• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

Pipalkoti Tunnel Accident: मृतकों की संख्या बढ़कर 11, घायल रोहित ने एम्स ऋषिकेश में दम तोड़ा

Writer D by Writer D
19/08/2026
in Main Slider, उत्तराखंड, राष्ट्रीय
0
Pipalkoti tunnel accident

Pipalkoti tunnel accident

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

चमोली। उत्तराखंड के चमोली जिले में हाट-सियासैंण, मायापुर (पीपलकोटी) स्थित विष्णुगाड़-पीपलकोटी जलविद्युत परियोजना की निर्माणाधीन टनल (Pipalkoti Tunnel Accident) में हुए हादसे में घायल एक और श्रमिक की बुधवार सुबह उपचार के दौरान मौत हो गई। इसके साथ ही हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 11 हो गई है। मृतक श्रमिक की पहचान रोहित के रूप में हुई है। वह हादसे में घायल होने के बाद अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), ऋषिकेश में उपचाराधीन था। बुधवार सुबह उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

राज्य आपदा परिचालन केन्द्र की ओर से बुधवार काे प्रेस विज्ञप्ति के जरिए बताया गया कि निर्माणाधीन सुरंग में 13 अगस्त को पानी और मलबा आने से हादसा हुआ था। दुर्घटना के बाद टनल में फंसे श्रमिकों को निकालने के लिए बड़े पैमाने पर तलाश एवं बचाव अभियान चलाया गया था। अभियान में एसडीआरएफ, एनडीआरएफ,आईटीबीपी, सेना और अन्य बचाव दलों ने हिस्सा लिया। हादसे के बाद कई श्रमिकों को सुरक्षित बाहर निकालकर अस्पतालों में भर्ती कराया गया था। उपचार के दौरान अब तक मृतकों की संख्या बढ़कर 11 हो गई है।

उल्लेखनीय है कि उत्तराखंड के चमोली जिले के पीपलकोटी के मायापुर स्थित टीएचडीसी की विष्णुगाड़-पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना की निर्माणाधीन सुरंग में 13 अगस्त को हुए हादसे के बाद करीब 117 घंटे तक चला तलाश एवं बचाव अभियान मंगलवार को पूरा हो गया।

सुरंग में पानी रिसने और भूस्खलन के कारण कई श्रमिक अंदर फंस गए थे। हादसे में 11 श्रमिकों की मौत हो चुकी है, जबकि 12 श्रमिकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया था। सुरक्षित निकाले गए श्रमिकों में शामिल रोहित की बुधवार सुबह एम्स ऋषिकेश में उपचार के दौरान मौत हो गई।

Tags: Pipalkoti Tunnel AccidentUttarakhand News
Previous Post

गुजरात में नकली ‘रॉयल स्टैग’ शराब का कहर, 3 की मौत; 17 अस्पताल में भर्ती

Writer D

Writer D

Related Posts

Poisonous Liquor
गुजरात

गुजरात में नकली ‘रॉयल स्टैग’ शराब का कहर, 3 की मौत; 17 अस्पताल में भर्ती

19/08/2026
104 Health Helpline
Main Slider

104 हेल्थ हेल्पलाइन: एक दशक में कॉल सेंटर से ‘प्रोएक्टिव हेल्थ सिस्टम’ तक पहुंचा उत्तराखंड

19/08/2026
Suresh Khanna
Main Slider

भारत-जापान के रिश्तों में नई मजबूती, यूपी के साथ बढ़ रही रणनीतिक साझेदारी: सुरेश खन्ना

19/08/2026
Shivraj Singh Chauhan
Main Slider

जापानी तकनीक का लाभ छोटे किसानों तक पहुंचाएं, कृषि लागत घटाकर उत्पादकता बढ़ाएं: शिवराज सिंह चौहान

19/08/2026
Massive fire breaks out at a Kolkata hotel.
राष्ट्रीय

कोलकाता के होटल में लगी भीषण आग, नौ लोगों की दर्दनाक मौत

19/08/2026

यह भी पढ़ें

Arrested

अन्तरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश,पांच चोर गिरफ्तार

01/01/2023
health insurance

स्वास्थ्य बीमा दावों के भुगतान में कोविड-19 के इलाज से संबंधित खर्च का हिस्सा 11 प्रतिशत

14/09/2020
IPL

भारत-श्रीलंका मैच में ऑनलाइन सट्टा खेलने वाले चार सटोरी गिरफ्तार

30/07/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version