• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

UPITS 2026: अंतरराष्ट्रीय बाजार में चमकेगा मेरठ का स्थानीय कारोबार

Writer D by Writer D
18/09/2026
in उत्तर प्रदेश, मेरठ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मेरठ। जिले की खेती, खाद्य प्रसंस्करण और लघु उद्योगों में तैयार हो रहे उत्पाद अब देश-विदेश के खरीदारों के सामने अपनी पहचान बनाने को तैयार हैं। ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में 25 से 29 सितंबर तक होने वाले चौथे उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (यूपीआईटीएस) में जिले के 50 से अधिक उद्यमी हिस्सा लेंगे। ओडीओपी, एमएसएमई और ओडीओसी उत्पादों के साथ महिला और युवा उद्यमियों को भी कारोबार विस्तार के लिए अंतरराष्ट्रीय मंच मिलेगा। यहां उत्पादों की प्रदर्शनी के साथ संभावित खरीदारों से सीधे संपर्क और नए बाजार तलाशने के अवसर भी मिलेंगे।

पॉली हाउस की खेती से शहद कारोबार तक दिखेगी नई तस्वीर

उद्यान विभाग की ओर से खेड़ा गांव के पॉली हाउस में आधुनिक तकनीक से खेती करने वाले रविंद्र कुमार भी अपने उत्पादों के साथ ट्रेड शो में शामिल होंगे। उनके पॉली हाउस में शिमला मिर्च और तोरई जैसी सब्जियों के साथ गुलाब और जरबेरा के फूल तैयार किए जा रहे हैं। इसके जरिए कम क्षेत्र में आधुनिक तकनीक से विविध और गुणवत्तापूर्ण उत्पादन की संभावनाओं को सामने रखा जाएगा। वहीं युवा उद्यमी भारत अघेरा की रेनट्रोव नेचुरल्स शहद उत्पादन और कारोबार की अपनी उपलब्धियां प्रदर्शित करेगी। कंपनी को पिछले वर्ष 46 टन शहद का विदेशी ऑर्डर मिला था और वर्तमान में इसका वार्षिक कारोबार तीन करोड़ रुपये से अधिक है। अनुभी एंटरप्राइजेज की मधु अग्रवाल अचार, सत्तू और खाद्य जैम समेत कई उत्पादों के साथ महिला उद्यमिता की मिसाल पेश करेंगी।

अलग-अलग श्रेणियों में 50 से अधिक स्टॉलों पर मेरठ

उद्यान विभाग के अलावा जिला उद्योग केंद्र से जुडे़ उद्यमी भी यूपीआईटीएस का हिस्सा होंगे। जिला उद्योग केंद्र की तरफ से ट्रेड शो के हॉल-14 में जिले के सात नवीन निर्यातकों को नौ स्टॉल आवंटित किए गए हैं। इनमें प्रिंसेस स्पोर्ट्स और तुलसी इंटरनेशनल एंड स्पोर्ट्स इंडस्ट्री के दो-दो तथा सनी स्पोर्ट्स, एमएस इंटरनेशनल, यूनिक डेकोर, श्री एंटरप्राइजेज और मार्शल एक्सपोर्ट्स के एक-एक स्टॉल शामिल हैं।

ओडीओपी श्रेणी के हॉल-9 में एक्टिव स्पोर्ट्स के दो तथा इरशाद मैजिक क्राफ्ट्स, जीए स्पोर्ट्स, क्राफ्ट मेकर्स आर्ट्स, रैनेशा स्पोर्ट्सवियर, सोल फॉर अर्थ और क्लासिक हैंडलूम के एक-एक स्टॉल होंगे। निर्यातक श्रेणी के हॉल-15 में मेरठ के छह और एमएसएमई श्रेणी के हॉल-10 में नौ उद्यमियों के लिए 10 स्टॉल लगाए जाएंगे।

रेवडी, गजक और नानखटाई से बढे़गा जायका

यूपीआईटीएस आगंतुकों को मेरठ की रेवड़ी, गजक और नानखटाई का भी स्वाद चखने का अवसर प्रदान किया जाएगा। दरअसल सभी जिलो के व्यंजन उत्पादों को प्रमोट करने के लिए प्रदेश सरकार ने एक व्यंजन एक उत्पाद यानि ओडीओसी योजना शुरू की है। इस योजना के तहत शहर में रेवड़ी, नानखटाई और गजक का उत्पादन करने वाले तीन उद्यमियों को निशुल्क स्टॉल उपलब्ध कराए गए हैं

उपायुक्त उद्योग अमरेश कुमार पांडेय ने बताया कि यूपीआईटीएस मेरठ के उद्यमियों को अंतरराष्ट्रीय खरीदारों के साथ सीधे संवाद का अवसर देगा। इससे स्थानीय उत्पादों के लिए नए बाजार विकसित होंगे और निर्यात बढ़ाने की संभावनाएं मजबूत होंगी।

Tags: UPITS-2026
Previous Post

चकबंदी को लेकर योगी सरकार ने दिखाई तेजी, 13 गांव प्रक्रिया से नियमानुसार अलग

Next Post

विश्व बैंक सहायतित SPFM परियोजना से उत्तराखंड में वित्तीय सुदृढ़ीकरण को मिलेगी गति

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

चकबंदी को लेकर योगी सरकार ने दिखाई तेजी, 13 गांव प्रक्रिया से नियमानुसार अलग

18/09/2026
divyangjan
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

18/09/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

18/09/2026
उत्तर प्रदेश

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

18/09/2026
Main Slider

महिलाओं की यात्रा को सुरक्षित और आसान बनाएंगी “सारथी दीदी”, 24×7 मॉनिटरिंग करेगी योगी सरकार

18/09/2026
Next Post

विश्व बैंक सहायतित SPFM परियोजना से उत्तराखंड में वित्तीय सुदृढ़ीकरण को मिलेगी गति

यह भी पढ़ें

CM Yogi

अधिकारियों को सीएम योगी की दो टूक, कहा- बख्शे न जाएं जबरन जमीन कब्जाने वाले

20/09/2024
Dalbir Kaur

पाकिस्तान जेल में मारे गए सरबजीत की बहन का निधन, भाई को भारत लाने की छेड़ी थी मुहिम

26/06/2022
three child policy

चीन ने दी तीन बच्चे पैदा करने की अनुमति, सामने आई यह वजह

31/05/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version