• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

UP समेत चार राज्यों में पहले जनगणना का फैसला, 1 दिसंबर से शुरू होगी आबादी की गिनती

Writer D by Writer D
05/09/2026
in Main Slider, नई दिल्ली, राष्ट्रीय
0
Census

Census

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

2027 की जनगणना (Census 2027) को लेकर केंद्र सरकार ने तैयारियां तेज कर दी हैं। गोवा, उत्तर प्रदेश, पंजाब और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में 1 दिसंबर 2026 से 4 जनवरी 2027 तक आबादी की गिनती की जाएगी। इन राज्यों में अगले साल की शुरुआत में संभावित विधानसभा चुनावों को देखते हुए जनगणना की प्रक्रिया पहले शुरू करने का फैसला लिया गया है।

भारत के रजिस्ट्रार जनरल और जनगणना आयुक्त मृंत्युजय कुमार नारायण की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक, इन राज्यों के नागरिक 16 नवंबर से 30 नवंबर 2026 तक सेल्फ एन्युमरेशन के जरिए अपनी जानकारी खुद दर्ज कर सकेंगे।

अधिसूचना के अनुसार, उत्तराखंड के बर्फबारी वाले इलाकों को छोड़कर उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, गोवा और पंजाब के बाकी क्षेत्रों में 1 दिसंबर से 4 जनवरी तक जनगणना का काम पूरा किया जाएगा। इसके बाद 5 से 9 जनवरी 2027 तक दर्ज की गई जानकारी की दोबारा जांच की जाएगी।

इन राज्यों के लिए 2027 की जनगणना की रेफरेंस तारीख 5 जनवरी 2027 की रात 12 बजे निर्धारित की गई है। वहीं, लद्दाख और जम्मू-कश्मीर के बर्फबारी वाले गैर-समकालिक इलाकों तथा उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के बर्फबारी वाले क्षेत्रों के लिए रेफरेंस तारीख 1 अक्टूबर 2026 की रात 12 बजे रहेगी।

देश के बाकी हिस्सों के लिए 2027 की जनगणना की रेफरेंस तारीख 1 मार्च 2027 तय की गई है। सरकार ने 25 जून को जारी बयान में इसकी जानकारी दी थी।

गोवा, मणिपुर, पंजाब, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की विधानसभाओं का कार्यकाल मई 2027 तक समाप्त होना है। ऐसे में इन राज्यों में चुनाव से पहले जनगणना की प्रक्रिया शुरू किए जाने को प्रशासनिक तैयारियों के लिहाज से अहम माना जा रहा है।

Tags: census 2027
Previous Post

राष्ट्रीय एकता यात्रा पर आए लद्दाख के विद्यार्थियों ने राज्यपाल गुरमीत सिंह से की मुलाकात

Writer D

Writer D

Related Posts

Students from Ladakh met Governor Gurmit Singh.
Main Slider

राष्ट्रीय एकता यात्रा पर आए लद्दाख के विद्यार्थियों ने राज्यपाल गुरमीत सिंह से की मुलाकात

05/09/2026
18% hike in DA announced in Punjab.
पंजाब

पंजाब के कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! DA में बंपर बढ़ोतरी का ऐलान

05/09/2026
Harmanpreet Kaur
Main Slider

हरमनप्रीत कौर ने रचा इतिहास, धोनी और कोहली भी रह गए पीछे

05/09/2026
Ashish Chauhan
Main Slider

कूड़ा निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, डीएम ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

05/09/2026
CM Nayab Saini
राष्ट्रीय

हरियाणा में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा ‘सेवा संकल्प अभियान’: नायब सैनी

05/09/2026

यह भी पढ़ें

Samsung Galaxy M32 specifications leaked before launch

लॉन्च से पहले ही लीक हुई Samsung Galaxy M32 की स्पेसिफिकेशन

10/06/2021
Dead body

सड़क किनारे पॉलीथिन में मिला नवजात का शव

06/09/2022
Lokmanya Tilak-Patliputra

अचानक बेपटरी हुई लोकमान्य-पाटलिपुत्र ट्रेन, बाल-बाल बचे सैंकड़ों यात्री

26/07/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version