• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्ति : धामी

Writer D by Writer D
05/09/2026
in Main Slider, उत्तराखंड, राष्ट्रीय
0
CM Dhami

CM Dhami

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में My Home India की ओर से आयोजित NeST Fest-2026 में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में पूर्वोत्तर राज्यों से आए छात्र-छात्राओं और युवाओं को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने उनका उत्तराखंड की ओर से स्वागत किया। उन्होंने कहा कि देश की युवा शक्ति ही विकसित भारत के निर्माण की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्ति है।

मुख्यमंत्री धामी ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए My Home India की टीम को बधाई दी। शिक्षक दिवस के अवसर पर उन्होंने देशभर के शिक्षकों को शुभकामनाएं देते हुए महान शिक्षाविद् और पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

‘NeST Fest पूर्वोत्तर की संस्कृति और राष्ट्रीय एकता का उत्सव’

मुख्यमंत्री ने कहा कि बड़ी संख्या में उपस्थित युवाओं के बीच उन्हें भारत का उज्ज्वल भविष्य दिखाई देता है। युवाओं में बड़े सपनों को साकार करने का साहस, ऊर्जा और सामर्थ्य है। उन्होंने कहा कि NeST Fest केवल एक सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि पूर्वोत्तर भारत की समृद्ध संस्कृति, परंपराओं और देश की एकता-अखंडता की भावना का उत्सव है।

धामी ने कहा कि पूर्वोत्तर और उत्तराखंड के भौगोलिक एवं पहाड़ी परिवेश में कई समानताएं हैं। दोनों क्षेत्रों की जीवनशैली और प्राकृतिक परिस्थितियों में भी कई समानताएं देखने को मिलती हैं। ऐसे आयोजनों से देश के विभिन्न क्षेत्रों के युवाओं के बीच संवाद, आत्मीयता और आपसी समझ मजबूत होती है।

‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की भावना को मजबूत कर रहे ऐसे आयोजन

मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्वोत्तर भारत देश के विभिन्न हिस्सों के बीच भावनात्मक एकता का महत्वपूर्ण सेतु बन रहा है। My Home India द्वारा पूर्वोत्तर के युवाओं को देश के दूसरे हिस्सों से जोड़ने का प्रयास राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करता है। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रयास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ के संकल्प को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

उन्होंने पूर्वोत्तर को भारतीय संस्कृति के ‘चमकते मुकुट’ की संज्ञा देते हुए कहा कि इस क्षेत्र के बिना भारत की विविधता और सांस्कृतिक समृद्धि अधूरी है। पूर्वोत्तर सामरिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है और देश की सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

मुख्यमंत्री ने पूर्वोत्तर से देश को मिली खेल और कला की प्रतिभाओं का उल्लेख करते हुए मैरी कॉम, मीराबाई चानू, लवलीना बोरगोहेन, बाइचुंग भूटिया और भारत रत्न भूपेन हजारिका जैसी विभूतियों का स्मरण किया। उन्होंने कहा कि इन प्रतिभाओं ने अपनी मेहनत और उपलब्धियों से देश का गौरव बढ़ाया है।

‘पूर्वोत्तर को विकास का महत्वपूर्ण ग्रोथ इंजन माना’

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्वोत्तर को देश से अलग नहीं, बल्कि भारत के विकास का अभिन्न हिस्सा माना है। उन्होंने कहा कि ‘लुक ईस्ट’ नीति को आगे बढ़ाते हुए ‘एक्ट ईस्ट’ की दिशा में कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं।

धामी ने कहा कि पिछले वर्षों में पूर्वोत्तर में सड़क, पुल, सुरंग, जलमार्ग, गैस ग्रिड, मोबाइल कनेक्टिविटी और ऑप्टिकल फाइबर जैसी बुनियादी सुविधाओं का विस्तार हुआ है। भारत-म्यांमार-थाईलैंड त्रिपक्षीय राजमार्ग जैसी परियोजनाओं से क्षेत्र में संपर्क, व्यापार और आर्थिक गतिविधियों के नए अवसर विकसित हो रहे हैं।

‘युवाओं के लिए शिक्षा, कौशल और खेल में बढ़े अवसर’

मुख्यमंत्री ने कहा कि इन विकास प्रयासों के केंद्र में पूर्वोत्तर का युवा है। युवाओं को देश की वर्तमान और भविष्य की परिवर्तनकारी शक्ति बताते हुए उन्होंने डिजिटल इंडिया, स्किल इंडिया, मेक इन इंडिया और फिट इंडिया जैसी पहलों का उल्लेख किया।

उन्होंने कहा कि शिक्षा, कौशल विकास और खेल के क्षेत्र में पूर्वोत्तर में लगातार नए अवसर विकसित हो रहे हैं। नए शिक्षण संस्थानों, मेडिकल कॉलेजों और कौशल विकास केंद्रों के माध्यम से युवाओं को आगे बढ़ने के अवसर मिल रहे हैं।

उत्तराखंड के राष्ट्रीय खेलों का किया उल्लेख

मुख्यमंत्री धामी ने वर्ष 2025 में उत्तराखंड में आयोजित 38वें राष्ट्रीय खेलों का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय खेलों में देशभर से बड़ी संख्या में खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। उन्होंने बताया कि उत्तराखंड से राष्ट्रीय खेलों की मशाल पूर्वोत्तर भेजी गई थी।

उन्होंने विश्वास जताया कि पूर्वोत्तर में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय खेल भी खिलाड़ियों और युवाओं के लिए नए अवसर लेकर आएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्वोत्तर के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा, मेहनत और जज्बे के बल पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन कर रहे हैं।

‘देवभूमि उत्तराखंड आपका अपना घर है’

मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड में शिक्षा प्राप्त कर रहे पूर्वोत्तर के छात्र-छात्राओं का विशेष रूप से स्वागत करते हुए कहा, ‘देवभूमि उत्तराखंड आपका अपना घर है।’ उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में रह रहे पूर्वोत्तर के युवाओं की सुरक्षा, सम्मान और प्रगति राज्य सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है।

अंत में मुख्यमंत्री ने युवाओं से खूब पढ़ने, खेलों में आगे बढ़ने और बड़े सपने देखने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि युवा अपनी मेहनत और प्रतिभा के माध्यम से विकसित भारत के निर्माण में अग्रणी भूमिका निभाएं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में अपना योगदान दें।

Tags: Uttarakhand News
Previous Post

गोरखनाथ मंदिर की गोशाला में सीएम योगी ने की गोसेवा

Next Post

बिना मान्यता संचालित मदरसों पर धामी सरकार सख्त, देहरादून और हल्द्वानी में कार्रवाई

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
Main Slider

शिक्षा में राजनीति का कोई स्थान नहीं: सीएम योगी

05/09/2026
Dhami government cracks down on unrecognised madrasas.
Main Slider

बिना मान्यता संचालित मदरसों पर धामी सरकार सख्त, देहरादून और हल्द्वानी में कार्रवाई

05/09/2026
CM Yogi
Main Slider

उत्कृष्ट योगदान करने वाले, कार्य के प्रति समर्पित 81 शिक्षकों को CM योगी करेंगे पुरस्कृत

05/09/2026
Garba-Dandiya
Main Slider

महाराष्ट्र में गरबा-डांडिया पर VHP का नया फरमान, मुस्लिमों की होगी नो-एंट्री

05/09/2026
DM Mayur Dixit
Main Slider

हरिद्वार में हाईवे पर अतिक्रमण करने वालों की खैर नहीं, डीएम ने दिए कार्रवाई के निर्देश

05/09/2026
Next Post
Dhami government cracks down on unrecognised madrasas.

बिना मान्यता संचालित मदरसों पर धामी सरकार सख्त, देहरादून और हल्द्वानी में कार्रवाई

यह भी पढ़ें

CM Nayab Singh Saini met the PM Modi

CM नायब सैनी ने प्रधानमंत्री मोदी से की मुलाकात

02/04/2026

किसान की खुशहाली देश की खुशहाली : सीएम योगी

22/09/2021
Muslims performed last rites

इंसानियत की मिसाल: मुस्लिम पड़ोसियों ने दिया हिन्दू महिला की अर्थी को कंधा

28/04/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version