• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मनोज जरांगे की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

Writer D by Writer D
15/08/2026
in Main Slider, महाराष्ट्र, राष्ट्रीय
0
Manoj Jarange

Manoj Jarange

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुंबई। मराठा आरक्षण आंदोलन के प्रमुख नेता मनोज जरांगे पाटिल (Manoj Jarange) की तबीयत अचानक बिगडऩे के बाद उन्हें छत्रपति संभाजीनगर के गैलेक्सी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल में डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है और उनकी विभिन्न जांचें की जा रही हैं। डॉक्टरों ने उन्हें फिलहाल आराम करने की सलाह दी है।

मराठा आरक्षण से जुड़े एक नेता ने बताया कि मनोज जरांगे पाटिल ने हाल ही में पश्चिमी महाराष्ट्र के पांच जिलों का दौरा किया था। इस दौरान उन्होंने कई बैठकों में हिस्सा लिया और मराठा आरक्षण के मुद्दे पर समाज के विभिन्न लोगों से चर्चा की। लगातार यात्राओं, बैठकों और व्यस्त कार्यक्रम के कारण उनके स्वास्थ्य पर असर पडा़ है। पश्चिमी महाराष्ट्र का दौरा पूरा करने के बाद अंतरवाली सराटी लौटने पर उनकी तबीयत अचानक खराब हुई। उन्हें पेट में दर्द और अत्यधिक कमजोरी की शिकायत हुई, जिसके बाद उनके साथियों ने उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया है।

फिलहाल जरांगे पाटिल अस्पताल में डॉक्टरों की निगरानी में हैं। उनके स्वास्थ्य और जांच रिपोर्ट को लेकर आगे की जानकारी का इंतजार है।

खास बात यह है कि जरांगे पाटिल ने 29 अगस्त से अंतरवाली सराटी में फिर से आमरण अनशन शुरू करने का ऐलान किया है। ऐसे में अनशन से ठीक पहले उनकी तबीयत बिगडऩे से उनके समर्थकों और मराठा समाज में चिंता बढ़ गई है।

Tags: Manoj Jarange
Previous Post

प्रशासन फाइल डिस्पोजल से आगे बढ़कर आउटकम डिलीवरी पर करे फोकस: आनंद बर्द्धन

Next Post

आजादी का मतलब अराजकता, पिछड़ेपन, गरीबी, अशिक्षा, असमानता से सर्वथा मुक्तिः मुख्यमंत्री

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

अखिलेश की परमिशन के बिना शिवपाल और धर्मेंद्र यादव को सपा दफ्तर में नहीं मिलती एंट्री, राजभर का बड़ा हमला

29/09/2026
BJP
Main Slider

यूपी MLC चुनाव: BJP ने घोषित किए 6 और प्रत्याशी

29/09/2026
Main Slider

यूपीआईटीएस: लोकल से ग्लोबल की बड़ी छलांग

29/09/2026
Main Slider

विभिन्न राज्यों की संस्कृति, नवाचार और बेहतर कार्यप्रणालियों को जानें उत्तराखण्ड के युवा: मुख्यमंत्री

29/09/2026
Main Slider

समस्या निस्तारण में लापरवाही पर होगी कड़ी कार्रवाई: सीएम योगी

29/09/2026
Next Post
CM Yogi hoisted the flag at his official residence.

आजादी का मतलब अराजकता, पिछड़ेपन, गरीबी, अशिक्षा, असमानता से सर्वथा मुक्तिः मुख्यमंत्री

यह भी पढ़ें

जीका संक्रमणः आगरा में अलर्ट, ताजमहल पर होगी पर्यटकों की स्क्रीनिंग, हेल्पलाइन नंबर जारी

30/10/2021
mother's day

Mother’s Day: ये है दुनिया की सबसे कम उम्र की मां, जानिए किस उम्र में दिया बच्चे को जन्म

08/05/2022
Health

उप्र में मेडिकल डिवाइस पार्क से खुलेंगे हजारों की संख्या में रोजगार के द्वार

29/04/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version