• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सपा को बड़ा झटका! तीन विधायक BJP में होंगे शामिल, पंकज चौधरी-स्मृति ईरानी रहेंगे मौजूद

Writer D by Writer D
13/10/2026
in Main Slider, अमेठी, उत्तर प्रदेश
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अमेठी। उत्तर प्रदेश के अमेठी जनपद मुख्यालय गौरीगंज स्थित मंगलम परिसर के सामने बुधवार को भाजपा का बड़ा सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसमें प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और प्रदेश सरकार के मंत्रियों समेत कई बड़े नेताओं के शामिल होने की संभावना है। कार्यक्रम में सपा से निष्कासित विधायक राकेश प्रताप सिंह, कालपी के विधायक विनोद चतुर्वेदी और गोसाईंगंज के विधायक अभय सिंह भाजपा की सदस्यता ग्रहण करेंगे। आयोजन की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं।

गौरीगंज से विधायक राकेश प्रताप सिंह ने कहा कि भाजपा में शामिल होने का उनका फैसला किसी सौदेबाजी का नतीजा नहीं, बल्कि विचार और आस्था से जुड़ा है। उन्होंने कहा कि वह पिछले 15 वर्षों से सपा से विधायक बनते रहे हैं, लेकिन अब पार्टी में घुटन महसूस होने के कारण उन्होंने अलग रास्ता चुना है। उनका उद्देश्य विधायक बने रहना नहीं, बल्कि अमेठी में भाजपा को मजबूत करना है। राकेश प्रताप सिंह ने दावा किया कि उनके विधानसभा क्षेत्र के करीब 80 प्रतिशत प्रधान, बीडीसी सदस्य और पूर्व प्रधान सहित उनके 98 प्रतिशत समर्थक उनके साथ भाजपा की सदस्यता लेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि सपा के कई विधायक और अन्य नेता भाजपा में आना चाहते हैं, लेकिन सदस्यता के लिए पार्टी की राष्ट्रीय जॉइनिंग कमेटी की अनुमति जरूरी है।

उन्होंने बताया कि क्रॉस वोटिंग के बाद भाजपा में शामिल होने का निर्णय लेने तक करीब ढाई साल तक मंथन चला। उनके मुताबिक, समर्थकों से चर्चा के बाद भाजपा में जाने पर सहमति बनी। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि भाजपा देश की मजबूती, विकास और प्रदेश को अपराधमुक्त बनाने की दिशा में काम कर रही है।

अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए राकेश प्रताप सिंह ने दावा किया कि भाजपा अमेठी की पांचों विधानसभा सीटों पर जीत हासिल करेगी। उन्होंने कहा कि संगठन और जनता की ताकत के दम पर भाजपा प्रत्याशी 50 हजार मतों के अंतर से जीत सकते हैं।

Tags: amethi newsup news
Previous Post

वाराणसी आएंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, एयर शो की तैयारियों का लेंगे जायजा

Next Post

शहीद ASI के परिवार को बड़ी मदद, पंजाब सरकार देगी ₹1 करोड़

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

Kolkata: दुर्गा पूजा की खुशियों में मातम, पंडाल ढहने से 17 की मौत; 40 घायल

17/10/2026
उत्तर प्रदेश

मिशन शक्ति 6.0 में यूपी पुलिस का कमाल, सात दिन में पांच राज्यों से खोज निकाले 32 लाख के गुम मोबाइल

17/10/2026
Main Slider

फैजुल्लागंज को हर साल की बाढ़ से मिलेगी स्थायी मुक्ति, आईआईएम रोड से पक्कापुल तक बनेगा 5.5 किमी लंबा तटबंध

17/10/2026
उत्तर प्रदेश

बैलेट पेपर से हो रहा है चुनाव, न्याय के पक्ष में परिणाम देने का काम जनता-जनार्दन का: मुख्यमंत्री योगी

17/10/2026
Main Slider

केरल की बेटी का सीएम योगी को भावुक पत्र, मेरे विवाह पर आइए

17/10/2026
Next Post

शहीद ASI के परिवार को बड़ी मदद, पंजाब सरकार देगी ₹1 करोड़

यह भी पढ़ें

back tanning

पीठ के कालेपन को इन चीजों से करें दूर

11/01/2025
Schools up to 8th closed till 31 March

कोरोना के चलते इस राज्य में 8वीं तक के स्कूल 31 मार्च तक बंद

05/12/2020
Election Commission

आज हो सकता है गुजरात-हिमाचल चुनाव की तारीखों का ऐलान, 3 बजे EC की प्रेस कॉन्फ्रेंस

14/10/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version