• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

THDC Tunnel Accident: CM धामी ने अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, रेस्क्यू अभियान में तेजी के निर्देश

Writer D by Writer D
14/08/2026
in उत्तराखंड, राष्ट्रीय
0
THDC Tunnel: CM Dhami holds review meeting with officials.

THDC Tunnel: CM Dhami holds review meeting with officials.

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

चमोली। मायापुर (पीपलकोटी) स्थित टीएचडीसी की विष्णुगाड-पीपलकोटी जलविद्युत परियोजना की निर्माणाधीन टनल में हुए हादसे के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को पीपलकोटी पहुंचकर राहत एवं बचाव अभियान की समीक्षा की। उन्होंने टीएचडीसी गेस्ट हाउस में अधिकारियों के साथ बैठक कर रेस्क्यू ऑपरेशन की प्रगति, टनल की स्थिति और प्रभावित लोगों के लिए की जा रही व्यवस्थाओं की जानकारी ली।

मुख्यमंत्री ने टनल में फंसे शेष तीन लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए रेस्क्यू अभियान में और तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बचाव कार्य में उपलब्ध सभी संसाधनों, आधुनिक तकनीक और विशेषज्ञता का प्रभावी उपयोग किया जाए, ताकि फंसे लोगों तक जल्द से जल्द पहुंच बनाई जा सके।

धामी ने एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, आईटीबीपी, पुलिस, जिला प्रशासन और टीएचडीसी की टीमों के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने रेस्क्यू टीमों की सुरक्षा को भी सर्वोच्च महत्व देने तथा टनल के भीतर की परिस्थितियों का लगातार आकलन करते हुए सावधानी के साथ अभियान आगे बढ़ाने को कहा।

मुख्यमंत्री ने टनल के भीतर जल निकासी, मलबा हटाने और तकनीकी स्थिति की लगातार निगरानी करने के निर्देश दिए। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि किसी भी नई चुनौती की स्थिति में विशेषज्ञ टीमों के साथ तत्काल समन्वय कर आवश्यक कदम उठाए जाएं।

मृतकों के परिजनों को शीघ्र सहायता, घायलों के बेहतर उपचार के निर्देश

मुख्यमंत्री ने हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को नियमानुसार अनुमन्य मुआवजा एवं सहायता राशि शीघ्र उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने घायलों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने और उनके उपचार की लगातार निगरानी सुनिश्चित करने को कहा। प्रभावित परिवारों को प्रशासन की ओर से हरसंभव सहयोग उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए गए।

प्रशासन के अनुसार हादसे के बाद रातभर चले राहत एवं बचाव अभियान में अब तक 19 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है, जबकि तीन लोगों की तलाश जारी है। हादसे में सात लोगों की मृत्यु की पुष्टि हुई है। रेस्क्यू किए गए घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल गोपेश्वर भेजा गया है।

बताया गया है कि टीएचडीसी की विष्णुगाड-पीपलकोटी जलविद्युत परियोजना की टीआरटी टनल करीब तीन किलोमीटर लंबी है और लगभग 1.50 किलोमीटर हिस्से में भूधंसाव के कारण मलबा एवं पानी आने की स्थिति बनी। बचाव अभियान में एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, आईटीबीपी, पुलिस समेत विभिन्न तकनीकी एवं विशेषज्ञ टीमें जुटी हुई हैं।

बैठक में कैबिनेट मंत्री एवं प्रभारी मंत्री भरत चौधरी, थराली विधायक भूपाल राम टम्टा, जिला पंचायत अध्यक्ष दौलत सिंह बिष्ट, सचिव आपदा विनोद कुमार सुमन, गढ़वाल आयुक्त आनंद स्वरूप, आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप, जिलाधिकारी गौरव कुमार, पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार समेत अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद रहे।

अब प्रशासन और बचाव एजेंसियों का पूरा फोकस टनल में फंसे तीनों लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने पर है। प्रतिकूल परिस्थितियों के बावजूद रेस्क्यू टीमें लगातार अभियान में जुटी हैं।

Tags: cm dhamiUttarakhand News
Previous Post

बसपा में 2007 जैसा ही ब्राह्मण काे मिलेगा सम्मान : मायावती

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री ने पौड़ी में सड़क और पुल निर्माण के लिए मंजूर किए 6.76 करोड़

14/08/2026
CM Vishnudev Sai
छत्तीसगढ़

बड़े सपने देखें और कड़ी मेहनत से उन्हें साकार करें: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

14/08/2026
JP Nadda
नई दिल्ली

ऐसा विपक्ष का नेता देखना ही बाकी रह गया था, ये देश के लोकतंत्र का दुर्भाग्य, जेपी नड्डा ने राहुल गाँधी पर बोला हमला

14/08/2026
CM Dhami inspected the situation by entering the tunnel at Pipalkoti.
Main Slider

मुख्यमंत्री धामी ने पीपलकोटी में टनल अंदर जाकर लिया हालात का जायजा

14/08/2026
Pipalkoti tunnel accident: Seven dead, rescue operation underway.
Main Slider

पीपलकोटी सुरंग हादसा: अब तक सात की मौत, खराब मौसम के बीच रेस्क्यू जारी

14/08/2026

यह भी पढ़ें

high commission of india in bangladesh

भारत के उच्चायोग ने बांग्लादेश में सभी वीजा केंद्रों के परिचालन को निलंबित किया

15/04/2021
Storm

ताऊते तूफान को लेकर महाराष्ट्र सरकार तैयार, NDRF व SDRF की टीमें तैनात

15/05/2021
Murder

वरिष्ठ वकील की घर के दरवाजे पर गोली मारकर हत्या, प्रशासन में मचा हड़कंप

23/12/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version