• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जन्माष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर में हाई अलर्ट, मंगला आरती के लिए सिर्फ 600 की एंट्री

Writer D by Writer D
02/09/2026
in उत्तर प्रदेश, मथुरा
0
Banke Bihari Temple

Banke Bihari Temple

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

वृंदावन: श्रीकृष्ण जन्म के बाद ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में होने वाली मंगला आरती को लेकर प्रशासन और मंदिर प्रबंधन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। चार और पांच सितंबर की रात 1:45 बजे मंगला आरती होगी। इस दौरान मंदिर में प्रवेश पूरी तरह पास आधारित रहेगा और केवल 600 श्रद्धालुओं को अनुमति मिलेगी।

हाई पावर कमेटी के पास के बिना श्रद्धालु मंदिर में प्रवेश नहीं कर सकेंगे। सेवायतों और उनके यजमानों के साथ पत्रकारों के लिए भी पास व्यवस्था लागू रहेगी। जन्माष्टमी पर वृंदावन में लाखों लोगों के पहुंचने की संभावना के चलते सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण को प्राथमिकता दी जा रही है।

मंगला आरती के बाद आम भक्तों के लिए मंदिर के पट खोल दिए जाएंगे। ठाकुर बांके बिहारी जी पूरी रात श्रद्धालुओं को दर्शन देंगे। सुबह करीब 5:30 बजे पट बंद होंगे और इसके बाद नियमित दर्शन व्यवस्था शुरू होगी।

पिछली मंगला आरती के दौरान मंदिर के अंदर बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों की मौजूदगी को लेकर सेवायतों ने आपत्ति जताई थी। इस बार कमेटी ने मंदिर के अंदर सुरक्षा बलों की संख्या सीमित रखने का फैसला किया है।

कमेटी अध्यक्ष अशोक कुमार के मुताबिक, सुरक्षा व्यवस्था में कमी नहीं की जाएगी, लेकिन मंदिर परिसर के भीतर अनावश्यक भीड़ से बचते हुए विशेष निगरानी और प्रवेश नियंत्रण पर जोर रहेगा। मुख्यमंत्री के प्रस्तावित आगमन को लेकर भी व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई है।

कमेटी अध्यक्ष ने मंदिर परिसर का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। बैठक में सेवानिवृत्त जिला जज मुकेश मिश्रा, सेवायत हिमांशु गोस्वामी, रजत गोस्वामी, शैलेंद्र गोस्वामी, शेंकी गोस्वामी और मंदिर प्रबंधक मुनीश शर्मा समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

Tags: mathura newsVrindavan
Previous Post

यूपी चुनाव से पहले BJP में सवर्ण आयोग की मांग तेज, जेपी नड्डा से मिले सांसद

Writer D

Writer D

Related Posts

BJP
Main Slider

यूपी चुनाव से पहले BJP में सवर्ण आयोग की मांग तेज, जेपी नड्डा से मिले सांसद

02/09/2026
road caves in near IT Crossing.
Main Slider

लखनऊ में बारिश बनी आफत, IT चौराहे के पास धंसी सड़क; गड्ढे में गिरा बाइक सवार

02/09/2026
ram-mandir-ceo-search-report
अयोध्या

राम मंदिर ट्रस्ट के नए CEO की तलाश पूरी, सर्च कमेटी ने तीन नामों का पैनल सौंपा

02/09/2026
Nand Gopal Nandi visited flood affected areas of Chitrakoot
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार सतर्क, कई जिलों में 6 सितंबर तक भारी बारिश-बाढ़ का पूर्वानुमान

01/09/2026
Janmashtami
Main Slider

जन्माष्टमी पर मथुरा में पहली बार होगा भव्य ड्रोन शो, भक्ति के साथ तकनीक का होगा संगम

01/09/2026

यह भी पढ़ें

प्रदेश अध्यक्ष के आगमन एव कार्यक्रम को लेकर विहिम ने बनाई रणनीति

05/08/2022

रुस के खिलाफ युद्ध लड़ेगा भारत का बेटा, यूक्रेनी सेना में हुआ शामिल

08/03/2022

सीएम धामी ने विकास जन सुझाव रथ-एलईडी वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

12/12/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version