• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

युवाओं के ज्ञान और करियर का केंद्र बना सूचना विभाग का पवेलियन

Writer D by Writer D
29/09/2026
in उत्तर प्रदेश, नोएडा
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

ग्रेटर नोएडा: उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग का पवेलियन पांच दिनों तक युवाओं के ज्ञान, करियर और प्रदेश की सांस्कृतिक पहचान से जुड़ने का केंद्र बना रहा। पुस्तकों की प्रदर्शनी से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी की सामग्री और प्रदेश के प्रमुख धार्मिक-सांस्कृतिक स्थलों को डिजिटल माध्यम से देखने का अवसर युवाओं को मिला। यही वजह रही कि पवेलियन पर दिनभर युवाओं की आवाजाही बनी रही।

किताबों में करियर की राह, ज्ञान में बढ़ा भरोसा-

पवेलियन में भारतीय इतिहास, संस्कृति, राजनीतिक विज्ञान, उभरते भारत, उभरते उत्तर प्रदेश और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी से संबंधित पुस्तकों ने युवाओं का ध्यान खींचा। कई युवा किताबें लेकर वहीं बैठकर पढ़ते दिखाई दिए तो कुछ ने पसंद आई पुस्तकों के प्रकाशकों की जानकारी अपने मोबाइल में दर्ज की। उत्तर प्रदेश वार्षिकी जैसी पुस्तकें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए खास आकर्षण रहीं।

सिकंदराबाद से आईं पीसीएस अभ्यर्थी निधि यादव ने बताया कि उनकी क्लासमेट ने उन्हें ट्रेड शो में उपलब्ध उत्तर प्रदेश वार्षिकी के बारे में बताया था। इसी पुस्तक को देखने और लेने के लिए वह विशेष रूप से यहां पहुंचीं। उनके अनुसार प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के दौरान उत्तर प्रदेश से जुड़े सामान्य ज्ञान की प्रमाणिक सामग्री उपयोगी रहती है। पवेलियन में बनारस तेरे रंग हजार, योगी का राम राज्य, लोक आराधना की अभिव्यक्ति, तीर्थनामा अयोध्या, न्यू यूपी फॉर ए न्यू इंडिया और विकसित यूपी विकसित भारत जैसी पुस्तकों में भी युवाओं ने रुचि दिखाई।

सेल्फी से संस्कृति और विरासत से जुड़ा युवा-

युवाओं के बीच पवेलियन का सेल्फी जोन भी खास आकर्षण रहा। राम मंदिर अयोध्या, वाराणसी का नमो घाट, वृंदावन का प्रेम मंदिर और सारनाथ जैसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक स्थलों को बैकग्राउंड में चुनकर युवाओं ने सेल्फी ली। इलेक्ट्रॉनिक ग्लोब के माध्यम से युवाओं और बच्चों को उभरते भारत और उभरते उत्तर प्रदेश की तस्वीर भी प्रस्तुत की गई। इलेक्ट्रॉनिक ग्लोब के साथ भी युवाओं और बच्चों में सेल्फी लेने का क्रेज रहा। भीड़ का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि कई युवाओं को अपनी बारी के लिए करीब आधे घंटे तक इंतजार करना पड़ा। सेल्फी लेने के बाद सूचना विभाग की ओर से उन्हें उपहार भी दिए गए।

इस तरह पांच दिनों में पवेलियन ने सूचना देने की पारंपरिक भूमिका से आगे बढ़कर युवाओं को किताबों के जरिए ज्ञान, प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए सामग्री, प्रदेश की संस्कृति और डिजिटल माध्यम से अपनी विरासत से जुड़ने का अवसर दिया। ट्रेड शो में युवाओं की मौजूदगी ने यह भी दिखाया कि मनोरंजन के साथ ज्ञान और करियर से जुड़ी सामग्री को एक ही मंच पर उपलब्ध कराया जाए तो युवा उसमें सक्रिय रुचि लेते हैं।

स्टॉल की गतिविधियों की जानकारी देते हुए सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के उप निदेशक आत्रेय मिश्रा ने कहा, “ये सूचना विभाग का हमारा स्टॉल सरकार की जितनी भी लोक कल्याणकारी योजनाएं हैं, उनके बारे में जानकारी देने हेतु स्टॉल प्रदर्शित किया हुआ है।”

प्रदर्शनी को केवल सरकारी योजनाओं के प्रचार तक सीमित नहीं रखा गया है। यहां पुस्तकों की लाइब्रेरी के साथ एआई तकनीक का भी इस्तेमाल किया जा रहा है। आत्रेय मिश्रा ने बताया, “यहाँ पर एक लाइब्रेरी भी है जिसमें बहुत सी पुस्तकें हैं, आप सभी उसका अध्ययन कर सकते हैं, पढ़ सकते हैं। एक AI से फोटो भी बनाई जा रही है जिसमें प्रेम मंदिर, सोमनाथ मंदिर उसके बाद इन सभी के आप विजुअल ले सकते हैं और पीछे ऐसा प्रतीत होगा कि वहां उसी मंदिर में आपने फोटो खिंचवाई है।”

स्टॉल पर उत्तर प्रदेश के विकास से जुड़े कार्यों को वीडियो के जरिए भी दिखाया जा रहा है। आत्रेय मिश्रा ने कहा, “आदरणीय प्रधानमंत्री जी और आदरणीय मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में जो भी हमारे उत्तर प्रदेश में विकास हुआ है उसके संबंध में एक वीडियो भी चलाई जा रही है।

सरकारी योजनाओं की जानकारी के साथ एआई, विजुअल डिस्प्ले और वीडियो जैसी तकनीकों का इस्तेमाल इस स्टॉल की प्रस्तुति का प्रमुख हिस्सा है। विभाग ने इसके जरिए योजनाओं और विकास कार्यों से जुड़ी सूचनाओं को केवल लिखित सामग्री तक सीमित रखने के बजाय डिजिटल अनुभव के रूप में सामने रखने की कोशिश की है।

Tags: UPITS
Previous Post

एपी तटबंध का हाल जानने को कुशीनगर में ग्राउंड जीरो पर पहुंचे सीएम योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

एपी तटबंध का हाल जानने को कुशीनगर में ग्राउंड जीरो पर पहुंचे सीएम योगी

29/09/2026
उत्तर प्रदेश

दुनिया के लिए क्रांतिकारी साबित हो सकता है ‘डॉक्टर ऑन ड्यूटी’

29/09/2026
Main Slider

अखिलेश की परमिशन के बिना शिवपाल और धर्मेंद्र यादव को सपा दफ्तर में नहीं मिलती एंट्री, राजभर का बड़ा हमला

29/09/2026
BJP
Main Slider

यूपी MLC चुनाव: BJP ने घोषित किए 6 और प्रत्याशी

29/09/2026
उत्तर प्रदेश

केशव प्रसाद मौर्य ने भाजपा प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े से की शिष्टाचार भेंट

29/09/2026

यह भी पढ़ें

Four arrested in cashier murder case

पैसों को लेकर किया था युवक का अपहरण, दो अभियुक्त गिरफ्तार

18/04/2023
अभिनेता दिलीप कुमार

अभिनेता दिलीप कुमार के दो भाई कोरोना पॉजिटिव, लीलावती अस्पताल में भर्ती

17/08/2020

बिहार में मध्यमा परीक्षा देने वाले परीक्षार्थियों को अब करना होगा 2021 का इंतजार

26/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version