• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जन स्वास्थ्य से खिलवाड़ पर सीएम धामी का सख्त एक्शन, छह इंजीनियर निलंबित

Writer D by Writer D
21/09/2026
in Main Slider, उत्तराखंड, राष्ट्रीय
0
CM Dhami

CM Dhami

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून। उत्तराखंड में जनहित और जन स्वास्थ्य से जुड़े मामलों में लापरवाही को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार का सख्त रुख जारी है। सोमवार को नैनीताल जिले के ज्योलीकोट क्षेत्र में दूषित पेयजल आपूर्ति और दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही के मामले में छह वरिष्ठ एवं कनिष्ठ अभियंताओं को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। यह कार्रवाई जिला प्रशासन, नैनीताल की रिपोर्ट के आधार पर की गई है।

बताया गया है कि ज्योलीकोट क्षेत्र में दूषित पेयजल आपूर्ति की शिकायत सामने आने के बाद मुख्यमंत्री धामी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अधिकारियों को जांच कर जिम्मेदारी तय करने और दोषी अधिकारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए थे। जांच रिपोर्ट के आधार पर उत्तराखंड जल संस्थान और पेयजल निगम से जुड़े छह अभियंताओं पर निलंबन की कार्रवाई की गई है।

छह अभियंताओं पर गिरी गाज

कार्रवाई की जद में जल संस्थान हल्द्वानी के प्रभारी अधीक्षण अभियंता, नैनीताल जल संस्थान के सहायक अभियंता और अपर सहायक अभियंता तथा पेयजल निगम भीमताल के अधिशासी अभियंता, प्रभारी सहायक अभियंता और कनिष्ठ अभियंता शामिल हैं।

वहीं, नैनीताल जल संस्थान के अधिशासी अभियंता को भविष्य में कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। सरकार की ओर से स्पष्ट किया गया है कि जन स्वास्थ्य से जुड़े मामलों में लापरवाही को गंभीरता से लिया जाएगा और जिम्मेदारी तय होने पर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

फर्जी प्रमाणपत्र मामले में भी लिया था एक्शन

मुख्यमंत्री धामी ने इससे एक दिन पहले NEET UG 2026 की राज्य केंद्रीयकृत काउंसिलिंग के दौरान कथित फर्जी प्रमाणपत्रों के आधार पर प्रवेश लेने के मामले में भी कार्रवाई के निर्देश दिए थे। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद अब तक मामले में शामिल आठ अभ्यर्थियों के प्रमाणपत्र निरस्त किए जाने और उनकी प्रवेश प्रक्रिया रद्द किए जाने की जानकारी दी गई है।

सरकार का कहना है कि प्रशासनिक व्यवस्था में पारदर्शिता, जवाबदेही और जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। इसी क्रम में अधिकारियों की लापरवाही के मामलों में जांच के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।

“जनता के स्वास्थ्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं”

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जनता के स्वास्थ्य से खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि सरकार के लिए जनहित सर्वोपरि है और जनता के हितों की अनदेखी करने वाले अधिकारी या कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने सभी विभागाध्यक्षों और शीर्ष अधिकारियों को जनहित से जुड़े मामलों में पूरी गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए हैं।

Tags: Uttarakhand News
Previous Post

जनता पीजी कॉलेज पतला का नाम होगा चौधरी अजीत सिंह जनता पीजी कॉलेज

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

जनसमस्याओं का त्वरित और समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें: मुख्यमंत्री धामी

21/09/2026
उत्तराखंड

धामी ने मातृशक्ति के स्थानीय उत्पादों की सराहना की, ‘हाउस ऑफ हिमालया’ का किया जिक्र

21/09/2026
Main Slider

यूपी को फिर बांटने की कोशिश कर रहे समाजवादी: नितिन नवीन

21/09/2026
Bomb Threat
पंजाब

पंजाब में फिर बम धमकी, मानसा के बाद मोहाली कोर्ट भी निशाने पर

21/09/2026
छत्तीसगढ़

माँ का सम्मान हमारी संस्कृति और संस्कारों का आधार : विष्णु देव साय

21/09/2026

यह भी पढ़ें

Bhairavi Vaidya

बॉलीवुड इंडस्ट्री को बड़ा झटका, ‘ताल’ फेम एक्ट्रेस ने दुनिया को कहा अलविदा

13/10/2023
Robbery

दूध विक्रेता से बीस हजार की लूट

05/11/2022

यूपी में कोरोना संक्रमितों की संख्या 5.11 लाख से अधिक, 4.80 लाख मरीज रोगमुक्त

15/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version