2021
Purushottam Maas

पुरुषोत्तम मास में साथ ही जानें किन चीजों का सेवन करना है फलदायी

21/09/2020
Road Accident

पेड़ से टकराई तेज रफ्तार इनोवा, छह की मौके पर मौत

15/04/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version