• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

शेयर बाजार पर दबाव, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के

Writer D by Writer D
27/08/2026
in Business
0
Stock Market

Stock Market

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान दबाव बना हुआ नजर आ रहा है। आज के कारोबार की शुरुआत मजबूती के साथ हुई थी। बाजार खुलते ही खरीदारी के सपोर्ट से सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांकों की चाल में थोड़ी तेजी भी आई, लेकिन यह तेजी टिकाऊ नहीं हो सकी। कुछ देर बाद ही बिकवाली का दबाव बन गया, जिसकी वजह से इन दोनों सूचकांकों की चाल में गिरावट आ गई। बाजार में लगातार जारी खरीद बिक्री के बीच पहले एक घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.15 प्रतिशत और निफ्टी 0.07 प्रतिशत की कमजोरी के साथ कारोबार कर रहे थे।

बीएसई का सेंसेक्स आज 103.82 अंक यानी 0.13 प्रतिशत की मजबूती के साथ 77,576.76 अंक के स्तर पर खुला। कारोबार की शुरुआत होते ही खरीदारी के सपोर्ट से यह सूचकांक ओपनिंग लेवल से करीब 120 अंक उछल कर 77,694.97 अंक के स्तर तक आ गया। इसके बाद बाजार में बिकवाली शुरू हो गई। बिकवाली के दबाव की वजह से इस सूचकांक ने थोड़ी देर में ही अपनी सारी बढ़त गंवा दी। बाजार में लगातार जारी खरीद बिक्री के बीच पहले एक घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे सेंसेक्स 112.70 अंक यानी 0.15 प्रतिशत की गिरावट के साथ 77,360.24 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

सेंसेक्स की तरह ही एनएसई के निफ्टी ने आज 69.85 अंक यानी 0.29 प्रतिशत उछल कर 24,277.60 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। बाजार खुलने के बाद खरीदारी के सपोर्ट से पहले मिनट में ही यह सूचकांक लगभग 90 अंक की तेजी के साथ 24,297.45 अंक के स्तर पर पहुंच गया। हालांकि निफ्टी की यह तेजी टिक नहीं सकी। कुछ देर में ही बाजार में मुनाफा वसूली के चक्कर में बिकवाली का दबाव बन गया, जिसकी वजह से इस सूचकांक ने लाल निशान में गोता लगा दिया। बाजार में लगातार जारी लिवाली और बिकवाली के बीच शुरुआती एक घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे निफ्टी 16.45 अंक यानी 0.07 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 24,191.30 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

अभी तक के कारोबार में स्टॉक मार्केट में 2,919 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हो रही थी। इनमें से 1,254 शेयर मुनाफा कमा कर हरे निशान में कारोबार कर रहे थे, जबकि 1,665 शेयर नुकसान उठा कर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। इसी तरह सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 10 शेयर लिवाली के सपोर्ट से हरे निशान में बने हुए थे। दूसरी ओर 20 शेयर बिकवाली के दबाव में लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। जबकि निफ्टी में शामिल 50 शेयरों में से 21 शेयर हरे निशान में और 29 शेयर लाल निशान में कारोबार करते नजर आ रहे थे।

शुरुआती एक घंटे का कारोबार होने के बाद स्टॉक मार्केट की दिग्गज कंपनियों में से कोटक महिंद्रा, अदानी एंटरप्राइजेज, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, टेक महिंद्रा और बजाज फाइनेंस के शेयर 2.23 प्रतिशत से लेकर 0.76 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे। दूसरी ओर, श्रीराम फाइनेंस, एचसीएल टेक्नोलॉजी, एचडीएफसी बैंक, इंटरग्लोब एवियेशन और टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स के शेयर 1.89 प्रतिशत से लेकर 0.86 प्रतिशत की कमजोरी के साथ कारोबार करते हुए नजर आ रहे थे।

इसके पहले पिछले कारोबारी दिन बुधवार को सेंसेक्स 183.15 अंक यानी 0.24 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 77,472.94 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी ने 126.80 अंक यानी 0.52 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24,207.75 अंक के स्तर पर बुधवार के कारोबार का अंत किया था।

Tags: niftysensexstock market
Previous Post

पूजाघर से जुड़े इन वास्तु नियमों को ना करें अनदेखा, घर में आती है विपदा

Next Post

अंकित बालियान की हत्या के पीछे कौन? गोगी गैंग की कथित पोस्ट से जांच को मिला नया एंगल

Writer D

Writer D

Related Posts

Gold
Business

रक्षाबंधन से पहले सस्ता हुआ सोना, चांदी के भाव में बदलाव नहीं

26/08/2026
Gold-Silver
Business

फिर महंगा हुआ गोल्ड, चांदी के दाम स्थिर

25/08/2026
Gold
Business

सोना और चांदी की फीकी पड़ी चमक, जानें आज के रेट

24/08/2026
Gold
Business

सोने ने फिर मारी छलांग, चांदी की चमक पड़ी फीकी

18/08/2026
Inflation
Business

थोक महंगाई से मिली थोड़ी राहत, जुलाई में WPI मुद्रास्फीति घटकर 9.78%

14/08/2026
Next Post
Ankit Baliyan

अंकित बालियान की हत्या के पीछे कौन? गोगी गैंग की कथित पोस्ट से जांच को मिला नया एंगल

यह भी पढ़ें

राहुल ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, कहा – इसीलिए देश कोरोना की लड़ाई में ‘आत्मनिर्भर’ है

21/07/2020
india vs australia

दूसरे वनडे में वापसी करने के इरादे से उतरेगा भारत

28/11/2020

फर्जी शिक्षकों को भुगतान करने वाला वित्त एवं लेखा कर्मचारी को गिरफ्तार

24/10/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version