• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जनता की समस्या मेरी समस्या, उसका समाधान करना मेरा कर्तव्य : केशव मौर्य

Writer D by Writer D
07/09/2026
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
Keshav Maurya

Keshav Maurya

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Maurya) ने आज 7, कालिदास मार्ग, लखनऊ स्थित अपने आवास पर आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए लोगों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना। उन्होंने कहा कि “जनता की समस्या मेरी समस्या है और उसका समाधान करना मेरा कर्तव्य है।” उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसमस्याओं का नियमानुसार, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

जनता दर्शन में लोगों ने नाली निर्माण एवं सफाई, पेयजल की व्यवस्था, सड़क एवं रोड लाइट, सीवर की समस्या, चकमार्ग चौड़ीकरण, आर्थिक सहायता, श्मशान घाट की बाउंड्रीवाल निर्माण तथा सरकारी विद्यालय में हैंडपंप लगवाने सहित विभिन्न जनहित से जुड़े विषय उपमुख्यमंत्री के समक्ष रखे। श्री मौर्य ने प्रत्येक प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यकतानुसार लिखित एवं मौखिक निर्देश जारी किए और पात्र मामलों में नियमानुसार तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार का उद्देश्य अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं और सुविधाओं का लाभ पहुंचाना है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास के संकल्प को धरा पर उतारने के लिए प्रदेश सरकार जनकल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रधानमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री आवास योजना, हर घर जल, स्वच्छ भारत मिशन, उज्ज्वला योजना, सौभाग्य योजना, वृद्धावस्था एवं विधवा पेंशन, किसान सम्मान निधि सहित अन्य पात्रता आधारित सरकारी योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों तक पहुंचाने में किसी प्रकार की लापरवाही न हो।

श्री मौर्य ने कहा कि जनता दर्शन केवल समस्याएं सुनने का माध्यम नहीं, बल्कि जनता और सरकार के बीच सीधे संवाद तथा समाधान का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि प्रत्येक शिकायत को संवेदनशीलता के साथ लेते हुए उसके समाधान की प्रभावी निगरानी भी सुनिश्चित की जाए।

Tags: Lucknow News
Previous Post

स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2026 में यूपी का परचम, लखनऊ ने इंदौर को पीछे छोड़ रचा इतिहास

Next Post

‘महाभारत’ के घटोत्कच पहुंचे ‘प्रेमानंद महाराज’ की शरण में, बाबा का लिया आशीर्वाद

Writer D

Writer D

Related Posts

AK Sharma
उत्तर प्रदेश

स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2026 में यूपी का परचम, लखनऊ ने इंदौर को पीछे छोड़ रचा इतिहास

07/09/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में बिजली व्यवस्था में बड़ा सुधार, वितरण हानि 20.63% से घटकर 13.04%

07/09/2026
CM Yogi ki Pati
Main Slider

शिक्षक वह दीप हैं, जो ज्ञान का प्रकाश फैलाकर आने वाली पीढ़ियों का मार्ग प्रशस्त करते हैं- सीएम योगी

07/09/2026
Sushma Kharkwal
उत्तर प्रदेश

लखनऊ ने रचा इतिहास, स्वच्छ हवा के मामले में देशभर में नंबर-1

07/09/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

नागरिकों की सुविधा-सहूलियत के लिए विकास कार्यों में नहीं आने दी जाएगी कोई कमी: एके शर्मा

07/09/2026
Next Post
Razak Khan seeks refuge with ‘Premanand Maharaj’

‘महाभारत’ के घटोत्कच पहुंचे ‘प्रेमानंद महाराज’ की शरण में, बाबा का लिया आशीर्वाद

यह भी पढ़ें

deadly attacked

श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के दौरान आपस में भिड़े वर्दीधारी, एक दूसरे को किया लहूलुहान

31/08/2021
CM Nayab Singh Saini

हरियाणा से 50 लाख लोगों को जोड़ने का लक्ष्य पूरा करेगी भाजपा: नायब सैनी

08/11/2024
Ganesh Chaturthi

गणेश चतुर्थी पर बन रहे ये शुभ संयोग, जानें मूर्ती स्थापना के नियम

27/08/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version