• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

भाजपा के झारखंड बंद का पलामू में भी असर, कार्यकर्ताओं ने सड़क जाम कर किया प्रदर्शन

Writer D by Writer D
11/08/2026
in झारखंड, राष्ट्रीय
0
Jharkhand Bandh

Jharkhand Bandh

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पलामू। झारखंड सरकार की कथित पुलिस कार्रवाई और अभ्यर्थियों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज के विरोध में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के आहूत ‘संपूर्ण झारखंड बंद’ (Samporna Jharkhand Bandh ) का मंगलवार को पलामू में भी असर देखने को मिला। बंद के समर्थन में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय मेदिनीनगर के छहमुहान, रेडमा, बैरिया चौक समेत कई प्रमुख चौक-चौराहों और मुख्य सड़कों को जाम कर प्रदर्शन किया। इस दौरान कई वाहन जाम में फंसे रहे।

प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर बंद को सफल बनाने के लिए भाजपा जिलाध्यक्ष अमित तिवारी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पार्टी नेता और कार्यकर्ता सुबह करीब आठ बजे सड़कों पर उतरे। हाथों में पार्टी के झंडे लेकर कार्यकर्ताओं ने विभिन्न स्थानों पर प्रदर्शन किया और सड़क से गुजर रहे वाहनों को रोक दिया। इसके कारण कई जगहों पर यातायात बाधित हुआ।

प्रदर्शन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने कई स्थानों पर टायर जलाकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के इस्तीफे की मांग करते हुए 14वीं जेपीएससी परीक्षा रद्द करने और कथित गड़बड़ियों की सीबीआई जांच कराने की मांग की।

भाजपा जिलाध्यक्ष अमित तिवारी ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार घोटालों में संलिप्त है और छात्रों के आंदोलन को दबाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि सोमवार को झारखंड विधानसभा घेराव के दौरान अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज किया गया और आंसू गैस के गोले छोड़े गए। उन्होंने आरोप लगाया कि इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं को भी निशाना बनाया गया।

तिवारी ने कहा कि पार्टी के नेता छात्र नेताओं को समर्थन देने के लिए आंदोलन स्थल पर पहुंचे थे, लेकिन इसके बावजूद उनके साथ मारपीट की गई और उन्हें हिरासत में लिया गया। उन्होंने कहा कि सरकार की कथित तानाशाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

भाजपा जिलाध्यक्ष ने दावा किया कि आम जनता सरकार के रवैये से अवगत है और उसके खिलाफ गोलबंद हो रही है। बंद के दौरान आयोजित धरना-प्रदर्शन में पार्टी के विभिन्न स्तरों के नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए।

Tags: jharkhand bandhJharkhand news
Previous Post

सील इमारत में चल रहा था रेस्टोरेंट, लगी भीषण आग; लखनऊ में अफसरों की खुली पोल

Next Post

अब TV पर गदर मचाएंगे क्रिकेटर रोहित शर्मा, अपना शो लेकर आएंगे ‘हिटमैन’

Writer D

Writer D

Related Posts

पंजाब

चंडीगढ़ में SIR पर संग्राम, कांग्रेस का प्रदर्शन; राजा वड़िंग समेत कई नेता हिरासत में

25/09/2026
उत्तराखंड

बच्चों को देखकर रुका मुख्यमंत्री का काफिला, चॉकलेट बांटकर की बातचीत

25/09/2026
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री के आह्वान पर ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन में सहयोग के लिए आगे आया कॉरपोरेट सेक्टर

25/09/2026
छत्तीसगढ़

अंत्योदय के संकल्प के साथ समाज के अंतिम व्यक्ति के उत्थान के लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध : CM साय

25/09/2026
Main Slider

पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जीवन दर्शन प्रत्येक जनसेवक के लिए प्रेरणास्रोत है: मुख्यमंत्री धामी

25/09/2026
Next Post
Rohit Sharma

अब TV पर गदर मचाएंगे क्रिकेटर रोहित शर्मा, अपना शो लेकर आएंगे ‘हिटमैन’

यह भी पढ़ें

Rain

अगले तीन दिन में यूपी में बदलेगा मौसम, तेज बारिश और ओले गिरने की चेतावनी

11/04/2024
Kalka-Shimla Toy Train

लैंडस्लाइड के बाद थमे टॉय ट्रेन के पहिये, कालका-शिमला रेलवे ट्रैक पर गिरा मलबा

01/09/2025
Arvind Kejriwal

अरविंद केजरीवाल को ED ने भेजा चौथा समन

13/01/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version