• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पंजाब में फिर बम धमकी, मानसा के बाद मोहाली कोर्ट भी निशाने पर

Writer D by Writer D
21/09/2026
in पंजाब, राष्ट्रीय
0
Bomb Threat

Bomb Threat

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

चंडीगढ़। पंजाब में अदालतों और शिक्षण संस्थानों को बम से उड़ाने की धमकियों के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। मानसा कोर्ट कॉम्प्लेक्स और जिले के चार सरकारी स्कूलों को निशाना बनाने की धमकी मिलने के बाद पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी है। इसी बीच मोहाली कोर्ट को भी बम से उड़ाने की धमकी मिलने की सूचना सामने आई है।

मानसा कोर्ट कॉम्प्लेक्स में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। परिसर में प्रवेश करने वाले प्रत्येक व्यक्ति की तलाशी के बाद ही अंदर जाने दिया जा रहा है। पुलिस और सुरक्षा टीमें कोर्ट परिसर की जांच कर रही हैं। मानसा जिले के गांव खीवा कलां, हीरो कलां और अतला कलां के सरकारी स्कूलों के साथ मानसा शहर के सरकारी गर्ल्स स्कूल को भी धमकी में निशाना बनाए जाने की बात सामने आई है। विद्यार्थियों की सुरक्षा को देखते हुए संबंधित स्कूलों को एहतियातन खाली करवाया गया और पुलिस बल तैनात किया गया।

पुलिस के अनुसार हीरो कलां गांव में एक संदिग्ध पत्र मिलने के बाद मामला सामने आया। पत्र में 21 सितंबर को कोर्ट और स्कूलों को नुकसान पहुंचाने की धमकी लिखी होने की बात कही गई है। पुलिस पत्र की प्रामाणिकता और उसे लिखने वाले की पहचान की जांच कर रही है। थाना सिटी-2 की प्रभारी बेअंत कौर के अनुसार पुलिस सभी संवेदनशील स्थानों पर तलाशी और जांच कर रही है। फिलहाल किसी संदिग्ध वस्तु की बरामदगी की पुष्टि नहीं हुई है।

मोहाली कोर्ट को लेकर सामने आई धमकी के बाद सुरक्षा व्यवस्था कड़ी किए जाने की सूचना है। सूचना मिलने के बाद बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वॉयड को भी मौके पर बुलाया गया। पुलिस की टीमें कोर्ट कॉम्प्लेक्स के विभिन्न हिस्सों की बारीकी से जांच कर रही हैं। इस दौरान कोर्ट परिसर में मौजूद वकीलों, कर्मचारियों और अन्य लोगों को सुरक्षित तरीके से बाहर निकाला गया।

Tags: Punjab News
Previous Post

माँ का सम्मान हमारी संस्कृति और संस्कारों का आधार : विष्णु देव साय

Writer D

Writer D

Related Posts

छत्तीसगढ़

माँ का सम्मान हमारी संस्कृति और संस्कारों का आधार : विष्णु देव साय

21/09/2026
Main Slider

एम-पैक्स मजबूत होंगे तो गांव मजबूत होंगे और समृद्ध बनेगा उत्तराखंड: सीएम धामी

21/09/2026
Main Slider

मां नंदा के दरबार में पहुंचे धामी, चाचणी नृत्य में भी हुए शामिल

21/09/2026
Chardham Yatra
उत्तराखंड

प्रदेश में चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में निरंतर हो रही है वृद्धि

19/09/2026
उत्तराखंड

CM धामी से जिला सहकारी बैंक नैनीताल के नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने की भेंट

19/09/2026

यह भी पढ़ें

Hanuman Jayanti

मंगलवार को भूलकर भी ना करें ये काम, बर्बाद हो जाएगी जिंदगी

23/12/2025
India qualifies for Men's Hockey World Cup 2026

Asia Cup: टीम इंडिया बनी चैंपियन, फाइनल में साउथ कोरिया को हराया

07/09/2025

उर्फी ने बिकनी में पानी लगाई आग, फोटो देखकर फैंस के उड़े होश

16/01/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version