• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

यूपी में तीसरी अग्निवीर भर्ती का शेड्यूल जारी, 6 शहरों में होगी रैली

Writer D by Writer D
12/08/2026
in शिक्षा
0
Agniveer Recruitment

Agniveer Recruitment

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

इंडियन आर्मी अग्निवीर भर्ती (Agniveer Recruitment) की तैयारी कर रहे उत्तर प्रदेश के युवाओं के लिए अहम अपडेट है। यूपी में तीसरी अग्निवीर भर्ती रैली का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। भर्ती प्रक्रिया के तहत प्रदेश के छह शहरों में रैलियां आयोजित की जाएंगी।

भर्ती रैली की शुरुआत 17 अगस्त 2026 को मेरठ से होगी, जबकि आखिरी रैली अयोध्या में 29 मार्च से 14 अप्रैल 2027 तक आयोजित की जाएगी।

मेरठ से शुरू होगी भर्ती रैली

जारी कार्यक्रम के मुताबिक मेरठ में 17 अगस्त से 9 सितंबर तक अग्निवीर भर्ती रैली होगी। इसके बाद बरेली में 14 से 30 सितंबर तक भर्ती प्रक्रिया चलेगी।

वहीं लखनऊ में 11 से 28 जनवरी 2027, वाराणसी में 2 से 27 फरवरी, आगरा में 4 से 24 मार्च और अयोध्या में 29 मार्च से 14 अप्रैल 2027 तक भर्ती रैली आयोजित की जाएगी।

सरकार ने शुरू की तैयारियां

अग्निवीर भर्ती में बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए यूपी सरकार ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मुख्य सचिव एसपी गोयल की अध्यक्षता में हुई बैठक में भर्ती रैलियों की व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई।

जिला प्रशासन और संबंधित विभागों को आपसी समन्वय से तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं। भर्ती स्थलों पर अभ्यर्थियों के आने-जाने, ठहरने, पेयजल, स्वच्छता, चिकित्सा, सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण और यातायात की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया है।

रैली स्थल पर ये दस्तावेज जरूरी

अभ्यर्थियों को रैली में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड के साथ मूल दस्तावेज लेकर जाना होगा। इनमें 10वीं और 12वीं की मार्कशीट/प्रमाण पत्र, डोमिसाइल और जाति प्रमाण पत्र शामिल हैं।

इसके अलावा दस्तावेजों की दो सेल्फ-अटेस्टेड प्रतियां, पारदर्शी फोल्डर और 10 रुपये के स्टांप पेपर पर एफिडेविट भी जरूरी होगा।

ये 9 दस्तावेज भी रखें तैयार

अभ्यर्थियों को स्कूल कैरेक्टर सर्टिफिकेट, कैरेक्टर सर्टिफिकेट, अनमैरिड सर्टिफिकेट, पुलिस कैरेक्टर सर्टिफिकेट और रेजीडेंस प्रूफ भी रखना होगा।

इसके अलावा NCC A, B और C सर्टिफिकेट, स्पोर्ट्स सर्टिफिकेट और रिलेशन सर्टिफिकेट, जहां लागू हो, प्रस्तुत करना होगा। भर्ती में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को सभी दस्तावेज पहले से तैयार रखने की सलाह दी गई है।

Tags: Agniveer Recruitment RallyEducation News
Previous Post

शहीदों के त्याग और बलिदान से नई पीढ़ी को कराएं परिचित, डिप्टी सीएम का अधिकारियों को निर्देश

Next Post

जिन्हें जेवर का विकास नहीं दिखता, उन्हें केवल गड्ढे-जलभराव दिखाई दे रहे : धीरेन्द्र सिंह

Writer D

Writer D

Related Posts

Result
Main Slider

UGC NET जून 2026 रिजल्ट आउट, तीन विषयों के स्कोरकार्ड यहां डाउनलोड करें

18/09/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में शिक्षक बनने का सुनहरा मौका, यूपी में 15,012 पदों पर भर्ती शुरू

16/09/2026
Project Praveen
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की पहल के तहत ‘प्रोजेक्ट प्रवीण’ से 5,123 छात्रों को मिलेगा प्रशिक्षण

12/09/2026
Yogi government is taking digital education to every home
Main Slider

डिजिटल शिक्षा को घर-घर पहुंचा रही योगी सरकार, पीएम ई-विद्या पर एक मंच में मिलेंगे पढ़ाई के जरूरी संसाधन

10/09/2026
Main Slider

विशेष शिक्षकों के लिए स्पेशल टीईटी का रास्ता साफ, 3 नवंबर को होगी परीक्षा

09/09/2026
Next Post
Dhirendra Singh inspected the waterlogged site near Noida Airport following the rain.

जिन्हें जेवर का विकास नहीं दिखता, उन्हें केवल गड्ढे-जलभराव दिखाई दे रहे : धीरेन्द्र सिंह

यह भी पढ़ें

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने लिखा- हर चीज से ऊपर वफादारी है

10/08/2020
Encounter

पुलिस मुठभेड़ में तीन बदमाश गिरफ्तार

19/09/2023
Shri Mata Vaishno Devi Medical College

वैष्णो देवी मेडिकल कॉलेज पर संकट, NMC ने रद्द की MBBS की अनुमति

07/01/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version