• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

उत्तरकाशी में मुख्य सचिव ने हवाई पट्टी, कलेक्शन सेंटर और पीएम श्री कॉलेज का किया निरीक्षण

Writer D by Writer D
25/09/2026
in उत्तराखंड, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तरकाशी। उत्तराखंड के मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने सीमांत जनपद उत्तरकाशी के तीन दिवसीय दौरे के पहले दिन शुक्रवार को जिले में सामरिक एवं नागरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण विभिन्न संस्थानों और योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने चिन्यालीसौड़ हवाई पट्टी की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के साथ ग्राम मल्ली में ‘सर्वशक्ति क्लस्टर लेवल फेडरेशन (सी.एल.एफ.) तुल्याड़ा’ के कलेक्शन सेंटर का उद्घाटन किया। इसके अलावा उन्होंने पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज मातली पहुंचकर शैक्षणिक व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और छात्र-छात्राओं से संवाद कर उनका मार्गदर्शन किया।

चिन्यालीसौड़ हवाई पट्टी का किया निरीक्षण

मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने चिन्यालीसौड़ हवाई पट्टी पहुंचकर इसके एप्रन, रनवे, टर्मिनल भवन समेत विभिन्न बुनियादी सुविधाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने हवाई पट्टी की वर्तमान व्यवस्थाओं और प्रस्तावित विस्तार योजनाओं की जानकारी अधिकारियों से ली तथा आवश्यक बुनियादी सुविधाओं को और सुदृढ़ करने के निर्देश दिए।

चीन सीमा से निकटता के कारण चिन्यालीसौड़ हवाई पट्टी को सीमांत क्षेत्र में सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है। इसके अलावा आपदा प्रबंधन, आपातकालीन रेस्क्यू और वीवीआईपी आवाजाही के लिहाज से भी इसका महत्व है।

स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं के प्रयासों की सराहना

इसके बाद मुख्य सचिव विकासखंड चिन्यालीसौड़ के ग्राम मल्ली पहुंचे, जहां उन्होंने ‘सर्वशक्ति सी.एल.एफ. तुल्याड़ा’ के कलेक्शन सेंटर का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं और लखपति दीदियों से संवाद कर उनकी आजीविका गतिविधियों, उत्पादन कार्यों और अनुभवों की जानकारी ली।

मुख्य सचिव ने महिला उद्यमियों द्वारा तैयार किए जा रहे विभिन्न उत्पादों का अवलोकन किया और महिलाओं के आर्थिक स्वावलंबन एवं सामाजिक सशक्तिकरण के प्रयासों की सराहना की।

महिलाओं ने बताया कि यूजीवीएस-रीप, आजीविका परियोजना और आईएफएडी के वित्तीय एवं तकनीकी सहयोग से क्लस्टर से जुड़ी ग्रामीण महिलाएं विभिन्न स्वरोजगार गतिविधियों के माध्यम से आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बन रही हैं।

क्लस्टर के माध्यम से बेकरी, स्ट्रॉबेरी उत्पादन, सिलाई सेंटर, ब्यूटी पार्लर, कैटरिंग, डेयरी, मुर्गी पालन तथा स्थानीय उत्पादों एवं अचार निर्माण जैसी गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख चिन्यालीसौड़ रणदेव सिंह महंत भी मौजूद रहे।

पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज मातली में विद्यार्थियों से किया संवाद

दौरे के अगले चरण में मुख्य सचिव ने विकासखंड डुंडा स्थित पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज मातली का निरीक्षण किया। उन्होंने विभिन्न कक्षाओं में पहुंचकर विद्यार्थियों से संवाद किया और उनकी पढ़ाई तथा विद्यालय में उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली।

मुख्य सचिव ने विद्यार्थियों को भविष्य की चुनौतियों का निडरता से सामना करने, जीवन में उच्च लक्ष्य निर्धारित करने और अनुशासन को सफलता का आधार बनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि कठिन परिश्रम, अनुशासन और निरंतर सीखने की प्रवृत्ति के माध्यम से विद्यार्थी अपने लक्ष्यों को हासिल कर सकते हैं।

उन्होंने विद्यालय की प्रयोगशालाओं, कंप्यूटर कक्ष, पेयजल व्यवस्था सहित अन्य उपलब्ध सुविधाओं का भी निरीक्षण किया। मुख्य सचिव ने दूरस्थ क्षेत्रों के राजकीय विद्यालयों में आधुनिक तकनीकी संसाधनों और गुणवत्तापूर्ण पठन-पाठन का वातावरण सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

मुख्य सचिव ने विद्यालय परिसर में पौधारोपण भी किया। इस दौरान शैक्षणिक, खेलकूद और अन्य गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया।

लंबी कूद में राज्य स्तर पर द्वितीय स्थान प्राप्त कर राष्ट्रीय स्तर के लिए चयनित छात्र राजीव (कक्षा 12) तथा कबड्डी में राज्य स्तर के लिए चयनित छात्र शुभम (कक्षा 11) को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही गृह परीक्षा सत्र 2025-26 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले लविश और अस्मित को भी सम्मानित किया गया।

परिषदीय हाईस्कूल परीक्षा में विद्यालय का नाम रोशन करने वाली टॉपर छात्राओं निधि भट्ट और अनुष्का को भी मुख्य सचिव ने सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने अन्य विद्यार्थियों से भी इन उपलब्धियों से प्रेरणा लेते हुए निरंतर मेहनत और अनुशासन के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी प्रशांत आर्य, पुलिस अधीक्षक कमलेश उपाध्याय, मुख्य विकास अधिकारी जय भारत सिंह, एसडीएम देवानंद शर्मा, सीओ चंचल शर्मा, मुख्य शिक्षा अधिकारी अमित कोटियाल, अधिशासी अभियंता सिंचाई सचिन सिंहल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Tags: Uttarakhand News
Previous Post

सुरक्षा पर योगी सरकार का पूरा फोकस, अभेद्य दुर्ग बना इंटरनेशनल ट्रेड शो

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तराखंड

विकास और पर्यावरण के बीच संतुलन के साथ उत्तराखंड को आगे बढ़ाना प्राथमिकता: मुख्यमंत्री धामी

25/09/2026
Main Slider

सड़क किनारे रुके सीएम धामी, भुट्टा चखा और लिया सरकार के काम का फीडबैक

25/09/2026
पंजाब

चंडीगढ़ में SIR पर संग्राम, कांग्रेस का प्रदर्शन; राजा वड़िंग समेत कई नेता हिरासत में

25/09/2026
उत्तराखंड

बच्चों को देखकर रुका मुख्यमंत्री का काफिला, चॉकलेट बांटकर की बातचीत

25/09/2026
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री के आह्वान पर ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन में सहयोग के लिए आगे आया कॉरपोरेट सेक्टर

25/09/2026

यह भी पढ़ें

corona

लखनऊ में बेकाबू होता कोरोना, एक्टिव मरीजों की संख्या पहुंची 618

22/06/2022
Ramdas Athawale

‘चुनाव नहीं लड़ेंगे लेकिन बीजेपी सरकार बनी तो…’, छत्तीसगढ़ को लेकर बोले अठावले

27/10/2023

सीएम योगी 10 नवंबर को देवबंद में करेंगे एटीएस कमांडो सेंटर का शिलान्यास

07/11/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version