• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

विकसित भारत के निर्माण में सभी की भागीदारी जरूरी: CM Dhami

Writer D by Writer D
15/08/2026
in Main Slider, उत्तराखंड, राष्ट्रीय
0
CM Dhami

CM Dhami

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून।भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उत्तराखंड ने शनिवार को पार्टी मुख्यालय में स्वतंत्रता दिवस समारोह उमंग और उत्साह के साथ मनाया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) और प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में तिरंगा फहराया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकसित भारत के संकल्प के साथ तेजी से आगे बढ़ रहा है।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस आजादी का उत्सव मनाने के साथ देश और समाज के प्रति अपने कर्तव्यों के प्रति सजग रहने का अवसर भी है। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, सीमाओं की रक्षा करते हुए बलिदान देने वाले सैनिकों और उत्तराखंड राज्य आंदोलन के शहीदों को नमन किया।

उन्होंने कहा कि भारत आज दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है और रक्षा, तकनीक, स्वास्थ्य, शिक्षा तथा निर्माण के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ रहा है। कोरोना महामारी के दौरान भारत की ‘वसुधैव कुटुंबकम’ की भावना पूरी दुनिया ने देखी। भारत ने स्वदेशी वैक्सीन के माध्यम से 100 से अधिक देशों की मदद की।

धामी ने कहा कि विकास में जिस तरह सभी की सक्रिय भागीदारी जरूरी है, उसी तरह समाज में फैलाए जा रहे नकारात्मक नैरेटिव के प्रति भी लोगों को जागरूक रहना चाहिए। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ लोग संविधान की मर्यादा और लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत राजनीति कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के उत्तराखंड दौरे और हल्द्वानी की घटना को लेकर दिए बयानों पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नेता होने के नाते खड़गे का सम्मान है, लेकिन उत्तराखंड को लेकर लगाए जा रहे आरोप उचित नहीं हैं। उन्होंने कहा कि सरकार और भाजपा का दलित समाज के सम्मान और उत्थान के प्रति स्पष्ट रुख है।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड को देश का श्रेष्ठ राज्य बनाना सरकार का ‘विकल्प रहित संकल्प’ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उत्तराखंड से विशेष लगाव है और राज्य का अनवरत विकास सुनिश्चित करने के लिए सरकार लगातार काम कर रही है।

प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि स्वतंत्रता के लिए लाखों लोगों ने संघर्ष और बलिदान किया। उन्होंने स्वतंत्रता सेनानियों, शहीद सैनिकों और राज्य आंदोलन के बलिदानियों को नमन करते हुए कहा कि राष्ट्र के विकास और समृद्धि के लिए सभी को एकजुट होकर योगदान देना होगा।

श्री भट्ट ने लोगों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा के अनुरूप स्थानीय उत्पादों को खरीदने और दैनिक जीवन में उनका उपयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि स्थानीय उत्पादों और हथकरघा से जुड़े लोगों को जनता के सहयोग की आवश्यकता है। स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देना उत्तराखंड के विकास में भी महत्वपूर्ण योगदान देगा।

समारोह में पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, राज्यसभा सांसद एवं राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष नरेश बंसल, प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार, प्रदेश उपाध्यक्ष दीप्ति रावत, प्रदेश कोषाध्यक्ष पुनीत मित्तल, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान सहित पार्टी के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Tags: cm dhami
Previous Post

नक्सलवाद से मुक्त छत्तीसगढ़ अब शांति, विकास और समृद्धि की नई यात्रा पर: मुख्यमंत्री

Next Post

योगी सरकार की नई पहल : स्वतंत्रता दिवस पर कौशल विकास मिशन ने लॉन्च किया ‘कौशल संपर्क’ क्यूआर कोड

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

ईट राइट समिट में उप मुख्यमंत्री का संदेश—“जैसा खाओ अन्न, वैसा बने मन”, स्वस्थ भोजन अपनाएं

29/09/2026
divyangjan
Main Slider

बढ़ेगी दिव्यांगजन की जीवन सुगमता, सीएम योगी करेंगे उपकरण वितरण

29/09/2026
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री घोषणाओं पर मुख्य सचिव का सख्त रुख, 303 लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश

29/09/2026
Main Slider

UPITS 2026: यूपी पुलिस के स्टॉल ने लगातार तीसरी बार जीता बेस्ट डिस्प्ले अवार्ड, आधुनिक तकनीक बनी आकर्षण

29/09/2026
Main Slider

सनातन के बगैर भारत की कल्पना नहीं: मुख्यमंत्री योगी

29/09/2026
Next Post
Kaushal Vikas Mission

योगी सरकार की नई पहल : स्वतंत्रता दिवस पर कौशल विकास मिशन ने लॉन्च किया ‘कौशल संपर्क’ क्यूआर कोड

यह भी पढ़ें

Jyeshtha Amavasya

पौष अमावस्या पर राशि अनुसार करें ये उपाय, जीवन की परेशानियों से मिलेगा छुटकारा

18/12/2025
Magha Purnima

माघ पूर्णिमा को रखें व्रत, इस आरती से करें भगवान विष्णु को प्रसन्न

22/02/2024
malmas 2020

जानें क्या है मलमास? कब से शुरू हो रहे हैं अधिक मास

19/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version