• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मुख्यमंत्री धामी ने विकास कार्यों के लिए 15 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति को दी मंजूरी

Writer D by Writer D
14/08/2026
in Main Slider, उत्तराखंड, राष्ट्रीय
0
CM Dhami

CM Dhami

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने प्रदेश के विभिन्न जिलों में विकास योजनाओं और निर्माण कार्यों के लिए करीब 15 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति प्रदान किए जाने का अनुमोदन किया है। स्वीकृत धनराशि से मंदिरों के सौंदर्यीकरण, धार्मिक स्थलों के प्रांगण विस्तार, यमुनोत्री धाम में बाढ़ सुरक्षा कार्य और राज्य स्तरीय सैनिक विश्राम गृह के जीर्णोद्धार जैसे कार्य किए जाएंगे।

मुख्यमंत्री द्वारा ऊधमसिंह नगर जिले के खटीमा विधानसभा क्षेत्र में श्री गौरी शंकर महादेव मंदिर प्रांगण के सौंदर्यीकरण के लिए 1 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है।

इसी क्रम में चमोली जिले के कर्णप्रयाग विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत रानीगढ़ (देवल) स्थित आराध्य मां आदिशक्ति देवराड़ी देवी के पौराणिक मंदिर के सौंदर्यीकरण और मंदिर प्रांगण के विस्तार के लिए 98.28 लाख रुपये की स्वीकृति दी गई है।

यमुनोत्री धाम में बाढ़ सुरक्षा कार्यों को 12.63 करोड़

उत्तरकाशी जिले के नौगांव विकासखंड के अंतर्गत श्री यमुनोत्री धाम में मंदिर क्षेत्र और जानकी चट्टी में श्री राम मंदिर से अखोरीपुल तक यमुना नदी के दोनों ओर बाढ़ सुरक्षात्मक कार्यों के लिए सबसे बड़ी 12.63 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है।

इससे यमुनोत्री धाम और आसपास के क्षेत्रों में नदी के कटाव तथा बाढ़ के जोखिम से सुरक्षा के लिए आवश्यक सुरक्षात्मक कार्यों को गति मिलने की उम्मीद है।

सैनिक विश्राम गृह के जीर्णोद्धार के लिए 38.76 लाख

मुख्यमंत्री ने देहरादून स्थित राज्य स्तरीय सैनिक विश्राम गृह के जीर्णोद्धार के लिए भी 38.76 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत किए जाने का अनुमोदन किया है।

सरकार के अनुसार, इन स्वीकृतियों से धार्मिक एवं पर्यटन महत्व वाले स्थलों के विकास के साथ-साथ आपदा और बाढ़ से सुरक्षा संबंधी कार्यों तथा सैनिक कल्याण से जुड़े बुनियादी ढांचे को मजबूती मिलेगी।

Tags: cm dhami
Previous Post

अयोध्या पहुंचे सीएम योगी, ब्रह्मलीन महंत परमहंस रामचंद्र दास महाराज की पुण्यतिथि पर अर्पित की श्रद्धांजलि

Writer D

Writer D

Related Posts

Surrendered Naxalite women walked the ramp.
Main Slider

हथियार छोड़े, हुनर को चुना; रैंप पर पूर्व नक्सली महिलाओं ने बिखेरा जलवा

14/08/2026
'Gen Alpha' Makes Waves in Lucknow
Main Slider

लखनऊ में ‘Gen Alpha’ का हल्लाबोल, सड़क पर उतरे स्कूली बच्चे; जाम में फंसा मंत्री का काफिला

14/08/2026
THDC Tunnel Accident: Army takes charge of rescue operation.
Main Slider

THDC Tunnel Accident: सेना ने संभाला रेस्क्यू अभियान, लापता तीन श्रमिकों की तलाश जारी

14/08/2026
THDC Tunnel: CM Dhami holds review meeting with officials.
उत्तराखंड

THDC Tunnel Accident: CM धामी ने अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, रेस्क्यू अभियान में तेजी के निर्देश

14/08/2026
CM Yogi
Main Slider

भारत का विभाजन एक त्रासदी थी, बंटवारे की कीमत आज भी देश चुका रहा है: CM योगी

14/08/2026

यह भी पढ़ें

CM Dhami

मुख्यमंत्री धामी ने विभिन्न विकास कार्यों के लिए ₹105 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति दी, कुम्भ-2027 तैयारियों को भी मिली गति

17/06/2026
यूपी में 131 नये कोरोना संक्रमित

यूपी में 24 घंटे में 131 नये कोरोना संक्रमित, ठीक हुए 203 : अमित मोहन प्रसाद

24/02/2021
CM Vishnudev Sai

नक्सलवाद पर हम मजबूती से लड़ रहे हैं: मुख्यमंत्री साय

12/05/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version