• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

ऋषभ पंत के उत्तराखंड में घर बनाने के लिए मदद मांगने पर धामी ने कहा, हरसंभव सहयोग मिलेगा

Writer D by Writer D
08/08/2026
in उत्तराखंड, राष्ट्रीय
0
CM Dhami

CM Dhami

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून। क्रिकेटर ऋषभ पंत ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपने गृह राज्य उत्तराखंड में अपना पहला घर बनाने की इच्छा जताते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मदद मांगी है। उनके इस अनुरोध पर मुख्यमंत्री धामी ने सकारात्मक प्रतिक्रिया देते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए हैं।

ऋषभ पंत ने मुख्यमंत्री को संबोधित करते हुए कहा कि अंतरराष्ट्रीय मंच पर उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करने के लिए सम्मान और उपहार मिलना निश्चित रूप से सुखद है, लेकिन उनकी इच्छा है कि सरकार उन्हें अपने गृह राज्य में जमीन अथवा संपत्ति खरीदने में सहयोग करे, ताकि वह उत्तराखंड में अपना पहला घर बना सकें। पंत के मुताबिक वह पिछले करीब तीन वर्षों से राज्य में अपने लिए उपयुक्त जमीन तलाश रहे हैं और अब इस मामले में उन्होंने मुख्यमंत्री से आग्रह किया है।

पंत की अपील पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उन्हें उत्तराखंड का गौरव बताते हुए कहा कि उन्होंने अपने शानदार खेल और उपलब्धियों के माध्यम से देश-दुनिया में देवभूमि का नाम रोशन किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अपनी मातृभूमि के प्रति पंत का प्रेम और उत्तराखंड लौटकर यहां योगदान देने की भावना सराहनीय है।

मुख्यमंत्री ने पंत को भरोसा दिलाया कि उनके द्वारा उठाए गए विषय के संबंध में संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया जा रहा है। अधिकारी शीघ्र ही उनसे संपर्क कर नियमानुसार हरसंभव सहयोग सुनिश्चित करेंगे।

ऋषभ पंत का उत्तराखंड से गहरा जुड़ाव रहा है। राज्य से निकल कर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पहचान बनाने वाले पंत ने कई मौकों पर उत्तराखंड के प्रति अपने लगाव को सार्वजनिक रूप से व्यक्त किया है। अब अपने गृह राज्य में स्थायी घर बनाने की उनकी इच्छा ने इस जुड़ाव को एक नया आयाम दिया है।

पंत की ओर से मुख्यमंत्री से मदद मांगे जाने और सरकार की ओर से सकारात्मक प्रतिक्रिया सामने आने के बाद अब निगाहें इस बात पर हैं कि संबंधित विभाग उनके लिए जमीन या संपत्ति खरीदने की प्रक्रिया में किस प्रकार नियमानुसार सहयोग करता है। मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से अधिकारियों को दिए गए निर्देश के बाद इस मामले में आगे की प्रक्रिया शुरू होने की उम्मीद है।

Tags: Uttarakhand News
Previous Post

योगी सरकार की पहलः आईएएस-आईपीएस और आईएफएस अधिकारी हर माह विद्यार्थियों से करेंगे संवाद

Next Post

तीसरी बार सरकार बनाने के संकल्प, धामी बोले- झूठ और भ्रम का दें मुंहतोड़ जवाब

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
Main Slider

तीसरी बार सरकार बनाने के संकल्प, धामी बोले- झूठ और भ्रम का दें मुंहतोड़ जवाब

08/08/2026
Three vehicles in an SSB convoy collided; three jawans injured.
Main Slider

रामबन में बड़ा सड़क हादसा: SSB के काफिले के 3 वाहन टकराए, तीन जवान घायल

08/08/2026
CM Dhami
उत्तराखंड

खरगे के उत्तराखंड दौरे पर CM धामी का तंज, बोले- चुनाव पास आते ही याद आने लगते हैं लोग

08/08/2026
Kanwariyas said—never seen such arrangements before.
Main Slider

‘हर-हर महादेव’ से गूंज रही धर्मनगरी हरिद्वार, कांवड़ियों ने कहा-ऐसी व्यवस्था पहले नहीं देखी

08/08/2026
CM Dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री धामी युवाओं से जानेंगे ‘कैसा हो अपना उत्तराखंड’

08/08/2026
Next Post
CM Dhami

तीसरी बार सरकार बनाने के संकल्प, धामी बोले- झूठ और भ्रम का दें मुंहतोड़ जवाब

यह भी पढ़ें

CM Dhami

पलायन रोकने के लिये बतायी प्रभावी चिंतन की जरूरत: सीएम धामी

15/03/2024
Oppo Fantastic Days Sale Starts at Flipkart, Gains till May 25

Flipkart पर शुरू हुई Oppo Fantastic Days सेल, 25 मई तक उठाय लाभ

22/05/2021
cm yogi

सिक्किम में शहीद हुए यूपी के जवानों के परिजनों को मुआवजा व एक सदस्य को नौकरी का एलान

24/12/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version