• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

नंदा-सुनंदा महोत्सव में शामिल हुए CM धामी, प्रदेश की सुख-शांति की कामना

Writer D by Writer D
22/09/2026
in Main Slider, उत्तराखंड, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नैनीताल। माँ नंदा-सुनंदा की भक्ति और लोक संस्कृति के रंग में मंगलवार को सरोवर नगरी नैनीताल पूरी तरह सराबोर नजर आई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नैनीताल में आयोजित माँ नंदा-सुनंदा महोत्सव में प्रतिभाग किया और माँ नंदा-सुनंदा के श्रीचरणों में नमन कर प्रदेशवासियों की सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। उन्होंने महोत्सव में मौजूद माताओं-बहनों, वरिष्ठजनों, युवाओं और बच्चों का स्वागत एवं अभिनंदन किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि नंदा देवी महोत्सव केवल एक मेला नहीं, बल्कि उत्तराखंड की आस्था, संस्कृति और पीढ़ियों से चली आ रही परंपराओं का उत्सव है। माँ नंदा-सुनंदा के स्वागत की परंपरा, लोकगीत, झोड़ा-चांचरी, ढोल-दमाऊं सहित लोक संस्कृति की विभिन्न विधाएं इस महोत्सव के माध्यम से जीवंत होती हैं। उन्होंने कहा कि जिस समाज को अपनी जड़ों और संस्कृति पर गर्व होता है, वह आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ता है।

आस्था और प्रकृति का अनूठा संगम है नैनीताल

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि नैनीताल अपनी झील, पहाड़ों और हरी-भरी वादियों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है, लेकिन इसकी पहचान केवल पर्यटन नगरी के रूप में नहीं है। यह आस्था और अध्यात्म की भी महत्वपूर्ण भूमि है। यहां माँ नैना देवी का पावन धाम, हनुमानगढ़ी और कैंची धाम जैसे प्रमुख धार्मिक स्थल हैं, जबकि मुक्तेश्वर में देवाधिदेव महादेव का पावन धाम श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है। उन्होंने कहा कि प्रकृति और अध्यात्म का यह संगम नैनीताल को विशिष्ट पहचान देता है।

“विकास भी और विरासत भी” के मंत्र पर सरकार

मुख्यमंत्री ने कहा कि देशभर में प्राचीन धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करते हुए धार्मिक स्थलों का विकास किया जा रहा है। अयोध्या में श्रीराम मंदिर, काशी विश्वनाथ धाम, महाकाल लोक तथा केदारनाथ और बदरीनाथ धाम में हुए विकास कार्यों ने प्रमुख आस्था केंद्रों को नई पहचान दी है।

उन्होंने कहा कि इसी भावना के साथ उत्तराखंड सरकार भी “विकास भी और विरासत भी” के मंत्र के साथ देवभूमि को आगे बढ़ा रही है। केदारखंड की तर्ज पर कुमाऊं क्षेत्र में मानसखंड मंदिर माला मिशन के माध्यम से प्रमुख पौराणिक और धार्मिक स्थलों का विकास किया जा रहा है। इसका उद्देश्य श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ-साथ धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत के मूल स्वरूप को संरक्षित रखना है।

धार्मिक पर्यटन से रोजगार के अवसर बढ़ाने पर जोर

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए लगातार काम कर रही है। धार्मिक पर्यटन के विस्तार से स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार के अवसर बढ़ेंगे, मातृशक्ति को आर्थिक गतिविधियों से जुड़ने के नए अवसर मिलेंगे और स्थानीय उत्पादों को व्यापक बाजार उपलब्ध कराया जा सकेगा।

उन्होंने कहा कि नैनीताल जिले के समग्र विकास के लिए स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क, पर्यटन और कनेक्टिविटी जैसी आधारभूत सुविधाओं को मजबूत किया जा रहा है। सरकार का प्रयास है कि पर्वतीय क्षेत्रों के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य और शिक्षा सुविधाओं के लिए अनावश्यक रूप से दूर न जाना पड़े तथा विकास का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे।

भूमि और सांस्कृतिक पहचान की सुरक्षा का उल्लेख

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि विकास के साथ देवभूमि की भूमि, संसाधनों और सांस्कृतिक पहचान की रक्षा करना भी सरकार की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि राज्य में भूमि संबंधी कानूनों को मजबूत किया गया है। वर्ष 2025 में किए गए संशोधन के तहत 11 पर्वतीय जिलों में बाहरी राज्यों के लोगों द्वारा कृषि एवं उद्यान श्रेणी की भूमि की खरीद पर रोक का प्रावधान किया गया है।

उन्होंने कहा कि सरकार देवभूमि की संस्कृति, पहचान और संसाधनों के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री ने भूमि संबंधी अवैध गतिविधियों और सरकार द्वारा चिन्हित “लैंड जिहाद” तथा “लव जिहाद” से जुड़े मामलों में सख्त कार्रवाई की बात भी कही।

यूसीसी से महिलाओं के अधिकार मजबूत होने का दावा

मुख्यमंत्री ने कहा कि महिलाओं के अधिकार सुनिश्चित करने और महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता लागू की गई है। उन्होंने बताया कि उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता 27 जनवरी 2025 से प्रभावी है।

35 हजार युवाओं को सरकारी सेवाओं में अवसर मिलने की बात

युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में सरकार के प्रयासों का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकारी भर्तियों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए नकल विरोधी कानून लागू किया गया है। उनके अनुसार, राज्य में अब तक 35 हजार युवाओं को सरकारी सेवाओं में रोजगार का अवसर मिला है।

मुख्यमंत्री ने महोत्सव में उपस्थित लोगों से संवाद करते हुए पिछले पांच वर्षों में सरकारी सेवाओं में युवाओं को मिले रोजगार के अवसरों के बारे में पूछा। इस पर उपस्थित जनसमूह ने “35 हजार” का उत्तर दिया।

मातृशक्ति के उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराने पर जोर

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड की माताओं और बहनों को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए स्वयं सहायता समूहों, एकल महिला स्वरोजगार और अन्य माध्यमों से स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा दिया जा रहा है। सरकार का प्रयास है कि स्थानीय उत्पाद तैयार करने वाली महिलाओं को उनके उत्पादों की बिक्री के लिए उचित स्थान और बेहतर बाजार उपलब्ध कराया जाए।

उन्होंने कहा कि महिलाओं के लिए ऐसे केंद्र उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा, जहां वे अपने उत्पाद उचित मूल्य पर बेच सकें। इससे उनके हुनर को व्यवसाय में बदलने और आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने के अवसर बढ़ेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि महिला स्वयं सहायता समूहों को ₹5 लाख तक का ब्याजमुक्त ऋण उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है।

माँ नंदा-सुनंदा की आरती में शामिल हुए मुख्यमंत्री

महोत्सव के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने माँ नंदा-सुनंदा की आरती में भी भाग लिया। उन्होंने विधिवत आरती कर माँ का आशीर्वाद लिया और प्रदेशवासियों के सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार “विकल्प रहित संकल्प” के साथ उत्तराखंड को देश का श्रेष्ठ राज्य बनाने की दिशा में कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराना, मातृशक्ति को सशक्त बनाना तथा प्रदेश की संस्कृति और विरासत को सुरक्षित रखना है।

उन्होंने माँ नंदा-सुनंदा से प्रार्थना करते हुए कहा कि उनकी कृपा उत्तराखंड पर सदैव बनी रहे और देवभूमि निरंतर खुशहाल एवं समृद्ध बने। मुख्यमंत्री ने महोत्सव के आयोजन से जुड़े सभी आयोजकों और लोगों को बधाई देते हुए प्रदेशवासियों को माँ नंदा-सुनंदा महोत्सव की शुभकामनाएं दीं।

ये लोग रहे मौजूद

कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा, विधायक सरिता आर्या, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, दर्जाधारी राज्यमंत्री डॉ. अनिल कपूर डब्बू, शांति मेहरा, शंकर कोरंगा, महाधिवक्ता एस.एन. बाबुलकर, मंडलायुक्त दीपक रावत, आईजी निवेदिता कुकरेती, जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टी.सी., पुलिस अधीक्षक मनोज कत्याल, डॉ. जगदीश चंद्रा, अपर जिलाधिकारी विवेक राय, सौरभ असवाल, मंडल अध्यक्ष नितिन कार्की, डीएसए सचिव मनोज जोशी, श्री राम सेवक सभा के अध्यक्ष मनोज शाह, महासचिव जगदीश बवाड़ी, मनोज जोशी मंटू, प्रो. ललित तिवारी, दया किशन पोखरिया, पंडित भगवती प्रसाद जोशी, विमल चौधरी, कमलेश ढोंढियाल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Tags: Uttarakhand News
Previous Post

सरकारी परिसंपत्तियों की मैपिंग और जियोफेंसिंग दो माह में करें पूरी: मुख्य सचिव

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तराखंड

सरकारी परिसंपत्तियों की मैपिंग और जियोफेंसिंग दो माह में करें पूरी: मुख्य सचिव

22/09/2026
उत्तराखंड

उत्तराखंड के 98 शहरों का होगा कायाकल्प, 2041-45 के विजन पर तैयार होंगी महायोजनाएं

22/09/2026
Main Slider

नियुक्ति पत्र पाकर बोले चयनित शिक्षक, पारदर्शी प्रक्रिया से मिला रोजगार, CM के प्रति जताया आभार

22/09/2026
उत्तराखंड

अत्याचार से प्रभावित प्रत्येक व्यक्ति को समय पर न्याय, सुरक्षा और सम्मान मिले – मुख्यमंत्री

22/09/2026
Main Slider

‘दोपहर 12 बजे तक सोना छोड़ दीजिए अखिलेश जी’, राजभर का तीखा तंज- ‘इस बार 47 सीट भी आ जाए तो कहिएगा’

22/09/2026

यह भी पढ़ें

IQOO soon launched iQOO 7 5G and iQOO 7 Legend in India

IQOO ने जल्द ही भारत में iQOO 7 5G और iQOO 7 Legend लॉन्च किया

10/05/2021

BSNL ने Jio को टक्कर देने के लिए सस्ते कर दिए अपने महंगे प्लान

21/10/2021
AgustaWestland scam

AgustaWestland scam: वायुसेना के चार पूर्व अधिकारियों की जमानत

30/07/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version