• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

‘Tito’ को भी मिलेगी रतन टाटा की दौलत, जाते-जाते सबके लिए कर गए व्यवस्था

Writer D by Writer D
25/10/2024
in Business, Main Slider
0
Ratan Tata

Ratan Tata

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उद्योगपति रतन टाटा (Ratan Tata) का इसी महीने की 9 तारीख को निधन हो गया था। जीवनभर सादगी की मिसाल रहे रतन टाटा जाते-जाते भी अपनी दरियादिली का सबूत दे गए। उनके निधन के बाद अब उनकी वसीयत सामने आई है, जिसमें उन्होंने अपने पालतू जर्मन शेफर्ड कुत्ते ‘Tito’ के लिए भी एक हिस्सा रखा है। वहीं इस वसीयत में उनके कुक राजन शॉ और बटलर सुब्बियाह के लिए भी व्यवस्था की गई है।

टीओआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक रतन टाटा (Ratan Tata) की निजी संपत्ति करीब 10,000 करोड़ रुपए होने का अनुमान है। वसीयत में उनके भाई जिम्मी टाटा, उनकी सौतेली बहन शिरीन और डिना जीजभॉय के लिए भी एक हिस्सा रखा गया है, बाकी ज्यादातर संपत्ति उनके अपने फाउंडेशन के नाम कर दी गई है, जो टाटा परिवार की एक परंपरा की तरह है।

6 साल पहले गोद लिया था टिटो

रतन टाटा (Ratan Tata) की संपत्ति में उनके जर्मन शेफर्ड कुत्ते ‘टिटो’ के लिए संपत्ति का हिस्सा रखा गया है। इससे जब तक ‘टिटो’ जिंदा है, तब तक उसकी अनलिमिटेड केयर की जाएगी। इस कुत्ते को उन्होंने करीब 6 साल पहले गोद लिया था। इसका नाम टिटो उनके पुराने कुत्ते के नाम पर ही रखा गया, जिसने उसी वक्त अपनी आखिरी सांस ली थी।

नहीं रहे रतन टाटा, ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में ली अंतिम सांस

रतन टाटा (Ratan Tata) की वसीयत में उनके लिए लंबे समय तक कुक का काम करने वाले राजन शॉ और उनके लिए करीब 30 साल से बटलर की भूमिका निभा रहे सुब्बियाह के लिए भी संपत्ति का प्रावधान किया गया है। अपने हाउसहोल्ड स्टाफ के साथ रतन टाटा का इतना गहरा रिश्ता था कि विदेश यात्रा से लौटते वक्त वह अक्सर उनके लिए डिजाइनर कपड़े लेकर आया करते थे। अपने घर के सभी नौकरों के बेहतर भविष्य के लिए रतन टाटा अपनी वसीयत में इंतजाम करके गए हैं।

शांतनु नायडू का लोन किया माफ

लंबे समय से रतन टाटा (Ratan Tata) के सहयोगी रहे शांतनु नायडू को भी उनकी वसीयत में जगह मिली है। शांतनु नायडू के स्टार्टअप ‘Goodfellows’ में रतन टाटा की जो हिस्सेदारी थी, उसे अब खत्म कर दिया गया है। इतना ही नहीं शांतनु नायडू की विदेश में पढ़ाई के लिए उसे जो लोन दिया गया था, उसे भी माफ कर दिया गया है।

इसके अलावा रतन टाटा (Ratan Tata) की संपत्ति का ज्यादातर हिस्सा टाटा संस और टाटा ग्रुप की अलग-अलग कंपनियों में उनकी हिस्सेदारी है। इसे अब रतन टाटा एंडाउनमेंट फाउंडेशन (RTEF) को ट्रांसफर कर दिया जाएगा। ये फाउंडेशन नॉन-प्रॉफिट वाले कामों के लिए फंडिंग का काम करेगा। इतना ही नहीं रतन टाटा ने पर्सनल कैपेसिटी में स्टार्टअप्स में जो निवेश किया था, उन्हें लिक्विडेट करके पैसे को इसी फाउंडेशन को ट्रांसफर किया जाएगा।

Tags: ratan tata behaviourRatan Tata diedratan tata humilityRatan Tata wealth
Previous Post

‘सत्ताईस का खेवनहार…’ निषाद पार्टी ने लगवाई लखनऊ में बीजेपी दफ्तर के बाहर होर्डिंग

Next Post

नहीं संभल रहा शेयर बाजार, सेंसेक्‍स 700 अंक टूटा

Writer D

Writer D

Related Posts

Hair Wash
Main Slider

इस दिन नहीं धोने चाहिए बाल, घर में आती है दरिद्रता

27/09/2026
Main Slider

UPITS में दूसरे दिन 4,700 बी2बी बैठकें, 412 समझौते

26/09/2026
Main Slider

सीएम धामी ने उत्तराखण्ड विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार नीति-2026 और GEP की तकनीकी रिपोर्ट का किया विमोचन

26/09/2026
Main Slider

भारी बारिश से प्रभावितों को तत्काल मिले राहत, सीएम योगी ने दिए सख्त निर्देश

26/09/2026
Main Slider

आज एक बड़ी बिजनेस अपॉर्चुनिटी बन सकता है वेस्ट मैनेजमेंट: ए.के. शर्मा

26/09/2026
Next Post
Share Market

नहीं संभल रहा शेयर बाजार, सेंसेक्‍स 700 अंक टूटा

यह भी पढ़ें

Transfer

यूपी में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 जिलों के सीओ समेत 28 पीपीएस अफसरों के तबादले

24/05/2025
forcibly establishes physical relationship

पति ने पहले पत्नी के साथ बनाए जबरन शारीरिक संबंध और फिर की हैवानियत की हदें पार

23/02/2021
Entrepreneurs

सीएम योगी के हाथों ऋण पाकर खिले युवा उद्यमियों के चेहरे

21/03/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version