• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

PM मोदी ने ईरानी राष्ट्रपति पेजेश्कियन से की मुलाकात, पश्चिम एशिया के हालात पर हुआ गहन विचार-विमर्श

Writer D by Writer D
31/08/2026
in अंतर्राष्ट्रीय
0
PM Modi met Iranian President Pezeshkian.

PM Modi met Iranian President Pezeshkian.

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बिश्केक। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) ने सोमवार को यहां शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) शिखर सम्मेलन से इतर ईरान के राष्ट्रपति डॉ. मसूद पेजेश्कियन (Iranian President Pezeshkian) से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने भारत-ईरान संबंधों के साथ-साथ पश्चिम एशिया में हाल के घटनाक्रम और तेजी से बदलती क्षेत्रीय स्थिति पर विचारों का आदान-प्रदान किया।

विदेश मंत्रालय के अनुसार, प्रधानमंत्री ने क्षेत्र में बढ़ते तनाव पर चिंता व्यक्त करते हुए भारत के इस निरंतर रुख को दोहराया कि सभी मुद्दों का समाधान बातचीत और कूटनीति के माध्यम से किया जाना चाहिए। उन्होंने क्षेत्र में स्थायी शांति और स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए निरंतर प्रयास किए जाने की आवश्यकता पर भी जोर दिया।

मोदी ने नौवहन और वाणिज्य की स्वतंत्रता सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि किसी भी परिस्थिति में आम नागरिकों और नागरिक बुनियादी ढांचे को नुकसान नहीं पहुंचना चाहिए। उन्होंने वाणिज्यिक जहाजों और समुद्री कर्मियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की आवश्यकता भी रेखांकित की।

प्रधानमंत्री ने बहुपक्षीय संगठनों, विशेष रूप से ब्रिक्स और एससीओ में ईरान के साथ भारत के करीबी सहयोग की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने राष्ट्रपति पेजेश्कियन को ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए भारत आने का निमंत्रण देते हुए कहा कि वह उनकी भारत यात्रा का इंतजार कर रहे हैं।

इससे पहले, प्रधानमंत्री ने एससीओ शिखर सम्मेलन से इतर आर्मेनिया के प्रधानमंत्री निकोल पाशिन्यान से भी मुलाकात की। मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर मुलाकात की तस्वीर साझा करते हुए इसे शानदार मुलाकात बताया। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत और आर्मेनिया के बीच रक्षा, सूचना प्रौद्योगिकी, अंतरिक्ष, शिक्षा और फार्मास्यूटिकल्स समेत विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग को और बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। आने वाले समय में दोनों देशों के बीच व्यापार और निवेश संबंधों को भी और मजबूत किया जाएगा।

Tags: Iranian President Pezeshkianpm modiSCO Shikhar Summit
Previous Post

शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: DM मयूर दीक्षित

Next Post

JSW MG Motor India के नए चेयरमैन बने पार्थ जिंदल

Writer D

Writer D

Related Posts

अंतर्राष्ट्रीय

PM मोदी-डोनाल्ड टस्क की अहम बैठक, व्यापार और रक्षा पर होगी चर्चा

20/10/2026
Main Slider

‘पेरिस जल्द मुस्लिम शहर बन जाएगा’, फ्रांस के हालात पर ट्रंप का मैक्रों को घेरा

20/10/2026
Main Slider

प्रार्थना के दौरान पादरी पर गिरा क्रूस, मौके पर मौत

19/10/2026
अंतर्राष्ट्रीय

जैश कमांडर मुहम्मद आसिम की सड़क हादसे में मौत, पत्नी और बेटा ने भी गंवाई जान

16/10/2026
Main Slider

पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरी, 28 बच्चों समेत 29 की मौत; 40 से ज्यादा घायल

15/10/2026
Next Post
Parth Jindal appointed as the new Chairman of JSW MG Motor India.

JSW MG Motor India के नए चेयरमैन बने पार्थ जिंदल

यह भी पढ़ें

CM Yogi

जरूरतमंदों के आवास की आस हुई पूरी, योगी ने ट्रांसफर की धनराशि

31/07/2023
CM Dhami

हम यूसीसी की तो कांग्रेस मुस्लिम पर्सनल लॉ की बात कर रही है: धामी

11/04/2024
CM Yogi

बाल दिवस पर बच्चों से मिले सीएम, दिया उज्ज्वल भविष्य का आशीर्वाद

14/11/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version