• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

‘उत्तराखंडियों का अपमान’, अखिलेश पर बरसे धामी

Writer D by Writer D
24/10/2026
in Main Slider, उत्तराखंड, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा उत्तराखंड के लोगों को लेकर दिए गए एक बयान पर सियासी घमासान मच गया है। अखिलेश के इस बयान की उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कड़ी आलोचना करते हुए इसे देवभूमि के स्वाभिमान और यहां के लोगों का अपमान बताया।

अखिलेश ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा था कि ‘सबसे बड़े घुसपैठिया यूपी में कौन हैं, उत्तराखंड के, तो घुसपैठिया डिफाइन करना पड़ेगा। धामी ने इस बयान पर पलटवार करते हुए सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि उत्तराखंड देवभूमि के साथ वीरभूमि भी है। इस पवित्र धरती ने देश को अनेक संत, सैनिक और राष्ट्रसेवा के लिए समर्पित व्यक्तित्व दिए हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के लोगों को घुसपैठिया कहना प्रदेश के गौरव और उनके संघर्षों का अपमान है।

मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड राज्य आंदोलन के दौरान मुजफ्फरनगर के रामपुर तिराहा में हुई गोलीबारी का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि जब अखिलेश यादव के पिता मुलायम सिंह यादव उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री थे, तब अलग उत्तराखंड राज्य की मांग कर रहे आंदोलनकारियों पर रामपुर तिराहा में गोलियां चलाई गई थीं। राज्य आंदोलन के दौरान आंदोलनकारियों पर गोली चलाए जाने की घटना को उत्तराखंड के लोग आज भी नहीं भूले हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि जिस राज्य के लोगों ने अलग राज्य के लिए संघर्ष और बलिदान किया, उन्हें अब घुसपैठिया कहा जा रहा है।

धामी ने कांग्रेस से पूछा कि क्या वह अपने राजनीतिक सहयोगी अखिलेश यादव के इस बयान का समर्थन करती है और क्या उत्तराखंड के लोगों को घुसपैठिया कहना उसे स्वीकार्य है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को इस मुद्दे पर प्रदेश की जनता के सामने अपना पक्ष स्पष्ट करना चाहिए।

Tags: akhilesh yadavcm dhamiUttarakhand News
Previous Post

सोनिया गांधी का X पर डेब्यू, राजीव गांधी से पहली मुलाकात की कहानी सुनाई

Next Post

UP Special TET की तारीख घोषित, जानें कब और कहां होगी परीक्षा

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

दिवाली की तैयारी शुरू करने से पहले देख लें कैलेंडर, जानें कब है धनतेरस और लक्ष्मी पूजा

01/11/2026
Main Slider

देवभूमि की पहचान से खिलवाड़ नहीं होने देंगे: सीएम धामी

31/10/2026
जम्मू कश्मीर

‘कल एक नई यात्रा शुरू हुई’, निधि राजदान संग शादी के बाद बोले उमर अब्दुल्ला

31/10/2026
राष्ट्रीय

राष्ट्र सेवा के लिए समर्पण की मिसाल PM मोदी का सफर: मुख्यमंत्री नायब सैनी

31/10/2026
राष्ट्रीय

वरिष्ठ पत्रकार ओपी शर्मा का निधन, मुख्यमंत्री सैनी ने दी श्रद्धांजलि

31/10/2026
Next Post

UP Special TET की तारीख घोषित, जानें कब और कहां होगी परीक्षा

यह भी पढ़ें

CM Bhagwant Mann

पंजाब में Physics Wallah की डिजिटल यूनिवर्सिटी को हरी झंडी, विधानसभा में बिल पास

10/08/2026
बीएड प्रवेश परीक्षा

UP B.Ed की आज राज्यभर में चल रही प्रवेश परीक्षा

09/08/2020
transport minister corona positive

तेलंगाना के परिवहन मंत्री हुए कोरोना पॉजिटिव, ट्वीट कर दी जानकारी

15/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version