• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मुख्यमंत्री धामी को महिलाओं ने बांधा रक्षा सूत्र, रक्षाबंधन पर दो दिन रोडवेज बसों में निशुल्क यात्रा

Writer D by Writer D
24/08/2026
in Main Slider, उत्तराखंड, राष्ट्रीय
0
Women tied defense thread to CM Dhami

Women tied defense thread to CM Dhami

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) से सोमवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम के दौरान प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आई महिलाओं ने मुलाकात की और उन्हें रक्षा सूत्र बांधा। महिलाओं ने मुख्यमंत्री के दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की। मुख्यमंत्री ने सभी महिलाओं का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के स्नेह, विश्वास और आपसी संबंधों का पर्व है। राज्य सरकार इस पर्व पर प्रदेश की बहनों की सुविधा का विशेष ध्यान रख रही है।

28 और 29 अगस्त को रोडवेज बसों में निशुल्क यात्रा

मुख्यमंत्री ने बताया कि रक्षाबंधन के अवसर पर महिलाओं की सुविधा के लिए 28 और 29 अगस्त 2026 को दो दिनों तक उत्तराखण्ड परिवहन निगम की बसों में निशुल्क यात्रा की व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि इस पहल से महिलाएं रक्षाबंधन के अवसर पर अपने मायके और परिवारजनों तक आसानी से पहुंच सकेंगी।

महिलाओं के सशक्तिकरण पर सरकार का जोर

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के साथ-साथ उनके सामाजिक और संवैधानिक अधिकारों के प्रति भी जागरूक और सशक्त बनाने की दिशा में निरंतर काम कर रही है। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों के माध्यम से रोजगार एवं आजीविका के अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड की मातृशक्ति राज्य के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। सरकार महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा, स्वाभिमान और आर्थिक आत्मनिर्भरता को मजबूत करने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।

Tags: Uttarakhand News
Previous Post

नकली-मिलावटी दवाओं पर योगी सरकार का शिकंजा, लाइसेंस से सप्लाई चेन तक कड़ी निगरानी

Next Post

उत्तर प्रदेश व जापान के बीच संवाद से हुआ सकारात्मक माहौल का सृजन : मुख्यमंत्री

Writer D

Writer D

Related Posts

राष्ट्रीय

हरियाणा में पुलिस और ग्रामीण आमने-सामने, डिटेन करने पहुंची टीम को घेरा

10/10/2026
Business

ऑनलाइन सेल के नाम पर ठगी का जाल, Flipkart-Amazon के फर्जी लिंक से रहें अलर्ट

10/10/2026
पंजाब

पंजाब में सामाजिक सुरक्षा कवच मजबूत, 36.39 लाख लाभार्थियों को मिली वित्तीय मदद

10/10/2026
Main Slider

जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें अधिकारी, लोगों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें : मुख्यमंत्री

10/10/2026
Main Slider

आयुष्मान कार्ड बनाने में रामपुर प्रदेश में प्रथम, एक साल में बने 1.79 लाख कार्ड

10/10/2026
Next Post
CM Yogi

उत्तर प्रदेश व जापान के बीच संवाद से हुआ सकारात्मक माहौल का सृजन : मुख्यमंत्री

यह भी पढ़ें

Consensus reached on Yamuna water dispute

पानी के मुद्दे पर हरियाणा-राजस्थान में बनी सहमति

23/06/2026
प्रणब मुखर्जी का निधन

प्रणव मुखर्जी का निधन मेरी निजी क्षति, उनसे मेरे निकट मित्रवत संबंध थे : मुलायम

31/08/2020
Maha Kumbh

महाकुंभ में प्रयागराज एयरपोर्ट पर अब तक उतरे 650 से ज्यादा चार्टर्ड प्लेन

15/02/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version