• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

गोरखपुर में राप्ती नदी में डूब रहे युवक के लिए फरिश्ता बने पीएसी जवान, सकुशल बचाया

Writer D by Writer D
18/08/2026
in उत्तर प्रदेश, गोरखपुर
0
A PAC jawan saved a youth who was drowning in the Rapti River.

A PAC jawan saved a youth who was drowning in the Rapti River.

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए योगी सरकार ने राहत और बचाव कार्यों के लिए प्रशासन को पूरी तरह तैयार रहने के निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में बाढ़ प्रभावित और संवेदनशील क्षेत्रों में राहत दलों की तैनाती, मोटरबोट समेत आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता और जवानों को बचाव कार्यों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इन तैयारियों का असर गोरखपुर में उस समय देखने को मिला, जब राप्ती नदी में डूबते एक युवक के लिए बाढ़ राहत दल के जवान फरिश्ता बनकर पहुंचे।

युवक ने नौसढ़ रामघाट से राप्ती नदी में छलांग लगा दी थी और देखते ही देखते गहरे पानी में डूबने लगा। मौके पर मौजूद 26वीं वाहिनी पीएसी के बाढ़ राहत दल ने बिना वक्त गंवाए मोटरबोट से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। जवानों की तत्परता, साहस और सूझबूझ से युवक को सकुशल नदी से बाहर निकाल लिया गया।

राप्ती नदी के रामघाट, नौसढ़ में शुक्रवार शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवक ने आत्महत्या के इरादे से नदी में छलांग लगा दी। गहरे पानी में डूब रहे युवक की जान बचाने के लिए मौके पर मौजूद 26वीं वाहिनी पीएसी, गोरखपुर के बाढ़ राहत दल ने बिना देर किए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।

बाढ़ राहत का प्रशिक्षण के दौरान चलाया बचाव अभियान

26वीं वाहिनी पीएसी गोरखपुर के मुताबिक संतकबीरनगर के धनघटा निवासी उमेश कुमार ने करीब शाम छह बजे राप्ती नदी में छलांग लगाई। उस समय रामघाट पर पीएसी का बी दल बाढ़ राहत प्रशिक्षण और ड्यूटी पर तैनात था। आरक्षियों को बाढ़ राहत का प्रशिक्षण दिया जा रहा था। युवक को नदी में डूबता देख हेड कांस्टेबल महात्म प्रसाद ने तत्काल मोर्चा संभाला।

महात्म प्रसाद के नेतृत्व में टीम मोटरबोट लेकर तत्काल नदी में उतरी और डूब रहे युवक की तलाश शुरू की। टीम ने बेहद कम समय में युवक को सुरक्षित खोज निकाला। रेस्क्यू के बाद युवक को आवश्यक कार्रवाई के लिए स्थानीय पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। अब उसकी स्थिति सामान्य है।

इस साहसिक रेस्क्यू अभियान में हेड कांस्टेबल महात्म प्रसाद के साथ कांस्टेबल संजय कुमार गौतम, कृष्णचंद मौर्य, रमेश यादव, मनोज शुक्ला, जितेंद्र कुमार, रवि गौतम और धीरेंद्र गोंड शामिल रहे। बचाव दल की तत्परता और कर्तव्यनिष्ठा की दलनायक तथा थाना राजघाट प्रभारी ने भी सराहना की।

Tags: gorakhpur news
Previous Post

आयुष्मान मरीजों के इलाज में लापरवाही पर योगी सरकार सख्त, 866 अस्पतालों पर कार्रवाई

Next Post

कब से शुरू हो रहा भादो, जानें तिथि और इसका खास महत्व

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

गोरखपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सपा नेताओं में भिड़ंत, गाली-गलौज और थप्पड़ जड़ने का आरोप

03/10/2026
Main Slider

होमगार्ड्स के 41,424 पदों का अंतिम चयन परिणाम जारी

03/10/2026
उत्तर प्रदेश

प्रत्याशी अपने उतारकर सिंबल हमारा दिया था’, राजभर ने अखिलेश पर लगाया धोखा देने का आरोप

03/10/2026
उत्तर प्रदेश

‘नौकरियों का रेट तय करने वाले आज नकल पर ज्ञान दे रहे हैं’, अखिलेश के आरोपों पर योगी सरकार के मंत्रियों का तीखा पलटवार

03/10/2026
Main Slider

धन के अभाव में किसी छात्र की पढ़ाई नहीं रुकेगी: सीएम योगी

03/10/2026
Next Post
Bhado Month

कब से शुरू हो रहा भादो, जानें तिथि और इसका खास महत्व

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें

Deepotsav

राम जन्मोत्सव : अयोध्या में दिखा सुरक्षा और उत्सव का अनूठा संगम

06/04/2025
Kamal Nath

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में भर्ती

09/06/2021
amul milk

Amul ने दिया आम आदमी को राहत, इतना सस्ता हो गया दूध

24/01/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version